एक्सप्लोरर

Paytm Share: पेटीएम के शेयर में 75 फीसदी की गिरावट के बाद कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज के नोटिस के जवाब में दी ये सफाई

Paytm Share News: पेटीएम ने बीएसई के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि, कंपनी और उसका बिजनेस पूरी तरह से मजबूत है. समय-समय पर वह सभी जरूरी जानकारियां तय समय के अंदर बीएसई को देती रही है.

Paytm Share Update: पेटीएम के शेयर में 75 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) द्वारा मांगे गए स्पष्टीकरण का कंपनी ने जवाब दे दिया है. पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) ने कहा है कि उसके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है, जिसका असर स्टॉक्स के प्राइस और वॉल्यूम पर पड़ सकता है. 

पेटीएम के शेयर के स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग के बाद से ही शेयर में लगातार गिरावट देखी जा रही है. पेटीएम ने नवंबर 2021 में 2150 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आईपीओ जारी किया था. लेकिन लिस्टिंग के बाद से ही शेयर लगातार गोते लगा रहा है. हालत ये है कि पेटीएम का शेयर मंगलवार को 535 रुपये के निचले स्तर तक जा लुढ़का. यानि अपने आईपीओ प्राइस से 75 फीसदी नीचे.  मंगलवार को पेटीएम के शेयर में 3.79 फीसदी की गिरावट के बाद बीएसई ने कंपनी से सवाल पूछे थे. जाहिर है आईपीओ में निवेश करने वाले निवेशकों को 1600 रुपये प्रति शेयर का नुकसान हो रहा है. जिसके बाद बीएसई (BSE) ने वन97 कम्युनिकेशंस से स्पष्टीकरण मांगा था. 

पेटीएम ने बीएसई के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि, कंपनी और उसका बिजनेस पूरी तरह से मजबूत है. समय-समय पर वह सभी जरूरी जानकारियां तय समय के अंदर बीएसई को देती रही है. पेटीएम के मुताबिक, हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि हमारी कंपनी सेबी के रेग्युलेशन (लिस्टिंग दायित्व और प्रकटीकरण आवश्यकताएँ) रेग्युलेशन, 2015 का अनुपालन कर रही है और समय-समय पर, स्टॉक एक्सचेंजों को सभी आवश्यक डिस्क्लोजर निर्धारित समय सीमा के भीतर घोषित किए हैं. इसके अलावा, आज की तारीख में ऐसी कोई सूचना या घोषणा नहीं है, जो हमारी राय में कंपनी के शेयर की कीमत,वॉल्यूम पर असर डाल सकती है और जिसका स्टॉक एक्सचेंजों को अभी तक खुलासा नहीं किया गया है. 

कहां तक गिरेगा पेटीएम
बीते 7 ट्रेडिंग सेशन में पेटीएम 30 फीसदी नीचे गिर चुका है. कंपनी का मार्केट कैपिटाईजेशन 35000 करोड़ रुपये पर आ चुका है जो आईपीओ प्राइस के मुताबिक 1.39 लाख करोड़ रुपये था. कंपनी का मार्केट कैप 1.4 लाख करोड़ रुपये घट चुका है. वहीं ब्रोकरेज राय के मुताबिक पेटीएम के शेयर घटकर 450 रुपये तक जा सकता है यानि 35 फीसदी की गिरावट और शेयर में आ सकती है. Macquarie Securities India के सुरेश गणपति जिन्होंने पहला भी पेटीएम के शेयर में बड़ी गिरावट की भविष्यवाणी की थी जो सही साबित हुई है. उन्होंने पेटीएम के शेयर के गिरकर 450 रुपये तक जाने की भविष्यवाणी की है. 

आरबीआई के कार्रवाई के बाद फिसला पेटीएम 
आरबीआई (RBI) ने आदेश जारी करते हुए पेटीएम पेंमेंट्स बैंक ( Paytm Payments Bank) पर नए ग्राहकों  ( New Customer)को जोड़ने पर रोक लगा दी तब से लगातार पेटीएम के शेयर की पिटाई हो रही है.  आरबीआई ने आदेश दिया है  पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड अब नए ग्राहकों को आईटी लेखा परीक्षकों की रिपोर्ट की समीक्षा के बाद आरबीआई से अनुमति मिलने पर ही नए ग्राहक जोड़ सकेगा. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें

Income Tax Raids: हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल के परिसरों पर आयकर विभाग की छापेमारी, ये है मामला

Corona महामारी के दौरान 20 करोड़ लोग हुए गरीब, बड़े अमीरों ने दिखाई कंजूसी, घटा दिया दान में हिस्सा-रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget