एक्सप्लोरर

Nirmala Sitharaman: इनकम टैक्स नियमों में बदलाव की रिपोर्ट को वित्त मंत्री ने बताया अफवाह, सेंसेक्स में आई थी बड़ी गिरावट

Income Tax Rule: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह रिपोर्ट पूरी तरह से गलत है. सरकार टैक्स नियमों में बदलाव पर फिलहाल विचार नहीं कर रही है.

Income Tax Rule: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने इनकम टैक्स (Income Tax) नियमों में बदलाव की खबरों को अफवाह करार दिया है. इन खबरों को सेंसेक्स (Sensex) में शुक्रवार को आई बड़ी गिरावट की एक वजह माना जा रहा था. रिपोर्ट में दावा किया गया था कि लोकसभा चुनाव के बाद नई सरकार कार्यभार संभालने के साथ ही टैक्स में कमी को रोकने, जुर्माने के प्रावधान और सभी एसेट पर यूनिफॉर्म टैक्स लागू कर सकती है. फिलहाल एसेट पर अलग-अलग टैक्स का प्रावधान है. 

वित्त मंत्री ने कहा- आश्चर्यचकित हूं कि यह बातें कहां से आ रहीं

निर्मला सीतारमण ने एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मैं आश्चर्यचकित हूं कि यह बातें कहां से आ रही हैं. इन्हें चेक क्यों नहीं किया जाता. यह कोरी अफवाह के सिवाय कुछ नहीं है. चैनल ने ट्वीट कर दावा किया था कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट नए नियम लाने की तैयारी में जुटा हुआ है. फिलहाल शेयर और इक्विटी आधारित म्युचुअल फंड से होने वाले लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) के 1 लाख रुपये से ज्यादा होने पर 10 फीसदी के रेट से टैक्स लगता है. उधर, एफडी से होने वाली आय पूरी तरह टैक्स के दायरे में आती है. 

नियम बदले तो इक्विटी निवेशकों को होगा नुकसान 

इनकम टैक्स नियमों के अनुसार, डेट म्यूचुअल फंड निवेशकों को 36 महीने के भीतर होल्डिंग अवधि के लिए शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन्स का भुगतान करना पड़ता है. दूसरी ओर डेट फंड पर एलटीसीजी इंडेक्सेशन लाभ के साथ 20 फीसदी है. यदि इन नियमों में कोई बदलाव किया जाता है तो इक्विटी निवेशकों पर इसका बहुत बुरा असर पड़ेगा. नए नियम डेट इनवेस्टर्स के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होंगे. 

रिपोर्ट के चलते निवेशकों में पैदा हुई थी घबराहट

ऐसा माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट के चलते निवेशकों में घबराहट पैदा हुई और सेंसेक्स 1100 अंक तक नीचे चला गया था. शाम को यह 733 प्वॉइंट नीचे जाकर बंद हुआ. निफ्टी भी 172.35 अंक लुढ़का है. साथ ही इन दिनों आ रहे तिमाही नतीजे, कंपनियों की वैल्यूएशन और चुनाव से जुड़ी खबरें भी बाजार एवं निवेशकों पर असर डाल रही हैं. अगले दो दिन बाजार बंद रहने के बाद अब शेयर मार्केट सोमवार को खुलेगा.

ये भी पढ़ें 

Rajiv Bajaj: हाई टैक्स सिस्टम पर हमलावर हुए राजीव बजाज, सरकार से मांगी राहत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI ही नहीं RuPay कार्ड से पेमेंट पर भी लगेगा चार्ज, जानिए दोनों में क्या अंतर है?
UPI ही नहीं RuPay कार्ड से पेमेंट पर भी लगेगा चार्ज, जानिए दोनों में क्या अंतर है?
8th Pay Commission: दिल्ली में अहम बैठकें शुरू, सैलरी और पेंशन पर फैसला जल्द
8th Pay Commission: दिल्ली में अहम बैठकें शुरू, सैलरी और पेंशन पर फैसला जल्द
डाबर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के बैन पर लगी रोक
डाबर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के बैन पर लगी रोक
अमीरों से 25 साल पुराना Tax मांग रहा भारत का ये पड़ोसी देश, खाते सीज, मची खलबली
अमीरों से 25 साल पुराना Tax मांग रहा भारत का ये पड़ोसी देश, खाते सीज, मची खलबली

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
Embed widget