एक्सप्लोरर

IPO Update: एनटीपीसी देगी बाजार में कमाई का मौका, लाने वाली है ये आईपीओ

NTPC IPO News: सरकारी बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी करीब 6 हजार करोड़ रुपये का फंड जुटाना चाह रही है. इसके लिए कंपनी आईपीओ समेत विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रही है...

शेयर बाजार (Share Market) में कमाई के मौकों की तलाश करने वाले इन्वेस्टर्स के लिए सरकारी कंपनी एनटीपीसी (NTPC) एक अच्छी खबर लेकर आ रही है. भारत की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी जल्दी ही आईपीओ बाजार में दिखाई दे सकती है. हो सकता है कि यह कंपनी चालू वित्त वर्ष में ही आईपीओ बाजार में दस्तक दे. कंपनी अपनी ग्रीन एनर्जी यूनिट एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NTPC Green Energy Ltd) का आईपीओ (NGEL IPO) लाने की तैयारी कर रही है.

इस कारण आ सकता है आईपीओ

ईटी की एक खबर के अनुसार, एनटीपीसी फंड जुटाना चाह रही है. पहले उसे मलेशिया की कंपनी पेट्रोलियम नेशनल बरहाड के प्रस्ताव से उम्मीदें थीं, जो उसने अब वापस ले ली है. पेट्रोलियम नेशनल बरहाड एनटीपीसी से एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की 20 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने में दिलचस्पी दिखा रही थी. हालांकि अब पेट्रोलियम नेशनल बरहाड इससे पीछे हट गई है.

एनटीपीसी को मिला था ये ऑफर

खबर में मामले से जुड़े कुछ सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि पेट्रोलियम नेशनल बरहाड के सौदे से पीछे हटने के बाद एनटीपीसी आईपीओ लाकर फंड जुटाने का प्रयास कर सकती है. इससे पहले पेट्रोलियम नेशनल बरहाड ने एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की 20 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए सबसे ज्यादा करीब 4 हजार करोड़ रुपये का ऑफर दिया था. पेट्रोलियम नेशनल बरहाड का ऑफर आरईसी लिमिटेड और इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के ऑफरों से बड़ा था.

इतना फंड जुटाने की योजना

एनटीपीसी की योजना चालू वित्त वर्ष में करीब 6 हजार करोड़ रुपये जुटाने की है. इसके लिए सरकारी कंपनी हिस्सेदारी में बिक्री समेत तमाम विकल्पों पर गौर कर रही है. फंड जुटाने के इन विकल्पों में एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का आईपीओ भी शामिल है.

तेजी से बढ़ेगी ग्रीन एनर्जी की क्षमता

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की बात करें तो यह सरकारी बिजली उत्पाद कंपनी एनटीपीसी के स्वच्छ ऊर्जा कार्यक्रमों को आगे बढ़ा रही है. एनटीपीसी साल 2032 तक स्टैंडअलोन आधार पर 60 गीगावाट और कंसोलिडेटेड आधार पर 130 गीगावाट की ग्रीन एनर्जी की क्षमता तैयार करना चाहती है. पिछले वित्त वर्ष के अंत तक एनटीपीसी की करीब 15 अक्षय ऊर्जा परिसंपत्तियां एनजीईएल को हस्तांतरित की जा चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: सरकार का दावा- देश में नहीं है दूध और मक्खन की कमी, आयात की जरूरत से इनकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड
Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड
Inflation: हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget