एक्सप्लोरर

Niraj Bajaj Penthouse: इस शख्स ने खरीदा देश का सबसे मंहगा पेंटहाउस, कीमत जानकर हो जायेंगे हैरान

Real Estate News: रियल एस्टेट सेक्टर पिछले कुछ सालों की सुस्ती से उबर चुका है. खासकर लग्जरी रियल एस्टेट सेगमेंट में तो जबरदस्त तेजी देखी जा रही है.

Mumbai Penthouse Deal: लग्जरी रियल एस्टेट सेक्टर तेजी से विकास कर रहा है और इसमें लगातार रिकॉर्ड तोड़ सौदे हो रहे हैं. ताजा मामला है मुंबई का, जिसमें एक उद्योगपति ने पेंटहाउस खरीदकर नया रिकॉर्ड बना दिया है. यह सौदा 252 करोड़ रुपये में हुआ है और बताया जा रहा है कि यह देश का सबसे महंगा पेंटहाउस है.

250 करोड़ से ज्यादा का सौदा

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में रियल एस्टेट की दुनिया के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है. खबर के अनुसार, उद्योपगति नीरज बजाज ने मुंबई के वालकेश्वर इलाके में स्थित यह प्रॉपर्टी खरीदी है. यह रेसिडेंशियल बिल्डिंग 18 हजार वर्ग फीट में है और एक अंडर कंस्ट्रक्शन टावर में है. इसे लोढ़ा ग्रुप की मैक्रोटेक डेवलपर्स ने बनाया है. इस ट्रिप्लेक्स के लिए नीरज बजाज और मैक्रोटेक डेवलपर्स के बीच 252 करोड़ रुपये का सौदा हुआ है.

पिछले महीने हुई थी ये डील

पिछले महीने एक अन्य उद्योगपति बीके गोयनका ने सबसे महंगा पेंटहाउस खरीदने का रिकॉर्ड बनाया था. उन्होंने मुंबई के ही वर्ली इलाके में 30 हजार वर्ग फीट में तैयार पेंटहाउस को 240 करोड़ रुपये में खरीदा था. गोयनका वेलस्पन ग्रुप के चेयरमैन हैं. इस डील को भारत में अब तक की सबसे बड़ी अपार्टमेंट डील बताया जा रहा था. हालांकि अब बजाज ने इसे पीछे छोड़ दिया है.

बजाज की डील न सिर्फ रकम में बड़ी है, बल्कि उन्होंने इतने ज्यादा पैसे अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी के लिए दिए हैं. गोयनका ने जिस अपार्टमेंट को पिछले महीने खरीदा था, वह पूरी तरह से तैयार था.

कौन हैं नीरज बजाज

आपको बता दें कि नीरज बजाज अभी बजाज ऑटो के चेयरमैन हैं और इसके साथ ही बजाज समूह के प्रमोटर-डाइरेक्टर भी हैं. उन्होंने वालकेश्वर में राज भवन के पास बन रहे लोढ़ा मालाबार टावर की ऊपर की तीन मंजिलें बुक की है. इस सौदे को करीब 1.4 लाख रुपये प्रति वर्ग फीट के हिसाब से अंजाम दिया गया है.

नई प्रॉपर्टी में ये सुविधाएं

बताया जा रहा है कि बजाज ने अभी इस सौदे को लेकर टोकन पेमेंट किया है. जब टावर का कंस्ट्रक्शन पूरा हो जाएगा और बिल्डिंग को बीएमसी से ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट मिल जाएगा, तब वह बाकी बचा पेमेंट करेंगे. 31 मंजिले इस टावर का निर्माण अभी शुरू ही हुआ है. इसे जून 2026 तक पूरा किया जाएगा. बजाज अभी पेद्दार रोड पर स्थित माउंट यूनिक बिल्डिंग में रहते हैं. जब वे नए घर में शिफ्ट होंगे, तब उनके पास आठ कार पार्किंग भी होगी. इसके अलावा उनके पास प्राइवेट रूफटॉप टेरेस के साथ स्विमिंग पुल की भी सुविधा होगी. इस डील के लिए 15 करोड़ रुपये की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई गई है.

ये भी पढ़ें: 6 फीसदी चढ़ा अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पावर और अडानी टोटल गैस को छोड़ समूह के सभी शेयरों में तेजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget