एक्सप्लोरर

Walmart Startup: 1 अरब डॉलर जुटाने की तैयारी में PhonePe, 13 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ बनेगा बड़ा ब्रांड

बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप के डिजिटल पेमेंट मार्केट का साइज 2026 तक 3 गुना होकर 10 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है. वही PhonePe भारत के सबसे वैल्यूएबल ब्रांड्स में शामिल हो सकता है.

Walmart Startup PhonePe: अगर आप डिजिटल पेमेंट (Digital Payments) के लिए फ़ोनपे (PhonePe) एप का इस्तेमाल कर रहे है, तो ये खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए. PhonePe मार्केट में अपने इनवेस्टर्स की मदद से पैसा जुटाने की योजना बना रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वॉलमार्ट इंक की डिजिटल पेमेंट ब्रांड फोनपे (PhonePe) जनरल अटलांटिक (General Atlantic) और टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट (Tiger Global Management), कतर इनवेस्टमेंट अथॉरिटी (Qatar Investment Authority) और माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft Corp) सहित मौजूदा इनवेस्टर्स से 1 अरब डॉलर जुटाने की योजना पर काम कर रही है.

क्या है कारण 

PhonePe ने स्टार्टअप्स के लिए प्राइवेट फंडिंग से परेशान होकर ऐसा फैसला किया है. पूरी तरह इक्विटी आधारित यह राउंड अगले दो हफ्ते में पूरा होने का अनुमान जताया जा रहा  है. इसमें PhonePe की वैल्यूएशन लगभग 13 अरब डॉलर आंकी जा सकती है.

बनेगा वैल्यूएबल ब्रांड्स 

अगर फ़ोनपे ऐसा करने में कामयाब साबित रहता है, तो यह भारत के सबसे वैल्यूएबल ब्रांड्स की लिस्ट में शामिल हो सकता है. वहीं बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (Boston Consulting Group) के डिजिटल पेमेंट मार्केट का साइज 2026 तक तिगुना होकर 10 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचने के अनुमान है. 

ये सबसे बड़ी इंवेस्टर 

कंपनी फोनपे की पेरेंट एंटिटी फ्लिपकार्ट (Flipkart) में एक इंवेस्टर सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प के विजन फंड (Vision Fund) के साथ चर्चा चल रही है. यह वॉलमार्ट में सबसे बड़ी इंवेस्टर बनकर उभरेगी. सॉफ्टबैंक ने पोर्टफोलियो को हुए नुकसान के चलते इस साल 2022 में अपने निवेश में खासी कमी की है. 

पेटीएम को पछाड़ देगा फोनपे

बेंगलुरू की कंपनी फोनपे अपनी नई वैल्यूएशन के साथ पेटीएम (Paytm) की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications Ltd) को पछाड़ सकती है. हालांकि SoftBank ने पेटीएम में भी निवेश किया है. वन97 कम्युनिकेशंस का मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर 4 अरब डॉलर रह गया है. पिछले साल शेयर बाजार में लिस्टिंग के बाद मार्केट कैपिटलाइजेशन 70 फीसदी घट गया है. PhonePe, Paytm, Alphabet Inc की Google Pay और Amazon.com Inc की Amazon Pay के बीच कॉम्पिटीशन बढ़ता जा रहा है. 

 

ये भी पढ़ें- 

Work From Home: आईटी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2023 तक घर से काम करने की मिली छूट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अक्टूबर में 15 में से 10 दिन बेंक रहेंगे बैंक, अभी चेक कर लें RBI की हाॅलिडे लिस्ट
अक्टूबर में 15 में से 10 दिन बेंक रहेंगे बैंक, अभी चेक कर लें RBI की हाॅलिडे लिस्ट
Jio के फ्री AI कोर्स और RIL फाउंडेशन की सामाजिक पहुंच से देश में डिजिटल समावेशन की लहर
Jio के फ्री AI कोर्स और RIL फाउंडेशन की सामाजिक पहुंच से देश में डिजिटल समावेशन की लहर
यूपी में मिठाई की दुकानों पर कसेगा शिखंजा, आज से 'यूज बाय डेट' का नियम लागू
यूपी में मिठाई की दुकानों पर कसेगा शिखंजा, आज से 'यूज बाय डेट' का नियम लागू
यूपी में Dominos पर एक्शन, नवरात्र में नॉन वेज का मामला, आउटलेट बंद
यूपी में Dominos पर एक्शन, नवरात्र में नॉन वेज का मामला, आउटलेट बंद

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget