एक्सप्लोरर

Onion Price Hike: टमाटर के बाद अब आम लोगों को रुलाएगी प्‍याज! इस कारण बढ़ सकती हैं कीमतें

देश में टमाटर के बाद अब प्‍याज लोगों को रुला सकती है, क्‍योंकि देश के ज्‍यादातर शहरों में इसकी कीमतों में इजाफा होने की उम्‍मीद है. 

Onion Price: देश में टमाटर की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बाद अब एक और सब्‍जी लोगों के जेब ढीली कर सकती है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, देश के अधिकांश शहरों में प्‍याज की कीमत बढ़ सकती है. कुछ व्‍यापारियों का कहना है कि प्‍याज की आपूर्ति मानसून के कारण प्रभावित हुई है, जिस कारण इस साल दिसंबर तक प्‍याज की आपूर्ति में कमी आ सकती है. 

सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि महाराष्‍ट्र के पांच क्षेत्रों में पिछले महीने प्याज की खुदरा कीमतों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है. हालांकि ये कीमत पिछले साल की तुलना में कम है. सरकारी डाटा के मुताबिक,  भारत में साल 2020 में प्‍याज की एवरेज रिटेल प्राइस 35.88 रुपये, 2021 में औसत रिटेल प्राइस 32.52 और 2022 में 28.00 रुपये प्रति किलो थीं.  वहीं अभी तक साल 2023 में प्‍याज की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. हालांकि आने वाले महीने में इसकी कीमत बढ़ सकती है. 

सरकार ने इतने खरीदे स्‍टॉक 

सरकार ने करीब दो महीने पहले किसानों से करीब  0.14 मिलियन टन प्‍याज का स्‍टॉक खरीदा है. केंद्रीय मंत्री पीयुष गोयल ने अप्रैल में कहा था कि केंद्र सरकार 2023-24 सीजन के लिए 3 लाख टन प्‍याज बफर स्‍टॉक में रखेगी. वहीं पिछले सीजन 2022-23 के लिए 2.51 लाख टन प्‍याज बफर स्‍टॉक में रखे गए थे. दूसरी ओर, भारत सरकार ने इस महीने की शुरुआत में बताया था कि 2021-22 में प्याज का उत्पादन 31.69 मिलियन टन से गिरकर 31.01 मिलियन टन होने का अनुमान है. 

बफर स्‍टॉक में क्‍यों रखा जाता है? 

बफर स्टॉक को किसी भी आंकड़ें को पूरा करने के लिए और कीमतों को स्थिर करने के लिए रखा जाता है. ऐसा तब किया जाता है जब आपूर्ति कम हुई हो और कीमतें बढ़ रही हों. गौरतलब है कि रबी प्‍याज को अप्रैल के दौरान काटा जाता है और यह अक्‍टूबर-नवंबर में खरीफ फसल की कटाई तक उपभोक्‍ता की मांग को पूरा करता है.

80 रुपये तक टमाटर के दाम बढ़े 

देश भर में पहले उच्‍च गर्मी और फिर लगातार बारिश के कारण टमाटर की कीमतों पर असर पड़ा है. भारत बारिश और हद से ज्‍यादा गर्मी से फसल खराब होने के कारण आपूर्ति में कमी आई है. ऐसे में टमाटर की कीमतें 10 से 20 रुपये से बढ़कर 80 से 100 रुपये प्रति किलोग्राम हो चुके हैं. यानी कि प्रति किलो पर 70 से 80 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. मौसम के कारण टमाटर के अलावा थोक और खुदरा बाजार में अन्‍य सब्जियों की कीमत बढ़ी है. 

ये भी पढ़ें

Pakistan - IMF Deal: आर्थिक बदहाली झेल रहे पाकिस्तान के लिए राहत की खबर, आईएमएफ के साथ 3 बिलियन डॉलर के कर्ज के लिए हुआ करार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज बैंक खुला है ना? ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट
आज बैंक खुला है ना? ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट
घरेलू या कमर्शियल किसका आज बढ़ा रेट? चेक करें LPG की ताजा कीमत
घरेलू या कमर्शियल किसका आज बढ़ा रेट? चेक करें LPG की ताजा कीमत
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget