एक्सप्लोरर

Nifty At All-Time High: शेयर बाजार में 'मंगल-मंगल', निफ्टी ने रचा नया इतिहास

Nifty At All-Time High: शेयर बाजार में चौतरफा तेजी का माहौल छाया है जिससे निवेशकों को लगातार खुश होने का मौका मिल रहा है. अभी कुछ देर पहले एनएसई निफ्टी ने नया लाइफटाइम हाई लेवल बना लिया है.

Nifty At All-Time High: शेयर बाजार में धमाकेदार कारोबार जारी है और आज मंगलवार का दिन स्टॉक मार्केट के लिए फिर मंगल साबित हुआ है. एनएसई निफ्टी आज नए ऐतिहासिक शिखर पर पहुंच गया है. निफ्टी ने कल के बंद स्तर से 99.15 अंक चढ़कर 24,419.70 का ऑलटाइम हाई लेवल बनाया है. 

सेंसेक्स भी 400 अंक से ज्यादा उछला

सेंसेक्स भी 403 अंकों से ज्यादा उछलकर 80,363.69 के लेवल पर आ गया जो अपने लाइफटाइम हाई 80,392.64 से थोड़ा ही दूर है. दोपहर 1.15 बजे सेंसेक्स 385.97 अंक या 0.48 फीसदी चढ़कर 80,346 के लेवल पर बना हुआ है.

निफ्टी के 50 शेयरों की तस्वीर

एनएसई निफ्टी के 50 में से 33 शेयर उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि 17 शेयरों में गिरावट है. मारुति 7 फीसदी से ऊपर चढ़ा है और इसके साथ साथ आईटीसी, एमएंडएम, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और टाइटन भी तेजी के रथ पर सवार हैं. गिरने वाले स्टॉक्स में एलटीआई माइंट्री, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक और बीपीसीएल में कमजोरी हावी है.

सेंसेक्स के शेयरों का अपडेट

सेंसेक्स में लिस्टेड कंपनियों में से मारुति सुजुकी इंडिया के शेयर में छह फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की जा चुकी है. वहीं आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, लार्सन एंड टूब्रो और टाटा मोटर्स के शेयर भी फायदे में रहे हैं. हालांकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिन्द्रा बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील और टेक महिन्द्रा के शेयरों को नुकसान देखा जा रहा है.

ग्लोबल संकेत कैसे रहे थे आज

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. बीते कल अमेरिकी बाजार पॉजिटिव रुख के साथ बंद हुए थे. ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा गिरावट के साथ 85.72 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक एफआईआई कैपिटल मार्केट में सोमवार को खरीदारी की और उन्होंने शुद्ध रूप से 60.98 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे.

ये भी पढ़ें

Rupee: बाजार में लगातार तेजी पर रुपये की गिरावट पर लगाम नहीं, क्यों नहीं हो रही चिंता और कैसा होगा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget