एक्सप्लोरर

OLA Layoffs: ओला में होगी 10 फीसदी छंटनी, सीईओ हेमंत बख्शी ने दिया इस्तीफा 

Ola Cabs CEO Resigns: हेमंत बख्शी ने चार महीने पहले ही ओला कैब्स के सीईओ का पद संभाला था. अब कंपनी में रीस्ट्रक्चरिंग के लिए बड़ी छंटनी भी होने जा रही है.

Ola Cabs CEO Resigns: ओला में भी छंटनी होने जा रही है. कंपनी अपने 10 फीसदी स्टाफ को नौकरी से निकालेगी. छंटनी के बीच ओला कैब्स के सीईओ हेमंत बख्शी (Hemant Bakshi) ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने जनवरी, 2024 में ही कंपनी को ज्वॉइन किया था. इसे ओला द्वारा की जा रही रीस्ट्रक्चरिंग का नतीजा माना जा रहा है. 

मात्र चार महीने में ही हेमंत बख्शी ने छोड़ा पद 

मनी कंट्रोल ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि कंपनी बड़ी छंटनी करने जा रही है. इसके चलते कम से कम 10 फीसदी वर्कफोर्स कम हो जाएगी. हेमंत बख्शी के जाने के बाद कई बड़े अधिकारियों पर गाज गिर सकती है. हेमंत बख्शी को भी मात्र चार महीने में ही अपना पद छोड़ना पड़ा है. रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया है कि हेमंत बख्शी ओला की बजाय किसी अन्य कंपनी के साथ काम करना चाहते थे. उनकी जगह नए सीईओ का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है.

कंपनी के अंदर चल रही बड़ी हलचल 

ओला कैब्स में पिछले कुछ दिनों से बड़ी हलचल मची हुई थी. कंपनी आईपीओ लाने के लिए कई सारे इनवेस्टमेंट बैंकों से चर्चा में जुटी हुई है. साथ ही ओला कैब्स ने कई नए लोगों को अपने साथ जोड़ा है. इनमें सीएफओ के पद पर कार्तिक गुप्ता (Kartik Gupta) और सिद्धार्थ शकधर (Sidharth Shakdher) कंपनी के नए सीबीओ बने हैं. इसके अलावा ओला कैब्स ने अपने इंटरनेशनल बिजनेस को भी बंद कर दिया है. कंपनी ने ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से इंटरनेशनल कारोबार समेटते हुए बताया था कि वह अपना फोकस भारत पर रखने वाली है. कंपनी का कहना है कि वह 100 करोड़ से ज्यादा भारतीयों तक अपनी सेवाएं पहुंचाना चाहती है.

वित्त वर्ष 23 में रेवेन्यू 2,135 करोड़ रुपये रहा

ओला मोबिलिटी बिजनेस का वित्त वर्ष 2023 में रेवेन्यू 2,135 करोड़ रुपये रहा था. इसमें एक वित्त वर्ष पहले के मुकाबले लगभग 58 फीसदी का उछाल आया था. वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का एबिटा 250 करोड़ रुपये पॉजिटिव था. एक साल पहले वित्त वर्ष 2022 में एबिटा लॉस 66 करोड़ रुपये रहा था. 

ये भी पढ़ें 

Credit Card: क्रेडिट कार्ड से बिजली-पानी के बिल भरना पड़ेगा महंगा, जानिए 1 मई से क्या नियम बदल रहे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI के हेड को गवर्नर ही क्यों कहते हैं, चेयरमैन या कुछ और क्यों नहीं? इनको कितनी मिलती है सैलरी?
RBI के हेड को गवर्नर ही क्यों कहते हैं, चेयरमैन या कुछ और क्यों नहीं? इनको कितनी मिलती है सैलरी?
EV Subsidy: ईवी खरीदने पर मिलेगी 50% सब्सिडी, सरकार का ऐलान, आधी कीमत में घर लाएं बाइक
EV Subsidy: ईवी खरीदने पर मिलेगी 50% सब्सिडी, सरकार का ऐलान, आधी कीमत में घर लाएं बाइक
क्या आपने भी ले रखा है मुथूट फाइनेंस से लोन? RBI ने कंपनी पर लगाया भारी भरकम जुर्माना, जानें वजह
क्या आपने भी ले रखा है मुथूट फाइनेंस से लोन? RBI ने कंपनी पर लगाया भारी भरकम जुर्माना, जानें वजह
Bank Holiday: आज 18 जुलाई को बैंक बंद हैं या खुले? जानें तीसरे शनिवार को क्यों है बैंक की छुट्टी
Bank Holiday: आज 18 जुलाई को बैंक बंद हैं या खुले? जानें तीसरे शनिवार को क्यों है बैंक की छुट्टी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget