एक्सप्लोरर

पहले बिना सोचे-समझे किया लोन के लिए अप्लाई, अब नहीं दी जा रही EMI; NBFC को हुआ 50000 करोड़ रुपये का नुकसान

Microfinance Loan: नियमित बैंकों तक जिन लोगों की पहुंच नहीं होती है, वे लोग माइक्रोफाइनेंस लोन का सहारा लेते हैं. इसमें गारंटर के तौर पर कुछ रखने की जरूरत नहीं पड़ती है और इंटरेस्ट रेट भी कम होता है.

Microfinance Loan: आज के समय में लोन लेना कोई बड़ी बात नहीं है क्योंकि इसके कई सारे ऑप्शंस हैं. कई बार जब बैंकों से लोन नहीं मिलता, तो लोग NBFC का रूख करते हैं. लोन आसानी से मिल भी जाता है, लेकिन जब लोन चुकाने की बारी आती है तो लोग कई बार डिफॉल्टर हो जाते हैं. नतीजा यह है कि NBFC सेक्टर का NPA आल टाइम हाई पर पहुंच गया है. 

NBFC को 50 हजार करोड़ का नुकसान

दिसंबर 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक, NBFC को करीब 50,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जो अब तक दिए गए लोन का 13 परसेंट है. इसके अलावा कई ऐसे लोन भी हैं, जो अब NPA बनने की कगार पर हैं. इनका आंकड़ा बढ़कर 3.2 परसेंट हो गया है. जबकि एक साल पहले यह सिर्फ 1 परसेंट था. यानी कि इससे साफ है कि भारत में कमजोर आय वर्ग वाले लोगों की लोन चुकाने की क्षमता कम हो रही है. 

क्यों ईएमआई नहीं भर पा रहे लोग? 

अब सवाल यह आता है कि लोन डिफॉल्ट में इतनी तेजी क्यों आ रही है? माइक्रोफाइनेंस लोन के लिए अप्लाई करना बेहद आसान है. इसके लिए कम डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ती है. इसके चलते लोग आसानी से लोन तो लेते हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई के चलते रोजमर्रा की चीजों पर खर्च बढ़ जाने से लोन का पैसा कहीं न कहीं चुकाने से चूक जाते हैं. इसके अलावा, कई लोग ऐसे भी हैं जिनकी कोई स्थिर आय नहीं है ऐसे में ईएमआई भरना इनके लिए काफी मुश्किल साबित हो रहा है. 

क्या होता है नॉन परफॉर्मिंग एसेट?

NPA का मतलब होता है नॉन परफॉर्मिंग एसेट, जिसका मतलब ऐसे लोन से है जो समय पर वापस नहीं किए जाते हैं. अगर किसी लोन का ईएमआई, प्रिंसिपल या इंटरेस्ट का भुगतान ड्यू डेट के 90 दिनों के भीतर नहीं किया जाता है तो उसे एनपीए में डाल दिया जाता है. हमारे देश में माइक्रोफाइनेंस लोन की मदद ऐसे लोग लेते हैं जिनकी आय कम है. इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसके लिए गारंटर के तौर पर कुछ रखने की जरूरत नहीं पड़ती है. इसका मकसद इनकम जेनरेट करना है. 

 

ये भी पढ़ें:

भारत में निवेश का यही सही मौका... क्यों शेयर मार्केट के इस बुरे दौर में जिम रॉजर्स ने किया यह दावा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8वें वेतन आयोग के किस नियम से खफा हुए पेंशनर्स? ToR में बदलाव के लिए पीएम मोदी से गुहार
8वें वेतन आयोग के किस नियम से खफा हुए पेंशनर्स? ToR में बदलाव के लिए पीएम मोदी से गुहार
नहीं कटेगा गैस कनेक्शन, बढ़ गई एलपीजी ई-केवाईसी की तारीख, जानें क्या है नई डेडलाइन
नहीं कटेगा गैस कनेक्शन, बढ़ गई एलपीजी ई-केवाईसी की तारीख, जानें क्या है नई डेडलाइन
अब विदेशी पटरियों पर सरपट भागेगी वंदे भारत, कतार में खड़े अमेरिका-श्रीलंका जैसे कई खरीदार
अब विदेशी पटरियों पर सरपट भागेगी वंदे भारत, कतार में खड़े अमेरिका-श्रीलंका जैसे कई खरीदार
आज घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर का कितने में मिलेगा? देखें रेट लिस्ट
LPG Rate Today: आज घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर का कितने में मिलेगा? देखें पूरी रेट लिस्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget