एक्सप्लोरर

Bloomberg billionaires: मुकेश अंबानी जितने रईस इस अरबपति कारोबारी की शानदार कहानी, शुरुआत में बर्तन-कपड़े तक धोए

Richest Businessmen List: इस ताइवानी कारोबारी की नेटवर्थ इस समय एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के बराबर है लेकिन ये मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा होने वालों में से नहीं रहे हैं.

Jensen Huang: ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक विश्व के सबसे अमीर 15 लोगों में भारत के अरबपति बिजनेसमैन मुकेश अंबानी का नाम भी शामिल है. अब मुकेश अंबानी इस लिस्ट में 11वें स्थान पर हैं और उनकी कुल संपत्ति 113 बिलियन डॉलर के आसपास है. वहीं 12वें स्थान पर एनवीडिया के जेनसेन हुआंग का नाम है जिनकी नेट वर्थ भी मुकेश अंबानी के बराबर ही है. जेनसेन हुआंग की अरबपति बनने की कहानी बहुत दिलचस्प है जिसे जानकर आपको हैरानी होगी लेकिन ये काफी प्रेरणादायक भी लग सकती है क्योंकि इनके करियर में संघर्ष और मेहनत शामिल है.

जेनसेन हुआंग की नेटवर्थ इतनी बढ़ी

Nvidia के शेयरों में आई जबरदस्त उछाल की बदौलत इसके प्रेसिडेंट और सीईओ जेनसेन हुआंग की नेट वर्थ पिछले 24 घंटे में 1.08 बिलियन डॉलर तक बढ़ चुकी है और उनकी कुल संपत्ति मुकेश अंबानी के बराबर 113 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है. एशिया के सबसे अमीर कारोबारी और 67 साल के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बराबर दौलत जेनसेन हुआंग 61 साल की उम्र में हासिल कर चुके हैं और उन्हें पीछे तक छोड़ चुके हैं. हाल ही में मुकेश अंबानी अरबपतियों की लिस्ट में 12वें स्थान पर थे. उन्हें एनवीडिया के जेनसेन हुआंग ने पछाड़ा था.

ताइवान में जन्में जेनसेन हुआंग

साल 1963 में जेनसेन हुआंग का जन्म ताइवान में हुआ था. शुरुआती साल ताइवान में गुजारने के बाद उनके माता-पिता ने उन्हें साल 1973 में अमेरिका भेजने का फैसला किया. इसके बाद बेहतर भविष्य की तलाश में वह अमेरिका आ गए. उन्होंने ओरगन यूनिवर्सिटी से बीटेक किया और फिर 1992 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर की डिग्री हासिल की. जेनसेन एक बेहद सामान्य और आम परिवार से आते हैं, इस कारण उन्होंने अमेरिका में अपने खर्च को निकालने के लिए वेटर की नौकरी भी की. 

113 बिलियन डॉलर के मालिक जेनसेन हुआंग किसी काम को छोटा नहीं मानते

एनविडिया के सीईओ खाना परोसने से लेकर टॉयलेट साफ करने और कपड़े धोने के काम को छोटा नहीं मानते हैं और उनके हिसाब से यह जरूरी लाइफ स्किल हैं. हुआंग का कहना है कि सफलता के लिए जरूरी है कि आपको जो भी काम मिले, आप उसे पूरे मन से करें. वह कहते हैं कि वेटर के रूप में काम करते हुए जो चीजें उन्हें सीखने को मिलीं, वे टेक्नोलॉजी की तेज भागती दुनिया में आज भी उनके काम आ रही हैं. दुनिया के 15 सबसे अमीर लोगों में शामिल जेनसेन हुआंग ने एक इंटरव्यू में कहा था कि कोई काम छोटा नहीं होता है. 

Nvidia सीईओ के शेयरों में पिछले कुछ दिनों से जबरदस्त बढ़त देखी गई और कंपनी के शेयर पांच दिनों में 8 फीसदी तक बढ़े हैं. इसका असर कंपनी के सीईओ जेनसेन हुआंग की नेट वर्थ पर आया है. हालांकि 113 बिलियन डॉलर के मालिक एनवीडीया सीईओ को लगता है कि वो भी सबसे अच्छे प्लेट सर्व करने वालों में से हैं और रेस्तरां में काम करते हुए ये स्किल उन्हें मिला. अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए वेटर के तौर पर हुआंग वहां कपड़े धोने, बर्तन धोने के साथ-साथ टॉयलेट भी साफ कर देते थे लेकिन ये उनकी लाइफ का पहला प्रोफेशनल सबक था.

ये भी पढ़ें

Gold Silver Price: सस्ता हुआ सोना-चांदी के दाम भी घटे, 10 शहरों के 24-22-18 कैरेट गोल्ड रेट यहां जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget