एक्सप्लोरर

G20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक में शामिल हुईं निर्मला सीतारमण, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

G20 Meeting में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि व्यापक आर्थिक परिणामों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय नीति समन्वय को उत्प्रेरित करने की खातिर जी20 अच्छी तरह से तैयार है.

G20 Meeting: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जी20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों (एफएमसीबीजी) की बैठक में यहां कहा कि मुद्रास्फीति लंबे समय से उच्च स्तर पर बनी रहने, आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान, ऊर्जा बाजारों में अस्थिरता और निवेशकों के बीच अनिश्चितता के माहौल के कारण वैश्विक वृद्धि की गति प्रभावित हुई है. यह बैठक बुधवार को इंडोनेशिया की अध्यक्षता में हुई. इसका एजेंडा था वैश्विक आर्थिक परिदृश्य और जोखिम, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संरचना और वैश्विक सेहत.

वित्त मंत्रालय ने ट्वीट किया, "वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वैश्विक वृद्धि की रफ्तार लंबे समय से उच्च स्तर पर बनी मुद्रास्फीति, आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान, ऊर्जा बाजारों में अस्थिरता और निवेशकों के बीच अनिश्चितता के कारण प्रभावित हुई."

इसमें आगे कहा गया, "वित्त मंत्री ने कहा कि व्यापक आर्थिक परिणामों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय नीति समन्वय को उत्प्रेरित करने की खातिर जी20 अच्छी तरह से तैयार है. उन्होंने अर्थव्यवस्थाओं की रक्षा के लिए सक्रिय सामूहिक प्रयासों का आह्वान भी किया." आईएमएफ और विश्व बैंक की वार्षिक वसंत बैठकों के लिए सीतारमण सोमवार को वाशिंगटन पहुंचीं थीं. मंगलवार को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रमुख क्रिस्टालीना जॉर्जीवा से मुलाकात की थी.

वित्त मंत्री ने इन बैठकों से इतर सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी जॉन न्यूफर से भी मुलाकात की थी. मंत्रालय ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि जॉन न्यूफर ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारणम से कहा कि सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी में निवेश को बढ़ावा देने की भारत सरकार की पहलों से वह उत्साहित हैं. उन्होंने वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में एक भरोसेमंद स्थान हासिल करने की भारत की प्रतिबद्धता की भी सराहना की.

ये भी पढ़ें

Campus Activewear IPO: कैम्पस एक्टिववेयर के आईपीओ का प्राइस बैंड तय, 26 अप्रैल से खुलेगा इश्यू

Stock Market Opening: शेयर बाजार में तेजी पर शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा चढ़कर 57500 के करीब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stock Market: Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
Top Airports in India: खजुराहो और औरंगाबाद एयरपोर्ट बने नंबर 1, टॉप 10 रैकिंग में कौन-कौनसे शहर शामिल?
खजुराहो और औरंगाबाद एयरपोर्ट बने नंबर 1, टॉप 10 रैकिंग में कौन-कौनसे शहर शामिल?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget