एक्सप्लोरर

Netweb Technologies IPO: नेटवेब टेक्नोलॉजीज ने कराई बंपर कमाई, 89 फीसदी प्रीमियम के साथ हुई शेयरों की लिस्टिंग

Netweb Technologies IPO: आज नेटवेब टेक्नोलॉजीज की बंपर लिस्टिंग हो चुकी है और निवेशकों के हर एक शेयर पर बड़ा मुनाफा मिल रहा है. जानें कितने पर लिस्ट हुए नेटवेब टेक्नोलॉजीज के शेयर-

Netweb Technologies IPO: आईपीओ बाजार में बहार है और लगातार नए-नए आईपीओ (IPO) लॉन्च हो रहे हैं. इनकी लिस्टिंग के जरिए निवेशकों को मुनाफा भी हो रहा है. इसी कड़ी में आज नेटवेब टेक्नोलॉजीज की बंपर लिस्टिंग (Netweb Technologies Listing) हो चुकी है. नेटवेब टेक्नोलॉजीज के शेयर बीएसई पर 89 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए हैं और इसका अर्थ है कि निवेशकों को हर एक शेयर पर 89 फीसदी का मुनाफा हुआ है.

कितने पर लिस्ट हुए नेटवेब टेक्नोलॉजी के शेयर

नेटवेब टेक्नोलॉजीज के शेयर आज बीएसई पर 947 रुपये प्रति शेयर लिस्ट हुए हैं और आईपीओ के प्राइस बैंड 500 रुपये के सामने इसे बंपर लिस्टिंग कहा जा सकता है. कंपनी के शेयरों के 89.4 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट होने पर इसके निवेशकों को शानदार लिस्टिंग गेन मिला है.

GMP में अच्छा भाव दिखा रहे थे शेयर

नेटवेब टेक्नोलॉजीज के शेयरों की अच्छी लिस्टिंग का अनुमान इसके जीएमपी के भाव से लग गया था जहां ये अच्छे प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे थे.

आईपीओ को कैसा मिला था रिस्पॉन्स

नेटवेब टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और ये आईपीओ 90.36 गुणा सब्सक्राइब हुआ था. आईपीओ की टाइमिंग 17 जुलाई से 19 जुलाई तक थी. इस लिहाज से देखें तो केवल 10 दिनों में ही निवेशकों को अपने आईपीओ के निवेश पर 89 फीसदी का भारीभरकम फायदा मिल चुका है.

नेटवेब टेक्नोलॉजीज के आईपीओ की खास बातें

कंप्यूटर से संबंधित डाटा के बारे में सॉल्यूशन देने वाली कंपनी नेटवेब टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 631 करोड़ रुपये का था इस आईपीओ के जरिए कंपनी ने कुल 206 करोड़ रुपये के प्रेश शेयर जारी किए थे. वहीं बाकी बची राशि के शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए जारी किए गए थे. 

आईपीओ से जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनी

इस आईपीओ से जुटाई गए रकम का कंपनी कैपिटल एक्सपेंडीचर के लिए इस्तेमाल करेगी. वहीं कुछ रकम का इस्तेमाल कंपनी अपने पुराने लोन को चुकाने के लिए करेगी. कंपनी के कई प्रमोटर जैसे नवीन लोढ़ा, विवेक लोढ़ा और नीरज लोढ़ा अपनी हिस्सेदारी इस आईपीओ के जरिए बेच चुके हैं.

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 126 अंक चढ़कर 66,834 पर खुला, निफ्टी में 19850 पर ओपनिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क
आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget