एक्सप्लोरर

Novelis IPO: नोवेलिस ने टाल दिया आईपीओ लाने का प्लान, कंपनी ने योजना स्थगित करने की बताई ये वजह

Novelis postpones US IPO: हिंडाल्को की इस अमेरिकन सब्सिडियरी 18 से 21 डॉलर प्रति शेयर की कीमत पर 45 मिलियन शेयरों को बेचने की योजना थी जिसके जरिए कंपनी 945 मिलियन डॉलर तक जुटाना चाहती थी.

Novelis postpones US IPO: हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के नेतृत्व वाली एल्युमीनियम प्रोडक्ट्स मैन्यूफैक्चरर निर्माता नोवेलिस ने अपना आईपीओ लाने का प्लान फिलहाल स्थगित कर दिया है. मंगलवार को बाजार की स्थितियों का हवाला देते हुए आईपीओ टालने की घोषणा की गई. आज इसका असर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर पर देखा जा सकता है. कंपनी ने एक बयान में ज्यादा विवरण दिए बिना कहा कि नोवेलिस भविष्य में आईपीओ के समय का वैल्यूएशन करना जारी रखेगा.

नोवेलिस की 945 मिलियन डॉलर जुटाने की योजना थी

हिंडाल्को की इस अमेरिकन सब्सिडियरी की 18 से 21 डॉलर प्रति शेयर की कीमत पर 45 मिलियन शेयरों को बेचने की योजना थी जिसके जरिए कंपनी 945 मिलियन डॉलर तक जुटाना चाहती थी. नोवेलिस को 2007 में एल्युमीनियम और कॉपर मैन्यूफैक्चरर कंपनी हिंडाल्को ने अधिग्रहित किया था. 

नोवेलिस ने किया टिप्पणी से इंकार

नोवेलिस ने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया, जबकि हिंडाल्को ने आईपीओ पर टिप्पणी के लिए तुरंत जवाब नहीं दिया है. ध्यान रहे कि नोवेलिस दुनिया की एल्युमीनियम की सबसे बड़ी रिसाइक्लर कंपनी है और इसके ग्राहकों में कोका-कोला, फोर्ड और जगुआर लैंडरोवर जैसे दिग्गज नाम शामिल हैं. कंपनी ने पिछले महीने कहा था कि वह अपने यूएस आईपीओ में 12.6 बिलियन डॉलर तक के वैल्यूएशन का टार्गेट रख रही है. 

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज की अमेरिकी सब्सिडियरी है नोवेलिस

भारतीय अरबपति कुमार मंगलम बिड़ला की आदित्य बिड़ला समूह की हिंडाल्को इंडस्ट्रीज की अमेरिकी सब्सिडियरी नोवेलिस के के प्रस्तावित आईपीओ के लिए बाजार में उत्साह देखा जा रहा था. इस आईपीओ के लिए 18 डॉलर से 21 डॉलर प्रति शेयर का जो प्राइस बैंड तय किया गया था, अगर इसे भारतीय करेंसी में देखें तो आईपीओ का प्राइस बैंड लगभग 1500 रुपये से 1750 रुपये प्रति शेयर हो सकता था. आदित्य बिड़ला समूह की इस कंपनी का हेडक्वार्टर अमेरिका में ही है और ये हिंडाल्को इंडस्ट्रीज की यूएस सब्सिडीयरी के तौर पर काम करती है. आदित्य बिड़ला समूह का मुख्यालय मुंबई में है जो एक भारतीय बहुराष्ट्रीय समूह के तौर पर जाना जाता है.

ये भी पढ़ें

टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने स्पेक्ट्रम नीलामी की तारीख बढ़ाई, 6 जून की जगह अब 25 जून को होगा ऑक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में बिछेगी 1800 km लंबी गैस पाइपलाइन, किन-किन राज्यों से गुजरेगी LPG?
देश में बिछेगी 1800 km लंबी गैस पाइपलाइन, किन-किन राज्यों से गुजरेगी LPG?
चीनी, प्याज, तेल और दाल सब महंगा, रक्षाबंधन से पहले क्यों बढ़ रही महंगाई?
चीनी, प्याज, तेल और दाल सब महंगा, रक्षाबंधन से पहले क्यों बढ़ रही महंगाई?
माल ढुलाई में बड़ा बदलाव, दिल्ली-NCR में डीजल और CNG लोडिंग गाड़ियों पर ब्रेक
माल ढुलाई में बड़ा बदलाव, दिल्ली-NCR में डीजल और CNG लोडिंग गाड़ियों पर ब्रेक
1 सितंबर से हलवाई और बेकरी वालों के लिए नया नियम: 15 दिन से ज्यादा चीनी जमा की तो नपेंगे
1 सितंबर से हलवाई और बेकरी वालों के लिए नया नियम: 15 दिन से ज्यादा चीनी जमा की तो नपेंगे

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget