एक्सप्लोरर

Ola IPO: ओला के आईपीओ पर CEO भाविश अग्रवाल ने किया बड़ा खुलासा, टाइमिंग को लेकर कही बड़ी बात

Ola IPO: ओला के आईपीओ को लेकर समय लगने वाला था पर अब कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने ऐसी बात कही है जो चौंका सकती है.

Ola IPO: ओला इलेक्ट्रिक मोबेलिटी प्राइवेट के आईपीओ को लेकर बड़ी खबर आई है. खुद कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने इस बात के संकेत दिए हैं कि ओला इलेक्ट्रिक का इनीशियल पब्लिक ऑफर जल्दी ही लाया जा सकता है. 

क्या कहा ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ ने

ब्लूमबर्ग को दिए एक इंटरव्यू में ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के फाउंडर और चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) भाविश अग्रवाल ने कहा कि 'पहले उन्हें लगा कि उन्हें पब्लिक इश्यू लाने के लिए 4 से 6 साल का समय लगेगा लेकिन अब वो मानते हैं कि इस कंपनी के आईपीओ को लाने का समय पहले का हो सकता है. उनके सोचे गए समय से पहले ही कंपनी की अच्छी ग्रोथ और विकास देखा गया है और इसके चलते वो ओला इलेक्ट्रिक का आईपीओ समय से पहले लाने के लिए तैयार हो रहे हैं. बाजार का रिस्पॉन्स ओला इलेक्ट्रिक के लिए काफी अच्छा है और इसे कंपनी का आईपीओ लाने के लिए मुख्य कारण माना जा सकता है."

कंपनी के सीईओ की क्या है योजना

भाविश अग्रवाल की योजना है कि साल 2023 के आखिर तक एक मोटरबाइक लॉन्च की जाए और साल 2024 में बैटरी पावर्ड कार को बाजार में उतारा जाए. हालांकि इसके समय में कंपनी की योजना के अनुसार बदलाव हो सकता है.

ओला इलेक्ट्रिक के अच्छे बिक्री आंकड़े

ओला इलेक्ट्रिक को बड़ी फर्म्स जैसे सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प और टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट का साथ हासिल है. एक समय ईवी सेगमेंट में नई एंट्री करने वाली ये कंपनी आज ईवी स्कूटर मार्केट का 38 फीसदी से ज्यादा मार्केट शेयर हासिल कर चुकी है. इसने दिसंबर 2021 से करीब 239,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेच डाले हैं. सोसायटी ऑफ मैन्यूफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मुताबिक जारी आंकड़े से ये पता चलता है.

कंपनी की एक्सपोर्ट करने की भी योजना

भाविश अग्रवाल ने ये भी कहा कि कंपनी की योजना दक्षिण पूर्व एशिया, लैटिन अमेरिका और यूरोप को ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर एक्सपोर्ट करने की है. हालांकि भारतीय बाजार में ही ओला के स्कूटर की भारी डिमांड है जिसके कारण ओला इलेक्ट्रिक इस योजना को पूरा नहीं कर पा रही है.

ये भी पढ़ें

Adani Stocks Opening: अडानी स्टॉक्स में हरियाली, सभी 10 शेयरों में जोरदार तेजी- NDTV बना टॉप गेनर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card Spendings: कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
Stock Market: Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget