एक्सप्लोरर

Nykaa Share Price: गिरावट के बाद IPO प्राइस के करीब पहुंचा Nykaa का शेयर प्राइस, क्या Paytm-LIC के समान लुढ़केगा नीचे?

Nykaa Share Price: बीते साल दिवाली के बाद नवंबर 2021 में Nykaa की शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई थी. और लिस्टिंग के बाद से Nykaa का शेयर का भाव पहली बार 1140 रुपये तक नीचे जा लुढ़का है.

Nykaa Share Price: क्या पेटीएम (Paytm), पॉलिसीबाजार ( Policybazaar) और एलआईसी ( LIC) की तरह ब्यूटी और वेलनेस Nykaa का शेयर भी आईपीओ प्राइस से नीचे फिसलने वाला है. निवेशकों के मन में ये सवाल जरुर घर कर गया होगा. क्योंकि एक तरफ मंगलवार 18 अक्टूबर, 2022 को शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ क्लोज हुआ है. लेकिन Nykaa का शेयर लिस्टिंग के बाद से अपने निचले स्तर पर जा लुढ़का है. और हालत ये है कि शेयर अपने आईपीओ प्राइस के बिलकुल करीब ट्रेड कर रहा है. 

ऐसे में ये सवाल उठने लगे है कि क्या 2021 में ब्लॉकबस्टर लिस्टिंग के जरिए शेयर बाजार में धमाल मचाने वाली कंपनी Nykaa का शेयर आईपीओ प्राइस 1125 रुपये से नीचे लुढ़क सकता है? मंगलवार के ट्रेडिंग सेशन में शेयर 1140 रुपये तक जा गिरा जो आईपीओ प्राइस से केवल 15 रुपये यानि 1.3 फीसदी ज्यादा है. शेयर में मुनाफावसूली का सिलसिला जारी रहा है तो शेयर आईपीओ प्राइस के लेवल को तोड़ सकता है.  

बीते साल दिवाली के बाद नवंबर 2021 में Nykaa की शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई थी. और लिस्टिंग के बाद से Nykaa का शेयर का भाव पहली बार 1140 रुपये तक नीचे जा लुढ़का है. 3 अक्टूबर को कंपनी ने निवेशकों को बोनस शेयर देने की घोषणा की थी उसके बाद से शेयर में 19 फीसदी के करीब गिरावट आ चुकी है. 

10 नवंबर 2021 में जब पहली बार स्टॉक एक्सचेंज (Stock Exchange) पर कंपनी की लिस्टिंग हुई थी तो शेयर ने आईपीओ प्राइस ( IPO Price) से निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया था. 1125 रुपये वाला Nykaa का शेयर 2573 रुपये तक जा पहुंचा था. लेकिन मुनाफावसूली के चलते शेयर 55 फीसदी नीचे आ गया. Nykaa का मार्केट कैप जो 1 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया था वो अब घटकर 54,295 करोड़ रुपये रह गया है. 

इसी महीने के पहले हफ्ते में Nykaa ने अपने शेयरधारकों को सौगात देते हुए बोनस शेयर ( Bonus Shares) देने की घोषणा की है. कंपनी ने अपने शेयरधारकों को एक शेयर के बदले पांच बोनस शेयर देने का एलान किया है. बोनस शेयर लेने के लिए रिकॉर्ड डेट 3 नंवबर, 2022 तय किया गया है. 

ये भी पढ़ें 

Diwali Muhurat Trading 2022: जानिए क्या होती है मुहूर्त ट्रेडिंग, निवेशक क्यों मानते हैं इसे बेहद शुभ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस
पहली सैलरी मिलते ही कहां लगाएं पैसा? FD, RD या SIP में कौन है बेस्ट ऑप्शन
पहली सैलरी मिलते ही कहां लगाएं पैसा? FD, RD या SIP में कौन है बेस्ट ऑप्शन
Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
'तलवार से मच्छर मारने जैसा काम', Amazon केस पर हाई कोर्ट की FDA को फटकार
'तलवार से मच्छर मारने जैसा काम', Amazon केस पर हाई कोर्ट की FDA को फटकार

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget