एक्सप्लोरर

Income Tax Rules: इस साल बदल गए इनकम टैक्स के कई नियम, जिनका नए साल में होगा ये असर!

New tax rules 2023: साल 2023 में टैक्स रूल्स में कई बदलाव किए गए हैं जो टैक्सपेयर्स पर 2024 में सीधा असर डालने वाले हैं. जानते हैं इन नियमों के बारे में.

New Income Tax Rules: बजट 2023 में केंद्र सरकार ने इनकम टैक्स से जुड़े कई नियमों में बदलाव किया, जो टैक्सपेयर्स पर साल 2024 में सीधा असर डालेंगे. वित्त वर्ष 2023-24 के अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने अहम ऐलान करते हुए नई टैक्स रिजीम को ज्यादा आकर्षक बनाने की कोशिश की थी. इसके अलावा भी इनकम टैक्स विभाग ने कई ऐसे बदलाव किए, जो आम लोगों पर 2024 में सीधा असर डालने वाले हैं. जानते हैं इन टैक्स बदलावों के बारे में.

नई टैक्स रिजीम में किए गए कई बदलाव-

बजट 2020 में नई टैक्स रिजीम की पहली बार घोषणा की गई थी. मार्च 2023 में सरकार ने इस डिफॉल्ट टैक्स रिजीम बना दिया था. वित्त मंत्री ने यह ऐलान किया था कि अगर कोई टैक्सपेयर किसी भी टैक्स रिजीम का खुद से चुनाव नहीं करता है तो ऐसी स्थिति में टीडीएस पहली टैक्स रिजीम के हिसाब से ही कटेगा. वहीं पुरानी टैक्स रिजीम का चुनाव करने पर ही आपको टैक्स उस रिजीम के हिसाब से कैलकुलेट होगा. न्यू टैक्स रिजीम में इस साल कुछ बदलाव किए गए. इसके बाद से बेसिक छूट की सीमा 2.5 लाख रुपये से बढ़कर 3 लाख रुपये हो गई. वहीं टैक्स छूट की सीमा अब 5 लाख रुपये से बढ़कर 7 लाख रुपये हो गई. स्टैंडर्ड टैक्स छूट की सीमा 50,000 रुपये है. ऐसे में आपको नई टैक्स रिजीम में कुल 7.5 लाख रुपये की छूट मिलेगी.

Debt Funds निवेशकों के लिए बदल गए नियम

इस साल इनकम टैक्स विभाग ने Debt Funds निवेशकों को बड़ा झटका देते हुए लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) पर टैक्स में मिल रही छूट को हटा दिया. ऐसे में अब लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन के जरिए होने वाली कमाई अब इनकम में शामिल होगी और उस पर आपको टैक्स स्लैब के अनुसार टैक्स देना होगा. यह नया नियम 1 अप्रैल, 2023 से लागू हो चुका है.

हाई नेट इंडिविजुअल्स के सरचार्ज रेट में की गई कटौती

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल 5 करोड़ रुपये से अधिक की सालाना कमाई करने वाले लोगों को बड़ी राहत देते हुए सरचार्ज रेट में बड़ी कटौती की. इसे 37 फीसदी से कम करके 25 फीसदी तक कर दिया है. ऐसे में औसतन हाई नेट इंडिविजुअल्स पर लगने वाला टैक्स 42.74 फीसदी से घटकर 39 फीसदी हो गया है.

जीवन बीमा राशि पर लगेगा टैक्स

केंद्र सरकार ने जीवन बीमा पॉलिसी की मैच्योरिटी राशि पर लगने वाले टैक्स के नियमों में बदलाव किया है. पहले यह राशि पूरा तरह से टैक्स फ्री थी, लेकिन अब 5 लाख रुपये से अधिक के प्रीमियम पर टैक्सपेयर्स को कर का भुगतान करना होगा.

प्रॉपर्टी सेल पर लगने वाले कैपिटल गेन्स-

केंद्र सरकार ने प्रॉपर्टी सेल के जरिए होने वाली कमाई पर छूट की सीमा 10 करोड़ रुपये तय की है. ऐसे में रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी के जरिए होने वाली कमाई पर 10 करोड़ तक की इनकम को टैक्स पेयर्स इनकम टैक्स की धारा 54 और 54F के तहत क्लेम कर सकते हैं.

पुराने आईटी रिटर्न को कर सकते हैं डिलीट

इनकम टैक्स विभाग ने टैक्सपेयर्स को पुराने सालों के अनवेरीफाइड आईटी रिटर्न को डिलीट करने की सुविधा देता है. ऐसे में पिछले सालों के उन आईटी रिटर्न को आप आसानी से डिलीट कर सकते हैं जिसका वेरिफिकेशन पूरा न किया गया हो.

ऑनलाइन गेमिंग पर लग रहा 30 फीसदी टैक्स

केंद्र सरकार ने इस साल ऑनलाइन गेमिंग के जरिए होने वाली कमाई पर 30 फीसदी टैक्स लगाने का फैसला किया है. यह नियम 31 मार्च, 2023 से लागू हो चुका है. पहले 10,000 से ज्यादा की सालाना कमाई पर टीडीएस लगता था जिसे अब बढ़ाकर 30 फीसदी कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें-

Belated ITR Filing: वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आईटीआर फाइल करने का आज आखिरी मौका, इनकम टैक्स विभाग ने जारी किया अलर्ट!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget