एक्सप्लोरर

टैक्सपेयर्स के लिए जरूरी खबर, आज से बदल गए इनकम टैक्स के ये नियम; जानिए डिटेल

आज यानी 1 अप्रैल 2026 से देश में इनकम टैक्स से जुड़े कई नए नियम लागू हो गए हैं. जिनका असर सीधे आम लोगों पर पड़ने वाला हैं. केंद्र सरकार ने बजट 2026 के जरिए टैक्स सिस्टम में कई अहम बदलाव किए हैं...

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • 1 अप्रैल 2026 से लागू हुए नए आयकर कानून, पुराने कानून की समाप्ति।
  • डेरिवेटिव ट्रेडिंग पर बढ़ा टैक्स, खर्च में वृद्धि की संभावना।
  • ITR भरने की समय सीमा में राहत, ऑडिट न होने पर 31 अगस्त तक।
  • TCS दरों में बदलाव, शराब, स्क्रैप, खनिजों पर बढ़ी दरें।

New Income Tax Rules April 2026: आज यानी 1 अप्रैल 2026 से देश में इनकम टैक्स से जुड़े कई नए नियम लागू हो गए हैं. जिनका असर सीधे आम लोगों पर पड़ने वाला हैं. केंद्र सरकार ने बजट 2026 के जरिए टैक्स सिस्टम में कई अहम बदलाव किए हैं.

जिनका उद्देश्य प्रक्रिया को आसान बनाना है. हालांकि इनमें कुछ ऐसे भी बदलाव किए गए है, जिससे लोगों का खर्च भी बढ़ सकता है. आइए जानते हैं, इनके विषय में विस्तार से....

डेरिवेटिव ट्रेडिंग पर बढ़ा टैक्स बोझ

शेयर बाजार में फ्यूचर और ऑप्शन में ट्रेड करने वालों के लिए बुरी खबर है, क्योंकि सरकार ने सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में इजाफा किया है. अब फ्यूचर सौदों पर STT 0.02 से बढ़कर 0.05 प्रतिशत हो गया है.

जबकि ऑप्शन ट्रेड पर यह 0.1 से बढ़ाकर 0.15 प्रतिशत करने का फैसला लिया गया है. इस बदलाव के बाद डेरिवेटिव सेगमेंट में ट्रेडिंग करना पहले की तुलना में महंगा पड़ सकता है.

नया आयकर कानून लागू, लेकिन स्लैब वही

आज से देश में नया आयकर अधिनियम 2025 लागू हो गया है. जिससे 1961 से चल रहा पुराना कानून अब समाप्त हो गया. हालांकि टैक्सपेयर्स के लिए राहत की बात यह है कि फिलहाल इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 

टैक्स स्लैब पहले की तरह ही लागू रहेंगे. बदलावों के तहत कानूनी भाषा को आसान करने और कानूनी प्रक्रियाओं को सरल करने का प्रयास किया गया है. जिससे लोगों के लिए टैक्स से जुड़ी प्रक्रिया समझना और आसान हो सके.

ITR भरने की डेडलाइन में मिली राहत

अब करदाताओं को टैक्स भरने के लिए ज्यादा समय मिलने वाला है. जिन लोगों का ऑडिट नहीं होता, उनके लिए ITR-3 और ITR-4 जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है, जो पहले 31 जुलाई थी. हालांकि ITR-1 और ITR-2 के लिए डेडलाइन में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 31 जुलाई ही रहेगी. 

TCS दरों में बदलाव

सरकार की ओर से टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स (TCS) की दरों में कुछ अहम बदलाव किए हैं. जिनका असर सीधे लेन-देन पर पड़ने वाला है. अब शराब की बिक्री पर TCS 1 फीसदी से बढ़ाकर 2 फीसदी कर दिया गया है.

साथ ही स्क्रैप पर भी यह दर 1 से बढ़कर 2 प्रतिशत कर दी गई है. इसके अलावा कोयला और आयरन ओर जैसे खनिजों की बिक्री पर भी अब 2 प्रतिशत TCS देना होगा. जिससे इन सेक्टर्स में लागत बढ़ने की उम्मीद की जा रही है.  

विदेश खर्च पर TCS में मिली राहत

विदेश जाने वाले लोगों के लिए सरकार ने राहत का इंतजाम किया हैं. LRS के तहत अब विदेश यात्रा पैकेज पर एक समान 2 फीसदी TCS लगेगा. चाहे रकम कितनी भी हो, जबकि पहले यह 5 प्रतिशत और 20 प्रतिशत की अलग-अलग दरों में लागू होता था.

इसके अलावा पढ़ाई और इलाज के लिए विदेश भेजी जाने वाली रकम पर भी TCS घटाकर 2 प्रतिशत कर दिया गया है. पहले यह दर 5 प्रतिशत थी. यानी इस मामले में सरकार ने लोगों को राहत दी हैं. 

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोने की चमक बढ़ी, चांदी हुई सस्ती; जानिए आपके शहर में किस रेट पर बिक रहा सोना...

सुगम कुमार सिंह पिछले करीब  3.5 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. इस समय एबीपी लाइव में बिजनेस की खबरों पर नजर रखते हैं. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर ऑफ ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म की डिग्री प्राप्त की है.  करियर के शुरुआती दो साल उन्होंने जमशेदपुर में क्षेत्रीय पत्रकारिता करके बिताया है. जहां उन्होंने रिपोर्टिंग और न्यूज लेखन का अनुभव हासिल किया. काम के अलावा भारतीय व विश्व सिनेमा देखना और क्रिकेट खेलना रुचियों में शामिल हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI Transaction: 1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
BOI: ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget