एक्सप्लोरर

दिल्ली में प्याज की कीमतों में धीरे-धीरे हो रहा सुधार: सरकार

उच्चस्तरीय बैठक में दिल्ली में प्याज की उपलब्धता और इसकी कीमतों की समीक्षा की. अभी राष्ट्रीय राजधानी में प्याज की कीमत 30-40 रुपये प्रति किलोग्राम है.

नई दिल्ली: सरकार ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में प्याज की कीमतों में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. सरकार ने इनकी कीमतों में और सुधार लाने के लिये सुरक्षित भंडार से आपूर्ति जारी रखने का निर्णय लिया है. एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि उपभोक्ता मामलों के विभाग ने उपभोक्ता मामलों के सचिव अविनाश के. श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में दिल्ली में प्याज की उपलब्धता और इसकी कीमतों की समीक्षा की. अभी राष्ट्रीय राजधानी में प्याज की कीमत 30-40 रुपये प्रति किलोग्राम है.

आधिकारिक बयान में कहा गया, "यह पाया गया कि अक्टूबर महीने के मध्य में शीर्ष पर पहुंच गयी प्याज की थोक कीमतों में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. सुधार को जारी रखने के लिए यह निर्णय लिया गया कि कीमत स्थिरता कोष के तहत बनाये गये सुरक्षित भंडार से दिल्ली के लिये दैनिक आपूर्ति बढ़ायी जाएगी." बैठक के दौरान थोक और खुदरा स्तर पर कीमतों की खाई कम करने के उपायों पर भी चर्चा की गयी.

पीडीएस बिक्री केंद्रों के जरिए प्याज वितरण करे सरकार: विभाग

विभाग के बयान में कहा गया, "दिल्ली सरकार को यह सुझाव दिया गया है कि वह सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के बिक्री केन्द्रों के जरिये प्याज की आपूर्ति करने पर विचार करे जैसा कि 2015 में प्याज की कीमतें शीर्ष पर पहुंच जाने के दौरान किया गया था." केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजधानी में प्याज की कीमतों की कड़ी निगरानी करेगी और दिल्ली सरकार कीमतें चढ़ने की स्थिति में बाजार में दखल पर विचार करेगी.

इस सत्र में पिछले साल के मुकाबले 37 फीसदी अधिक हुई बुवाई

मदर डेयरी को भी उसके सफल केन्द्रों के जरिये प्याज की आपूर्ति बढ़ाने के निर्देश दिये गये हैं. केंद्रीय कृषि मंत्रालय के तहत बागवानी विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मौजूदा खरीफ सत्र में प्याज की बुवाई 2017 की तुलना में 37 फीसदी अधिक रही है. बयान में कहा गया कि राजस्थान, महाराष्ट्र के शोलापुर, कर्नाटक के हुबली और आंध्र प्रदेश के कुरनूल में उत्पादन शुरू हो जाने से बाजार में प्याज की आपूर्ति में सुधार हुआ है. बयान के अनुसार, "इससे उपभोक्ता क्षेत्रों में उपलब्धता में सुधार होगा और आने वाले दिनों में कीमतों में सुधार में मदद मिलेगी."

यह भी पढ़े: 

CBI Vs CBI: विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी ने दी गिरफ्तारी, बोले- मोदी सच से भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते

बिहार में बराबर-बराबर सीटों पर लड़ेगी जेडीयू और बीजेपी, दो-तीन दिनों में होगा संख्या का एलान: अमित शाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget