एक्सप्लोरर

Festive Season: ई-कॉमर्स कंपनियों को गांवों में मिल गया कुबेर का खजाना, फेस्टिव सीजन में भर गईं तिजोरियां 

E-commerce: इस फेस्टिव सीजन में अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों ने दूरदराज के इलाकों में अपनी पहुंच बनाई है. इसका उन्हें जबरदस्त फायदा हुआ है.

E-commerce: ऑनलाइन शॉपिंग (Online Shopping) का क्रेज शहरी इलाकों में लगभग हर किसी को लग चुका है. ईकॉमर्स कंपनियों ने शॉपिंग के प्रति नजरिया बदलकर और उसे सुविधाजनक बनाकर शहरों में अपना कारोबार फैला लिया था. मगर, इस फेस्टिव सीजन (Festive Season) ऑनलाइन शॉपिंग ने गांव-गांव में अपनी जगह बना ली है. तमाम चुनौतियों के बावजूद ग्रामीण इलाकों में ये कंपनियां डिलिवरी कर रही हैं. छोटे शहरों और कस्बों में ईकॉमर्स तेजी से फल-फूल रहा है. इन इलाकों से इतनी जबरदस्त डिमांड पैदा हो रही है कि ईकॉमर्स कंपनियों का खजाना दिवाली (Diwali 2024) से पहले ही भर गया है. 

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज में 2800 छोटे शहरों से आए ऑर्डर 

बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, छोटे शहरों, कस्बों और ग्रामीण इलाकों में उन्हें मौसम, लंबी दूरी और कनेक्टिविटी जैसी चुनौतियों से पार पाना होता है. मगर, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी के दम पर वह देश के कोने-कोने में अपना सामान पहुंचा रही हैं. फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने हाल ही में अपने बिग बिलियन डेज (Big Billion Days) में करीब 2,800 छोटे शहरों तक पहुंच बनाई है. फ्लिपकार्ट के अनुसार, शुरुआती 24 घंटे में डिमांड बड़े शहरों से पैदा हुई. उसके बाद ज्यादातर ऑर्डर छोटे शहरों और कस्बों से आए. डिलिवरी एरिया बढ़ने से इन क्षेत्रों में रोजगार भी पैदा हो रहे हैं. फेस्टिव सीजन में फ्लिपकार्ट ने 11 नए फुल-फिलमेंट सेंटर खोले हैं. इनकी मदद से करीब 1 लाख नौकरियां पैदा हुई हैं. 

अमेजन और मीशो ने भी देश को हर कोने में की डिलिवरी  

उधर, अमेजन (Amazon) के ग्रेट इंडिया फेस्टिवल (Great Indian Festival) में भी कुछ ऐसा ही ट्रेंड देखने को मिला है. अमेजन के मुताबिक, इन इलाकों में इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, मोबाइल, ब्यूटी और ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स की बहुत डिमांड आ रही है. नो कॉस्ट ईएमआई ट्रांजेक्शन में करीब 40 फीसदी की वृद्धि देखी गई है. रूरल एरिया से भी लोग अब फ्रिज, टीवी और वाशिंग मशीन खरीद रहे हैं. अमेजन का दावा है कि वह देश के 100 फीसदी पिनकोड पर डिलिवरी कर रही है. इनमें उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों के दूरदराज के इलाके भी शामिल हैं. अमेजन के कदम अंडमान और निकोबार से लेकर लेह तक पहुंच गए हैं. मीशो (Meesho) की मेगा ब्लॉकबस्टर सेल (Mega Blockbuster Sale) का भी यही हाल रहा है.

ये भी पढ़ें 

Diwali 2024: गोल्ड छूने जा रहा 1 लाख रुपये का मुकाम, जानिए यह निवेश का सही समय या नहीं 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG गैस सिलेंडर की कमी पर क्या है आज स्थिति? NRAI ने जारी की एडवाइजरी, होटलों से लेकर हॉस्टल पर असर
LPG गैस सिलेंडर की कमी पर क्या है आज स्थिति? NRAI ने जारी की एडवाइजरी, होटलों से लेकर हॉस्टल पर असर
IndiGo के CEO ने उठाया बड़ा कदम, फ्लाइट संकट के 3 महीने बाद दिया इस्तीफा; फोकस में रहेंगे शेयर
IndiGo के CEO ने उठाया बड़ा कदम, फ्लाइट संकट के 3 महीने बाद दिया इस्तीफा; फोकस में रहेंगे शेयर
अच्छा! तो ये हैं दुनिया की 10 सबसे बड़ी ऑयल एंड गैस कंपनी, क्या भारत भी है इनमें शामिल? देखें लिस्ट
अच्छा! तो ये हैं दुनिया की 10 सबसे बड़ी ऑयल एंड गैस कंपनी, क्या भारत भी है इनमें शामिल? देखें लिस्ट
ईरान वॉर से बढ़ा वैश्विक संकट, अब रूस के प्रसिडेंट व्लादमीर पुतिन के इस बयान ने और बढ़ाई टेंशन
ईरान वॉर से बढ़ा वैश्विक संकट, अब रूस के प्रसिडेंट व्लादमीर पुतिन के इस बयान ने और बढ़ाई टेंशन

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: UN में अमेरिका पर वॉर क्राइम का संगीन आरोप, ईरान बोला- IRIS Dena को डुबोकर युद्ध कानूनों का किया उल्लंघन
Live: UN में अमेरिका पर वॉर क्राइम का संगीन आरोप, ईरान बोला- IRIS Dena को डुबोकर युद्ध कानूनों का किया उल्लंघन
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
जंग के बीच भारत ने घुमाया ईरान फोन, जानें जयशंकर की अराघची से क्या हुई बात?
जंग के बीच भारत ने घुमाया ईरान फोन, जानें जयशंकर की अराघची से क्या हुई बात?
कीर्ति आजाद के बाद संजय मांजरेकर ने किया विवादित पोस्ट, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को मिली जीत पर ये क्या कह दिया
कीर्ति आजाद के बाद संजय मांजरेकर ने किया विवादित पोस्ट, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को मिली जीत पर ये क्या कह दिया
Dacoit New Release Date: अदिवी शेष-मृणाल ठाकुर की 'डकैत' की नई रिलीज डेट हुई अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अदिवी-मृणाल की 'डकैत' की नई रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'यहां आने से नर्क नहीं जाना पड़ता', यौन शोषण मामले में सजायाफ्ता आसाराम अयोध्या पहुंच कर बोले
'यहां आने से नर्क नहीं जाना पड़ता', यौन शोषण मामले में सजायाफ्ता आसाराम अयोध्या पहुंच कर बोले
गर्मी बढ़ते ही खरीदने जा रहे हैं एसी, इन चीजों को कर लेना चेक नहीं तो हो जाएगा तगड़ा नुकसान
गर्मी बढ़ते ही खरीदने जा रहे हैं एसी, इन चीजों को कर लेना चेक नहीं तो हो जाएगा तगड़ा नुकसान
Causes Of Body Pain: बिना मेहनत किए भी सुबह उठते ही होता है बदन दर्द? ये हैं इसके छिपे हुए कारण
बिना मेहनत किए भी सुबह उठते ही होता है बदन दर्द? ये हैं इसके छिपे हुए कारण
Embed widget