एक्सप्लोरर

Credit Card: क्रेडिट कार्ड से बिजली-पानी के बिल भरना पड़ेगा महंगा, जानिए 1 मई से क्या नियम बदल रहे 

Utility Bills: यस बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के नए नियम एक मई से बदल रहे हैं. इसके चलते क्रेडिट कार्ड से बिल पेमेंट करना महंगा हो जाएगा. 

Utility Bills: अगर आपको भी अपने बिजली और पानी समेत जरूरी बिल क्रेडिट कार्ड से भरने की आदत पड़ चुकी है तो एक बार फिर से सोचने की जरूरत पड़ेगी. एक मई से क्रेडिट जारी करने वाले बैंक बिल भरने वालों से 1 फीसदी शुल्क लेने लगेंगे. ऐसे में आपको क्रेडिट कार्ड से बिल भरने की आदत महंगी पड़ने वाली है. इस शुल्क का ऐलान करने वालों में सबसे पहले यस बैंक (Yes Bank) और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC FIRST Bank) शामिल हैं. 

यस बैंक और आईडीएफसी ने बढ़ाया चार्ज 

यस बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने जानकारी दी है कि वह एक मई से यूटिलिटी बिल पेमेंट पर 1 फीसदी चार्ज लेंगे. इसके चलते अगर आप 2000 रुपये का बिजली बिल क्रेडिट कार्ड से भरेंगे तो आपको 20 रुपये अतिरिक्त देने पड़ेंगे. हालांकि, इन बैंकों ने कस्टमर्स को फिलहाल थोड़ी राहत भी दी है. यस बैंक ने यूटिलिटी बिल पर 15000 रुपये और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने 20000 रुपये तक फ्री यूसेज लिमिट भी दी है. इसके चलते आप यस बैंक से 15 हजार रुपये तक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से 20 हजार रुपये तक यूटिलिटी बिल का बिना कोई शुल्क दिए पेमेंट कर पाएंगे. इससे ऊपर पेमेंट करने पर 1 फीसदी चार्ज के साथ ही 18 फीसदी जीएसटी भी देनी होगी.

क्यों किया गया यह बदलाव 

बैंकों द्वारा दो प्रमुख कारणों से यह चार्ज लगाने का फैसला किया है. पहला यूटिलिटी बिल पर लगने वाला कम मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) है. एमडीआर हर क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर लगने वाला चार्ज है. यूटिलिटी बिल पर यह चार्ज सबसे कम है. इसलिए बैंक को क्रेडिट कार्ड से बिजली-पानी जैसे बिल पेमेंट होने पर कम पैसा मिलता है. दूसरा बैंकों को जानकारी लगी थी कि कुछ कारोबारी अपने पर्सनल क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बिजनेस से जुड़े यूटिलिटी बिल पे करने में कर रहे थे. 

कस्टमर्स पर क्या होगा असर 

यह फीस लगने के बाद यूटिलिटी बिल का पेमेंट करने के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना महंगा हो जाएगा. अगर आप फिर भी क्रेडिट कार्ड से बिल पेमेंट करना चाहते हैं तो कई बैंक फीस माफ करने के ऑफर दे सकते हैं. इसके अलावा आप यूपीआई, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग से भी यूटिलिटी बिल पेमेंट कर सकते हैं. इन तरीकों से पेमेंट करने पर आपको कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है.

ये भी पढ़ें 

Google layoffs: गूगल में छंटनी जारी, सस्ते लेबर के चक्कर में पूरी टीम को भेज दिया घर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget