एक्सप्लोरर

आम लोगों को बड़ा झटकाः बिना सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 86 रुपये महंगा

नई दिल्ली: एक तरफ तो महंगाई के आंकड़ों से ऐसा लगता है कि देश में चीजों सस्ती हो रही हैं पर पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों के चलते वास्तव में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

आज बिना-सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर का दाम आज 86 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दिया गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम बढ़ने की वजह से यहां भी दाम बढ़ा दिये गये. बिना-सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर अब 86 रुपये बढ़कर 737.50 रुपये में मिलेगा. बिना सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर उन लोगों को लेना होता है जिन्होंने गैस-सब्सिडी छोड़ दी है या फिर जिनका 14.2 किलो के सब्सिडीशुदा 12 सिलेंडर का कोटा पूरा हो चुका है. सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों ने यह जानकारी दी है.

बिना-सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में यह एकमुश्त अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है. इससे पहले एक फरवरी को इसके दाम में 66.5 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़त की गई थी. बिना-सब्सिडी वाले 14.2 किलो के सिलेंडर का दाम कल तक 651.50 रुपये था.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम अक्तूबर 2016 के बाद से बढ़ रहे हैं. सितंबर 2016 में दिल्ली में बिना-सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर 466.50 रुपये का था. उसके बाद से 6 किस्तों में यह 271 रुपये यानी 58 फीसदी महंगा हो चुका है.

तेल कंपनियों ने सब्सिडीशुदा रसोई गैस सिलेंडर का दाम भी मामूली 13 पैसे बढ़ाकर 434.93 रुपये प्रति सिलेंडर कर दिया. इससे पहले एक फरवरी को इसमें 9 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी. 2 मामूली बढ़त से पहले सब्सिडीशुदा गैस के दाम 8 बार बढ़े हैं और हर बार करीब 2 रुपये की इसमें वृद्धि की गई.

तेल कंपनियों ने इसके साथ ही विमान ईंधन के दाम भी 214 रुपये प्रति किलोलीटर बढ़ाकर 54,293.38 रुपये प्रति किलोलीटर कर दिये. इससे पहले इसमें एक फरवरी को 3 फीसदी वृद्धि की गई थी. आधिकारिक वक्तव्य में कहा गया है कि बिना-सब्सिडी के एलपीजी सिलेंडर के दाम में की गई बढ़त अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी उत्पादों के मूल में आई बढ़त के अनुरूप है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
सोने- चांदी के भाव में कितना बदलाव, जानें दिल्ली से पटना तक 24K, 22K और 18K के रेट
सोने- चांदी के भाव में कितना बदलाव, जानें दिल्ली से पटना तक 24K, 22K और 18K के रेट

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget