एक्सप्लोरर

Ola Stock Price: ई-मोटरसाइकिल और भारतसेल के लॉन्च से मिलेगा ओला इलेक्ट्रिक के स्टॉक को किक, शेयर में आ सकती है उछाल

ई-मोटरसाइकिल और भारतसेल के लॉन्च से मिलेगा ओला इलेक्ट्रिक के स्टॉक को मिलेगा किक, शेयर में आ सकती है उछाल

Ola Stock Price: शुक्रवार 16 अगस्त, 2024 को जब शेयर बाजार खुलेगा तो ओला इलेक्ट्रिक के स्टॉक (Ola Electric Stock) को बड़ी किक मिल सकती है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ओला इलेक्ट्रिक ने रोडस्टर सीरीज (Roadster Series) के नाम से देश की पहली इलेक्ट्रिक मोटरबाइक्स को लॉन्च कर दिया है जिसकी कीमत 75 हजार रुपये से शुरु हो रही है. 2021 में कंपनी ने अपना पहला ई-स्कूटर ( e-Scooter) लॉन्च किया था और अब बाइक को लॉन्च किया है जिसकी डिलिवरी इस वर्ष दिवाली से शुरू होगी. 

ओला इलेक्ट्रिक ने ई-बाइक ही नहीं बल्कि अपने ई-स्कूटर के लिए भारतसेल (BharatCell) को भी लॉन्च किया है जो पहली सेल है जिसकी मैन्युफैक्चरिंग भारत में की गई है. कंपनी ने 4680 सेल के लिए पेटेंट के लिए आवेदन किया है और वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही से अपने ई-स्कूटर में इंटीग्रेट करेगी. ई-बाइक और भारतसेल के लॉन्च पर कंपनी के चेयरमैन भाविष अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) ने कहा, ओला कंज्यूमर बिजनेस का लक्ष्य पूरे देश में अफोर्डेबल, एफीसिएंट और एक्सेसबिल राइड अनुभव प्रादन करना है. तीन साल पहले ओला इलेक्ट्रिक एक सपना था और अब ये देश की दिग्गज इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी बन गई है. साथ ही दुनिया की सबसे बड़ी ईवी मैन्युफैक्चरिंग हो गई है और मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से पांचवीं सबसे बड़ी कंपनी है. 

पिछले शुक्रवार 9 अगस्त, 2024 को ओला इलेक्ट्रिक की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग हुई थी. 76 रुपये के इश्यू प्राइस पर कंपनी ने आईपीओ के जरिए 6145 करोड़ रुपये जुटाये थे. ओला इलेक्ट्रिक के आईपीओ को निवेशकों का जोरदार रेस्पांस नहीं मिला था. लेकिन लिस्टिंग के बाद स्टॉक में जोरदार तेजी देखने को मिली और लिस्टिंग के तीन दिनों में ही स्टॉक में 70 फीसदी की तेजी आ गई. 76 रुपये वाला स्टॉक 129.40 रुपये पर जा पहुंचा. बुधवार 14 अगस्त को स्टॉक अपने हाई से नीचे 110.90 रुपये पर क्लोज हुआ है. 

बुधवार 14 अगस्त 2024 को ही कंपनी ने मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लिए नतीजे घोषित किए जिसमें तिमाही दर तिमाही नुकसान में कमी आई है. अप्रैल जून तिमाही में  कंपनी को 347 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है जो इसके पहले तिमाही में 416 करोड़ रुपये के नुकसान से कम है. हालांकि बीते वित्त वर्ष के समान तिमाही में कंपनी को 267 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था. कंपनी का रेवेन्यू 32 फीसदी के उछाल के साथ 1243 करोड़ रुपये से 1644 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है. बहरहाल ये माना जा रहा कि ई-बाइक और भारतसेल के लॉन्चिंग के बाद ओला इलेक्ट्रिक के स्टॉक को बूस्टर डोज मिल सकता है. 

ये भी पढ़ें 

Bhavish Aggarwal: ओला कैब को मिला नया नाम, फिर हुई शुरू सस्ती सर्विस, डार्क स्टोर खोलेगी कंपनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
Withdrawal Limit: बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट
बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget