एक्सप्लोरर

FLY91: जल्द मिलने लगेगा सस्ते में हवाई सफर का मजा, आकासा के बाद अब आसमान में उतरी ये कंपनी

UDAN 5.0: भारतीय विमानन क्षेत्र पिछले कुछ समय से लगातार बदलावों से गुजर रहा है. इस दौरान एक तरफ कुछ कंपनियों की सेवाएं बाधित हुई हैं, तो दूसरी ओर नई कंपनियां मार्केट में उतरी हैं...

पिछले कुछ महीनों से कई शहरों की उड़ानें काफी महंगी हो गईं. विमानन क्षेत्र के संकट के चलते उड़ानें कम होने से हवाई यात्रियों को खामियाजा भुगतना पड़ा. हालांकि अब एक बार फिर से सस्ती उड़ानों का दौर देखने को मिल सकता है. उड़ान योजना के तहत रूट के नए आवंटन से इसका रास्ता खुला है.

इन नए रूट के लिए मिली मंजूरी

उड़ान योजना के नए चरण यानी उड़ान 5.0 के तहत नई विमानन कंपनी फ्लाई91 को पहले रूट सेट का आवंटन हुआ है. इसके तहत फ्लाई91 को सिंधुदुर्ग, जलगांव, नांदेड़ और अगत्ती जैसे छोटे शहरों को बेंगलुरू, गोवा, हैदराबाद और पुणे जैसे व्यस्त डेस्टिनेशंस से कनेक्ट करने का लाइसेंस मिला है. क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत नए रूट के आवंटन से आने वाले दिनों में उड़ानों की संख्या बढ़ सकती है.

कई बदलावों से गुजरा एविएशन सेक्टर

घरेलू विमानन क्षेत्र पिछले एक-दो साल से लगातार बदलावों से गुजर रहा है. एक तरफ विमानन सेक्टर ने जेट एयरवेज, स्पाइसजेट और गो एयर के संकटों का गवाह बना, दूसरी ओर आकासा एयर जैसी नई कंपनी शुरू हुई. सरकारी विमानन कंपनी एअर इंडिया इसी दौरान वापस टाटा के हाथों में चली गई. अब एक और नई विमानन कंपनी फ्लाई91 भारतीय आसमान में दस्तक देने वाली है.

शुरुआत करने वाले एविएशन वेटरन

बताया जा रहा है कि फ्लाई91 रूटों के आवंटन के बाद इसी साल अपना परिचालन शुरू कर सकती है. इसके लिए विमानन कंपनी को कुछ नियामकीय मंजूरियां मिलनी बाकी हैं. फ्लाई 91 को भारतीय विमानन क्षेत्र के कई पुराने दिग्गजों ने मिलकर शुरू किया है. इसके प्रवर्तकों में हर्ष राघवन शामिल हैं, जो फेयरफैक्स इंडिया के पूर्व प्रमुख हैं. वहीं फ्लाई 91 के एमडी व सीईओ मनोज चाको डब्ल्यूएनएस ग्लोबल सर्विसेज के पूर्व कार्यकारी उपाध्यक्ष हैं.

पूरा हुआ उड़ान योजना का 5वां राउंड

सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने मध्य प्रदेश के खजुराहो में आयोजित 5वें हेलिकॉप्टर एंड स्मॉल एयरक्राफ्ट समिट में उड़ान योजना के 5वें राउंड के तहत विभिन्न नए रूट की मंजूरी की जानकारी दी. इस राउंड में कैटेगरी-2 और 3 पर फोकस है. कैटेगरी-2 में 20 से 80 सीटों वाली सेवाएं और कैटेगरी-3 में 80 से ज्यादा सीटों वाली सेवाएं आती हैं.

ये भी पढ़ें: अब पेटीएम पर खरीदें सस्ते में टमाटर, इन शहरों के लोगों को मिलेगा लाभ, जानें ताजा भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget