एक्सप्लोरर

Best Saving Plan: क्यों माना जाता है NPS को बेस्ट सेविंग प्लान, निवेश से पहले इन बातों को जरूर जानें

NPS Best Saving Plan: इस योजना के तहत कोई भी 18 से 65 साल का व्यक्ति अपना खाता खुलवा सकता है. इस बात का जरूर ध्यान रखिए कि यहां जल्दी निवेश से ही मिलता है मोटा फायदा. जानिए वजह.

NPS Best Saving Plan: रिटायरमेंट की उम्र ऐसी होती है जब काम धंधा कमजोर हो जाता है और नियमित पैसे का स्रोत हो तो उससे अच्छा कुछ नहीं है. यही सोचकर देश में नेशनल पेंशन योजना (NPS) की शुरुआत की गई है. इसे रिटायरमेंट के लिहाज से बेस्ट स्कीम मानी जाता है. महंगाई को देखते हुए जब व्यक्ति इसमें लंबी अवधि तक निवेश करता है तो रिटायरमेंट में इतनी रकम मिल ही जाती है जिससे बुढ़ापा सुखमय गुजर सके.

NPS में निवेश करने से पहले की कुछ महत्वपूर्ण बातें...

केंद्र सरकार ने साल 2004 में NPS को पहले तो सरकारी कर्मचारियों लिए शुरू किया था लेकिन बाद में 2009 में आम जनता को भी इसमें निवेश की आजादी दी गई. इसकी सबसे खास बात ये है कि आप रिटायरमेंट तक इसमें निवेश करते हैं. ऐसे में यह काफी डिसिप्लिन्ड रहता है. यह एक ऐसा फंड है जिसमें आप थोड़ी-थोड़ी रकम निवेश करते जाते हैं लेकिन रिटायरमेंट तक ये फंड बहुत ज्यादा हो जाता है. निवेश की शुरुआत जितना पहले करेंगे, फायदा उतना ज्यादा होगा. इसे उदाहरण से समझने की कोशिश करते हैं.

जल्दी निवेश से मोटा फायदा

मान लीजिए कि किसी व्यक्ति ने 25 साल की उम्र में NPS खाता खुलवाया है और हर महीने 1000 रुपए जमा करता है. NPS ट्रस्ट कैलकुलेटर के मुताबिक, अगर वह 10 फीसदी का रिटर्न पाता है और एन्युनिटी के तौर पर फंड का 40 फीसदी रखता है तो 60 साल के बाद उसका रिटायरमेंट फंड 38.28 लाख रुपए का हो जाएगा. 35 सालों में उसकी तरफ से कुल 4.2 लाख रुपए जमा किए जाएंगे. 40 फीसदी एन्युनिटी रखने पर 60 साल की उम्र में उसे करीब 23 लाख रुपए एक साथ मिलेंगे. साथ ही 7657 रुपए पेंशन भी मिलेगी.

तुरंत शुरू करें निवेश

NPS में यह बहुत महत्वपूर्ण होता है कि आप कितना जल्दी निवेश की शुरुआत करते हैं. मान लीजिए कि कोई 35 साल की उम्र में निवेश की शुरुआत करता है तो उसका कुल रिटायरमेंट फंड महज 13.37 लाख रुपए का होगा. 25 सालों में वह कुल 3 लाख रुपए जमा करेगा. रिटायरमेंट पर उसे 8 लाख के करीब एकमुश्त मिलेंगे और मंथली पेंशन 2676 रुपए होगी. इससे साफ पता चलता है कि NPS रिटायरमेंट के लिए शानदार स्कीम है लेकिन फायदा जल्दी निवेश करने वालों को ही मिलेगा.

निवेश के नियम

इस स्कीम के लिए पात्रता की बात की जाए तो 18-65 साल का कोई भी भारतीय नागरिक खाता खुलवा सकता है. एक व्यक्ति केवल एक ही NPS खाता खोल सकता है. यह ज्वाइंट अकाउंट नहीं हो सकता है.

यहां जमा होता है पैसा

NPS का पैसा इक्विटी, कॉर्पोरेट बॉन्ड, गवर्नमेंट सिक्यॉरिटीज और अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट में निवेश किया जाता है. एक व्यक्ति इक्विटी में अधिकतम 75 फीसदी निवेश कर सकता है. हालांकि यह केवल 50 वर्ष तक संभव है. उसके बाद इक्विटी में निवेश घटना शुरू हो जाता है.

स्कीम से बाहर निकलने के विकल्प

अगर 60 साल से पहले NPS अकाउंट से एग्जिट करना चाहते हैं तो कुल जमा रकम का अधिकतम 20 फीसदी एकमुश्त निकाला जा सकता है. अगर 60 साल के बाद निकलते हैं तो अधिकतम 60 फीसदी एकमुश्त निकाला जा सकता है. वहीं यदि कोई एनपीएस सब्सक्राइबर 3 साल से ज्यादा निवेश कर रहा है तो वह इस अकाउंट से आंशिक निकासी भी कर सकता है.

इतना देना होगा टैक्स

NPS के Tax फायदों की बात करें तो एक वित्तवर्ष में 2 लाख रुपए तक के निवेश पर डिडक्शन का लाभ मिलेगा. कैपिटल गेन पर किसी तरह का टैक्स नहीं लगता है. एन्युनिटी को आपकी इनकम माना जाता है और उसपर टैक्स लगता है.

ये भी पढ़ें

7th Pay Commission: बड़ी खुशखबरी! इस महीने इन कर्मचारियों के खाते में आने वाला है 4 महीने का एरियर, जानें कितना बढ़ेगा DA?

Ration Card: राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर! अब राशन लेने के लिए दिखाना होगा ये सर्टिफिकेट, वरना नहीं मिलेगा अनाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लावारिस पैसों के मामले में SBI नंबर 1, RBI के पास पड़े हैं हजारों करोड़ रुपए
लावारिस पैसों के मामले में SBI नंबर 1, RBI के पास पड़े हैं हजारों करोड़ रुपए
Xप्लेन: क्या मतलब! 23.40 लाख करोड़ डायरेक्ट टैक्स बढ़ा, फिर भारत की GDP क्यों गिर गई?
23.40 लाख करोड़ डायरेक्ट टैक्स बढ़ा, फिर भारत की GDP क्यों गिर गई?
8th Pay Commission: क्या वक्त से पहले आएगी सिफारिशों की रिपोर्ट? सरकार ने दिया जवाब
8th Pay Commission: क्या वक्त से पहले आएगी सिफारिशों की रिपोर्ट? सरकार ने दिया जवाब
चंद्रशेखरन के इस्तीफे से शेयर बाजार में हड़कंप, टाटा की कंपनियों को 68 हजार करोड़ का झटका
चंद्रशेखरन के इस्तीफे से शेयर बाजार में हड़कंप, टाटा की कंपनियों को 68 हजार करोड़ का झटका

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget