एक्सप्लोरर

Finance Minister: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन जाएंगी अमेरिका, G20 मेजबानी बैठक, IMF और वर्ल्ड बैंक के साथ करेंगी मीटिंग

Finance Minister: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन G20 मेजबानी बैठक के साथ आईएमएफ और वर्ल्ड बैंक के साथ मीटिंग के लिए अमेरिका रवाना होने वाली हैं. यहां कई मुद्दों पर चर्चा होगी. 

Finance Minister: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन G20 मेजबानी के लिए बैठक के साथ-साथ विश्व बैंक समूह (WBG) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की 2023 की मीटिंग में शामिल होने के लिए अमेरिका जाएंगी. अमेरिका में इनकी यात्रा एक सप्ताह की होगी. इस समय के दौरान वह भारत की G20 प्रेसीडेंसी और G20 से संबंधित साइड इवेंट्स के तहत दूसरी G20 वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक गवर्नर्स (FMCBG) की बैठक की मेजबानी करेंगी. 

वित्त मंत्रालय ने शनिवार को अपने बयान में जानकारी देते हुए कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन की 10 अप्रैल से 16 अप्रैल की वाशिंगटन डीसी में द्विपक्षीय बैठक के साथ कुछ निवेशक सत्र और अन्य मीटिंग होगी. वहां निर्मला सीतारामन वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के साथ विश्व बैंक विकास समिति और आईएमएफ समिति के पूर्ण सत्र में भी भाग लेंगी. बैठक के दौरान वित्त मंत्री इकोनॉमिस्ट, वर्ल्ड ट्रेड लीडर्स, थिंक टैंक और निवेशकों के साथ राउंडटेबल्स में बातचीत करेंगी. भारतीय प्रवासियों के साथ ही बातचीत होगी.

तीन सत्र में होगी दूसरी G20 FMCBG बैठक

सीतारामन और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास 12-13 अप्रैल, 2023 को दूसरी G20 FMCBG बैठक की संयुक्त रूप से अध्यक्षता करेंगे. इस बैठक में जी20 सदस्यों, 13 अन्य देश, इंटरनेशनल और क्षेत्रीय संगठनों से लगभग 350 प्रतिनिधि भाग लेंगे. दूसरी G20 FMCBG बैठक में तीन सत्र शामिल होंगे. 

किन मुद्दों पर होगी चर्चा 

दूसरी G20 FMCBG बैठक में खाद्य और ऊर्जा असुरक्षा को दूर करने, वर्ल्ड लोन कमजोरियों को हटाने, विकास बैंकों को मजबूत करने, जलवायु कार्रवाई के लिए फंड जुटाने, वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाने और इंटरनेशनल टैक्स और वित्तीय प्रगति में तेजी लाने जैसे कई मुद्दों पर विचार किया जाएगा. यह G20 FMCBG बैठक जुलाई 2023 में गांधीनगर, गुजरात, भारत में आयोजित होने वाली तीसरी G20 FMCBG बैठक के लिए G20 इंडिया फाइनेंस ट्रैक डिलिवरेबल्स की तैयारी के प्रयासों को आगे बढ़ाएगी.

12 अप्रैल को होगी वर्ल्ड बैंक और आईएमएफ के साथ बैठक 

वित्त मंत्री अपनी यात्रा के दौरान 10 अप्रैल, 2023 को पीटरसन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स (पीआईआईई) में एक फायरसाइड चैट में भी भाग लेंगी. 11 अप्रैल को एक उच्च स्तरीय बैठक में अमेरिकी ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन से मुलाकात करेंगी. 12 अप्रैल को बैठक आईएमएफ और वर्ल्ड बैंक के साथ बैठक होगी. इसमें वर्तमान वैश्विक कर्ज और मौजूदा चुनौतियों का समाधान करने के उपाय ​पर चर्चा होगी. 

ये भी पढ़ें

CNG-PNG Price Cut: बड़ी राहत! सात और राज्यों में घट गए CNG-PNG के दाम, टोरेंट गैस ने की कटौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ethanol: एथेनॉल नहीं होता तो आज 125 रुपए लीटर होता पेट्रोल का दाम, सरकार ने संसद में कहा
एथेनॉल नहीं होता तो आज 125 रुपए लीटर होता पेट्रोल का दाम, सरकार ने संसद में कहा
FMCG: अब मच्छरों को मारना पड़ेगा महंगा, बढ़ गए रोजाना इस्तेमाल वाले प्रोडक्ट्स के दाम
अब मच्छरों को मारना पड़ेगा महंगा, बढ़ गए रोजाना इस्तेमाल वाले प्रोडक्ट्स के दाम
1601 करोड़ की बिल्डिंग में शिफ्ट होंगे CM फडणवीस, ऐसे बचेगा करोड़ों का किराया
1601 करोड़ की बिल्डिंग में शिफ्ट होंगे CM फडणवीस, ऐसे बचेगा करोड़ों का किराया
Indias Fiscal Deficit: कहां खर्च हो रहा देश का पैसा? अप्रैल से जून में 13.6 लाख करोड़ पहुंचा राजकोषीय घाटा
कहां खर्च हो रहा देश का पैसा? अप्रैल से जून में 13.6 लाख करोड़ पहुंचा राजकोषीय घाटा

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget