एक्सप्लोरर

Nitin Gadkari: देश में पहला श्योरिटी बॉन्ड इंश्योरेंस प्रोडक्ट जल्द होगा लॉन्च, मंत्री गडकरी ने दी जानकारी

देश का पहला श्योरिटी बॉन्ड बीमा प्रोडक्ट कुछ ही समय में आपके सामने होगा. इस फंड का इस्तेमाल ठेकेदारों के कारोबार को बढ़ाने में किया जाएगा.

Surety Bond Insurance Product: आपको जल्द ही देश का पहला श्योरिटी बॉन्ड बीमा प्रोडक्ट (Surety Bond Insurance Product) मिलने वाला है. जो लोग इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में काम करते है, उनको इससे काफी मदद मिलेगी. इस बारे में केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी (Nitin Gadkari, Road Transport and Highways Minister) ने इसकी घोषणा की है. मंत्री गडकरी ने कहा कि, देश का पहला श्योरिटी बॉन्ड बीमा प्रोडक्ट 19 दिसंबर 2022 को लॉन्च होने जा रहा है. 

क्या बोले मंत्री गडकरी 

मंत्री गडकरी ने सीआईआई (CII) के ग्लोबल इकोनॉमिक समिट को संबोधित करते हुए इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा कि यह प्रोडक्ट ठेकेदारों के लिए काफी मददगार साबित होगा. मंत्री ने कहा कि इससे बैंक में फंसी वर्किंग कैपिटल आजाद हो जाएगी, जिससे इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में लिक्विडिटी बढ़ेगी जो बैंक गारंटी में फंसी हुई है. उन्होंने कहा कि इस फंड का इस्तेमाल ठेकेदारों के कारोबार को बढ़ाने में किया जा सकता है.

अर्थव्यवस्था में मिलेंगे रोजगार 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मंत्री गडकरी ने कहा कि, बैंक छोटी निर्माण इकाइयों से 50 फीसदी तक कैश मनी मार्जिन मांगते हैं. यह बैंक गारंटी के रूप में समाप्त होता है. इस बीमा बॉन्ड के लिए लगने वाले प्रीमियम से इसे उचित प्रोडक्ट बनाने की उम्मीद है. मंत्री गडकरी ने कहा कि मंदी की प्रवृत्ति को हल करने के समाधान के रूप में भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने और रोजगार के अवसर पैदा करने का समय आ गया है.

मंत्रालय लॉन्च करेगा इंश्योरेंस स्कीम 

मंत्री गडकरी ने कहा कि, उनका मंत्रालय जल्द ही भारत का पहला ऐसा इंश्योरेंस स्कीम भी लॉन्च करेगा, जो कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स के लिए गारंटी मुहैया कराएगा. गडकरी ने ऐलान ऐसे में किया है, जब भारत सरकार देशभर में तेजी से एक्सप्रेसवे, लॉजिस्टिक पार्ट, सूदूर इलाकों में रेलवे लाइन, रोपवे और केबल कार सर्विस जैसी इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं का नेटवर्क बनाने का काम कर रही है.

एमपी की सबसे लंबी सुरंग होगी शुरू 

मध्यप्रदेश की सबसे लंबी सड़क सुरंग 'मोहनिया टनल' बनकर तैयार हो गई है. मंत्री नितिन गडकरी 10 दिसंबर 2022 को इसका उद्घाटन करने जा रहे है. मोहनिया टनल को सीधी और रीवा जिले की सीमा पर बनाया गया है. इसका निर्माण 1004 करोड़ रुपए की लागत से हुआ है. इस टनल के बनने से सीधी और रीवा के बीच 7 किमी की दूरी कम हो गई है. यह टनल, मोहनिया घाटी में बनी है. ऐसे में इसके बनने से वाहनों को कठिन मोड़ों एवं चढ़ाई से पूरी तरह से मुक्ति मिल जाएगी. साथ ही भारी वाहन भी अब काफी आसानी के साथ कम समय में रीवा से सीधी की दूरी पूरी कर पाएंगे.

 

ये भी पढ़ें- 

Walmart Startup: 1 अरब डॉलर जुटाने की तैयारी में PhonePe, 13 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ बनेगा बड़ा ब्रांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI के हेड को गवर्नर ही क्यों कहते हैं, चेयरमैन या कुछ और क्यों नहीं? इनको कितनी मिलती है सैलरी?
RBI के हेड को गवर्नर ही क्यों कहते हैं, चेयरमैन या कुछ और क्यों नहीं? इनको कितनी मिलती है सैलरी?
EV Subsidy: ईवी खरीदने पर मिलेगी 50% सब्सिडी, सरकार का ऐलान, आधी कीमत में घर लाएं बाइक
EV Subsidy: ईवी खरीदने पर मिलेगी 50% सब्सिडी, सरकार का ऐलान, आधी कीमत में घर लाएं बाइक
क्या आपने भी ले रखा है मुथूट फाइनेंस से लोन? RBI ने कंपनी पर लगाया भारी भरकम जुर्माना, जानें वजह
क्या आपने भी ले रखा है मुथूट फाइनेंस से लोन? RBI ने कंपनी पर लगाया भारी भरकम जुर्माना, जानें वजह
Bank Holiday: आज 18 जुलाई को बैंक बंद हैं या खुले? जानें तीसरे शनिवार को क्यों है बैंक की छुट्टी
Bank Holiday: आज 18 जुलाई को बैंक बंद हैं या खुले? जानें तीसरे शनिवार को क्यों है बैंक की छुट्टी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget