एक्सप्लोरर

Toll: एक्सप्रेस वे और नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स बढ़ाने की तैयारी, जानें कब से और कितना महंगा होगा सफर

NHAI Toll Costly: आने वाले समय में आपको एक और मोर्चे पर ज्यादा खर्च करने के लिए तैयार रहना होगा. शानदार सड़कों पर गाड़ियां दौड़ाना अब और महंगा होने जा रहा है और इसके लिए रेट तय हो गए हैं.

NHAI: सरकार एक बार फिर महंगाई के झटके लगाने की तैयारी कर रही है और इस बार सड़कों पर गाड़ी चलाना और महंगा होने जा रहा है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की परियोजना क्रियान्वयन इकाई (पीआईयू) एक्सप्रेस वे और नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स बढ़ाने की तैयारी कर रही है. इसके तहत 1 अप्रैल से एनएचएआई (NHAI) टोल की दरों में 5 से 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर सकती है. यानी आपका नेशनल हाइवेज और एक्सप्रेसवे वाली सड़कों पर गाड़ी चलाना महंगा होने जा रहा है.

कितना बढ़ सकता है टोल टैक्स

गौरतलब है कि वर्तमान में एक्सप्रेस-वे पर 2.19 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से टोल टैक्स वसूल किया जा रहा है. इसमें अब 10 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी. 

25 मार्च तक सभी पीआईयू से संशोधित टोल दरों का प्रस्ताव भेज दिया जाएगा. सड़क और परिवहन मंत्रालय की मंजूरी के बाद 1 अप्रैल से इन्हें लागू किए जाने की संभावना है. 

कार और हल्के वाहनों के लिए टोल दरों में 5 फीसदी की बढ़ोतरी होगी, भारी वाहनों के टोल टैक्स में 10 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है.

नेशनल हाइवे और एक्सप्रेस-वे पर बढ़ेंगी टोल की दरें

ईस्टर्न पेरिफेरेल एक्सप्रेस-वे, मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे से लेकर यमुना एक्सप्रेस-वे पर टोल की दरें बढ़ने जा रही हैं और आगामी एक अप्रैल से इन शानदार हाईवेज पर सफर करने के लिए ज्यादा पैसा खर्च करना होगा. 

लगातार बढ़ रही है एक्सप्रेसवे पर वाहनों की आवाजाही

गौरतलब है कि एक्सप्रेस वे पर वर्तमान समय में लगभग 20 हजार वाहनों की आवाजाही प्रतिदिन हो रही है. एक्सप्रेस वे पर वाहनों की आवाजाही की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है. एक अनुमान के मुताबिक आने वाले समय में एक्सप्रेस वे पर लगभग 50 से 60 हजार वाहन प्रतिदिन गुजरने लगेंगे.

लोगों को चौतरफा महंगाई से जूझना पड़ रहा 

लोगों को चौतरफा महंगाई के झटकों से जूझना पड़ रहा है और हाल ही में 1 मार्च को रसोई गैस के कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बड़ा इजाफा हुआ है. घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा हुआ है और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में तो 350.50 रुपये की भारी-भरकम बढ़ोतरी कर दी गई है.

IANS के इनपुट के साथ

ये भी पढ़ें

सरकार की नीति हर चीज बेचने की हड़बड़ी की नहीं, जहां मौजूदगी जरूरी नहीं वहां नहीं रहेगी- वित्त मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई
Starbucks में फिर चली छंटनी की कैंची, 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी
Starbucks में फिर चली छंटनी की कैंची, 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget