एक्सप्लोरर

NSE IPO: एनएसई के आईपीओ को जल्द मिल सकती है सेबी से मंजूरी, 2016 से निवेशक कर रहे इंतजार

NSE IPO News: एनएसई ने 2016 में ही इसे लेकर सेबी के पास अप्लिकेशन फाइल किया था, जिसे नियामक से मंजूरी मिल गई थी, लेकिन बाद में ड्राफ्ट लौटा दिया गया था.

NSE IPO: देश के सबसे स्टॉक एक्सचेंज एनएसई के आईपीओ को शेयर बाजार के रेगुलेटर सेबी से जल्द हरी झंडी मिल सकती है. सेबी चीफ तुहिन कांत पांडे ने कहा है कि एनएसई के आईपीओ में हो रही देरी के कारणों की वो पड़ताल करेंगे. साल 2016 में ही एनएसई ने आईपीओ लाने के लिए रेगुलेटर के पास ड्रॉफ्ट पेपर फाइल किया था. 

तुहिन कांत पांडे की अध्यक्षता में हुई सेबी की पहली बोर्ड मीटिंग के बाद जब मीडिया से वे मुखातिब हुए तो उनसे एनएसई के आईपीओ में देरी को लेकर सवाल पूछा गया. उन्होंने कहा, हम जरूर इस मामले को देखेंगे और जो मुद्दे हैं ये कोशिश करेंगे कि कैसे अड़चने दूर हो. मार्केट शेयर के लिहाज से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज देश का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है जो बीते आठ सालों से अपने आईपीओ के आने की राह देख रहा है. 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के आईपीओ और उसके शेयरों की लिस्टिंग का इंतजार लंबा होता जा रहा है. निवेशक सालों से उसका इंतजार कर रहे हैं. बीते साल सेबी ने एक मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि एनएसई ने अपनी लिस्टिंग को लेकर नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट यानी एनओसी की कोई फ्रेश डिमांड नहीं की है. सेबी ने साथ ही साफ किया कि आईपीओ की प्रक्रिया में देरी की वजह के लिए खुद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ही जिम्मेदार है. दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी जिसमें सेबी को जल्द एनएसई के आईपीओ को मंजूरी देने की मांग की गई थी. 
 
एनएसई अपने प्रस्तावित आईपीओ और बाजार पर शेयरों की लिस्टिंग को लेकर सालों पहले सेबी से मंजूरी भी पा चुका था. एनएसई ने 2016 में ही इसे लेकर सेबी के पास अप्लिकेशन फाइल किया था, जिसे नियामक से मंजूरी मिल गई थी, लेकिन बाद में ड्राफ्ट लौटा दिया गया था. को-लोकेशन फैसिलिटीज को लेकर मामला सामने आने के बाद सेबी ने 2019 में एनएसई के ड्राफ्ट को लौटा दिया था और उसे को-लोकेशन फैसिलिटीज मामले की जांच पूरी होने के बाद नए सिरे से आईपीओ का ड्राफ्ट फाइल करने के लिए कहा था.  अगस्त 2024 में एनएसई ने अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के लिए सेबी के पास अप्लाई किया था जो अभी भी मंजूरी मिलने के इंतजार में है. 

ये भी पढ़ें

SEBI ने विदेशी निवेशकों के लिए लिया बड़ा फैसला! शेयर मार्केट पर दिख सकता है असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह
RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह
Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड
Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड
Inflation: हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget