एक्सप्लोरर

Tax Return: ITR भरने से पहले अब ऐसे चेक करें अपनी हर कमाई, यहां से डाउनलोड करें नया फॉर्म

आयकर विभाग ने एक नई सुविधा शुरू की है जिसके जरिए अब आप आयकर रिटर्न (ITR) भरने से पहले नए एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट से चेक कर सकते हैं अपनी हर कमाई.

Tax Return: इनकम टैक्स विभाग (Income Tax Department) ने आयकर रिटर्न (Income Tax Return) भरने की प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट (Annual Information Statement) नाम से एक नई सुविधा शुरू की है. करदाता अब अपने आयकर रिटर्न (ITR) को फाइल करने से पहले इसे नए एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट से सत्यापित कर सकते हैं और भविष्य में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की नोटिस का सामना करने से बच सकते हैं.

बजट में हुआ था ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021 के बजट भाषण में कहा था कि ITR फाइलिंग की प्रक्रिया को और सरल बनाने के लिए नए समाधान निकाले जाएंगे. उसी तर्ज पर अब लिस्टेड शेयरों से होने वाले कैपिटल गेन, डिवेंडड इनकम और बैंकों व पोस्ट ऑफिस से मिलने वाले इंटरेस्ट आदि जैसी जानकारियां पहले से ही इनकम टैक्स रिटर्न में भरी हुई मिलेंगी. अभी तक, सैलरी से होने वाली आय, टैक्स पेमेंट और टीडीएस आदि की जानकारी TRACES पोर्टल पर उपलब्ध फॉर्म 26AS में पहले से मौजूद रहती थी.

पहले होती थी ये गलती

अक्सर ऐसा होता रहा है कि करदाता शेयर/म्यूचुअल फंड की बिक्री पर हुए कैपिटल गेन, डिविडेंट, एफडी और बचत खाते पर मिलने ब्याज जैसे किसी टैक्सेबल इनकम की जानकारी रिटर्न में बताना भूल जाते थे. पिछले कुछ सालों में आयकर विभाग ने कई करदाताओं को ITR रिटर्न  में अंतर पाए जाने पर नोटिस जारी किए हैं.

हालांकि अब करदाताओं के लिए रिटर्न फाइलिंग की प्रक्रिया को और सरल बनाने के लिए टैक्स विभाग ने एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट (AIS) लॉन्च किया है. एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट में इंटरेस्ट, डिविडेंड, शेयर ट्रांजैक्शन, म्यूचुअल फंड ट्रांजैक्शन, फॉरेन रेमिटेंस इंफॉर्मेशन जैसी अतिरिक्त जानकारियां को ITR फाइलिंग के उद्देश्य से स्टोर कर रखेगा.

ऐसे करें एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट (AIS) डाउनलोड

  1. अपने PAN और पासवर्ड की मदद से इनकम टैक्स पोर्टल पर लॉग-इन करें
  2. Menu में Service पर क्लिक करें, फिर इसमें Annual Information Statement (AIS) विकल्प पर क्लिक करें.
  3. एक पॉप-अप विंडो खुलेगा, जिसमें आपको Proceed पर क्लिक करना पड़ेगा.
  4. अब आपके सामने AIS का होमपेज खुलेगा.
  5. AIS होमपेज पर दिए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें.
  6. Instructions और Activity History के बीच में दिए गए AIS टैब पर क्लिक करें.
  7. सामने डाउनलोड के लिए 2 विकल्प आएंगे। पहला, टैक्सपेयर इंफॉर्मेशन सिस्टम (TIS) और दूसरा एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट (AIS) का विकल्प होगा.
  8. AIS टैब में PDF डाउनलोड पर क्लिक करें। PDF ओपन करने पर आपसे पासवर्ड पूछा जाएगा. यह पासवर्ड आपका पैन कार्ड नंबर + जन्मतिथि होगा. अगर आपका पैन कार्ड नंबर AAAAA1234A है और आपकी जन्म तिथि 21 जनवरी 1991 है, तो आपका पासवर्ड AAAAA1234A21011991 होगा.

 

ये भी पढ़ें

Nykaa IPO : आखिर कौन है Nykaa की नायिका जो 50 की उम्र में आए आइडिया से बन गई सेल्फ-मेड महिला अरबपति!

Paytm लाई देश का सबसे बड़ा IPO, कभी कंपनी के मालिक को लेना पड़ा था 24% ब्याज पर कर्ज!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 अगस्त को बदले पेट्रोल-डीजल के दाम या मिली राहत? घर से निकलने से पहले चेक करें रेट
Petrol- Diesel Price Today: 20 अगस्त को बदले पेट्रोल-डीजल के दाम या मिली राहत? घर से निकलने से पहले चेक करें रेट
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget