एक्सप्लोरर

Nirmala Sitharaman: स्टॉक मार्केट अपने निर्णय लेने में सक्षम, वित्त मंत्री ने दखलंदाजी से किया इंकार

SEBI Action on SME Segment: निर्मला सीतारमण ने एसएमई सेगमेंट में कीमतों को लेकर हेरफेर की सेबी की आशंका पर दखलंदाजी से इंकार करते हुए कहा कि मैं बाजारों को उनकी बुद्धिमता पर छोड़ रही हूं.

SEBI Action on SME Segment: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने कहा है कि दुनियाभर के बाजारों में उतार-चढ़ाव जारी हैं. हालांकि, भारतीय स्टॉक मार्केट सभी देशों से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. स्मॉल और मिड कैप कंपनियों द्वारा आईपीओ और स्टॉक प्राइस में हेरफेर को लेकर सेबी द्वारा जताई गई आशंका को लेकर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि भारतीय मार्केट ने हमेशा एक शुचिता का परिचय दिया है. इसलिए मैं बाजारों को उनकी बुद्धिमता पर छोड़ रही हूं. भारतीय स्टॉक मार्केट अपने निर्णय लेने में पूरी तरह सक्षम हैं. 

एसएमई सेगमेंट में हेरफेर को लेकर सेबी चिंतित 

बाजार नियामक सेबी (SEBI) की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch) ने हाल ही में कहा था कि एसएमई सेगमेंट (SME Segment) में हेरफेर के संकेत मिल रहे हैं. कई एसएमई कंपनियां न सिर्फ अपने आईपीओ बल्कि स्टॉक प्राइस में भी गड़बड़ियां करने की कोशिश कर रही हैं. इनकी धरपकड़ के लिए सेबी सभी जरूरी कदम उठा रहा है. इस संबंध में जब वित्त मंत्री से इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में सवाल पूछा गया तो निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारे मार्केट अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वह अपने निर्णय लेने में पूरी तरह से सक्षम हैं. मैं उसमें दखलंदाजी नहीं करना चाहती हूं.

स्मॉल और मिड कैप इंडेक्स में भारी उथल-पुथल

माधबी पुरी बुच के इस खुलासे के बाद स्मॉल और मिड कैप इंडेक्स में भारी उथल-पुथल हुई है. उन्होंने कहा था कि एसएमई सेगमेंट में इस हेरफेर से इक्विटी मार्केट (Equity Markets) में एक बुलबुले जैसी स्थिति बन सकती है, जो कि निवेशकों पर बुरा असर डाल सकती है. इस बुलबुले को बनने देना ठीक नहीं होगा. सेबी प्रमुख ने एसएमई सेगमेंट की कुछ कंपनियों द्वारा कीमतों में हेरफेर का खेल खेलने का दावा किया था. उन्होंने निवेशकों को इस रिस्क से दूर रहने की सलाह दी थी. उन्होंने कहा था कि हमारे पास इस हेरफेर की जानकारी है. हम किसी भी कार्रवाई से पहले पुख्ता सबूत जुटा रहे हैं. इसके लिए तकनीक की मदद भी ली जा रही है.

एसेट मैनेजमेंट कंपनियां एसएमई सेगमेंट को लेकर सतर्क हुईं 

सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने कहा था कि इस सेगमेंट में वैल्युएशन के मानक सही नहीं लगाए जा रहे हैं. ये तार्किक नहीं हैं. जनवरी, 2023 से ही स्मॉल और मिड कैप कंपनियों ने स्टॉक मार्केट पर शानदार परफॉरमेंस किया है. इन्होंने मेनबोर्ड कंपनियों को भी पीछे छोड़ दिया है. कई एसेट मैनेजमेंट कंपनियों ने ऐसी स्कीम पर मासिक निवेश का कैप लगा दिया है. साथ ही इनमें एकमुश्त रकम स्वीकार करना बंद कर दिया है.

ये भी पढ़ें 

Electoral Bonds Data: भारत का लॉटरी किंग, जिसने पॉलिटिकल पार्टियों को दिया सबसे ज्यादा चंदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget