एक्सप्लोरर

व्हाट्सएप के ज़रिए उठाइये ICICI बैकिंग सेवाओं का लाभ, लॉन्च किया ICICI Stack

ICICI Stack से बिजनेस और सामान्य दोनों ही तरह के ग्राहकों को लाभ मिलेगा.ग्राहक अपना अकाउंट बैलेंस, पिछली पांच कटौतियां समेत अन्य सेवाओं का लाभ पा सकेंगे.

नई दिल्ली: देश में मचे कोरोना के कोहराम के बीच ICICI बैंक ने अपनी एक नई डिजिटिल बैंकिग सेवा जारी की है. ICICI बैंक ने ICICI Stack नाम की सेवा को लॉन्च किया है. इसके जरिए आप व्हाट्एप के जरिए आसानी से बैंकिग सेवाओं का लाभ ले पाएंगे. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लॉकडाउन के दौरान डिजिटल और ई-पेमेंट का अधिक उपयोग कर घर ही रहने की सलाह दी है.

व्हाट्सएप के ज़रिए आसान हो जाएगी डिजिटिल बैंकिंग

ICICI बैंक की ओर से जारी किए गए ICICI Stack से बिजनेस और सामान्य दोनों ही तरह के ग्राहकों को लाभ मिलेगा. इसके जरिए आप लगभग सारी बैंकिग सेवाओं का लाभ ले पाएंगे। इसके जरिए ICICI बैंक के ग्राहक अपना अकाउंट बैलेंस, पिछली पांच कटौतियां, क्रेडिट कार्ड लिमिट समेत तमात जानकारी व्हाट्सएप के जरिए ही हासिल कर सकेंगे.

ICICI बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनूप बागची ने बताया कि हम इस सेवा के लिए काफी लंबे समय से काम कर रहे थे. इसके जरिए हमने सभी ग्राहकों के लिए बैंकिग सेवा को काफी आसान बना दिया है. कोरोना संक्रमण की इस घड़ी में लोगों के जरिए इससे मदद मिल सकेगी.

जानिए कौन-कौन सी मिलेंगी सुविधाएं

एकाउंट स्टैक - इसके ज़रिए आप एफ़डी और पीपीएफ अकाउंट को मैनेज कर पाएंगे.

पेमेंट स्टैक - इस स्टैक के ज़रिए आप डिजिटल माध्यम से पेमेंट कर पाएंगे. इसमें आप यूपीआई और QR Code के माध्यम से लेन-देन कर सकेंगे.

लोन स्टैक - इस सेवा के ज़रिए आप लोन और क्रेडिट कार्ड संबंधी काम काज कर पाएंगे.

इन्वेस्टमेंट स्टैक - FD, RD, SIP, PPF, NPS समेत म्यूचल फंड जैसी सुविधाओं का लाभ आप इस AI स्टैक के जरिए ले पाएंगे.

केयर स्टैक - इसके ज़रिए ग्राहकों को जीवन बीमा के साथ वाहन बीमा आदि की सुविधाएं मिल सकेंगी.

ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल

इसे डिजिटल बैंकिंग सेवा का इस्तेमाल करने के लिए आपको ICICI बैंक का ग्राहक होना जरूरी है. आपको इस सेवा के लिए अपने फोन में ICICI बैंक के नंबर 9324953001 को सेव करना होगा. फिर इस नंबर पर आपको HI लिखकर व्हाट्सएप करना होगा. जिसके बाद आपके पास बैंकिग सेवाओं की सूची आ जाएगी. जो सेवा का प्रयोग आप करना चाहते हैं. वह आप इस सूची में से चुन सकते हैं.

यहां पढ़ें

बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी घटाई लोन की ब्याज दरें, जानें कितना सस्ता होगा कर्ज

सरकार ने मदद नहीं की तो 6 महीने में 30% रिटेल दुकानें बंद होंगी, 60 लाख की नौकरी पर पड़ेगा असर- RAI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget