एक्सप्लोरर

Narayan Murthy: नारायणमूर्ति ने विजय माल्या का ये आलीशान अपार्टमेंट खरीदा, कीमत हैरान कर देगी आपको

Narayan Murthy: नारायण मूर्ति फिलहाल एक सौदे के लिए चर्चा में हैं. यह सौदा किसी आईटी प्रॉडक्ट या आईटी आधारित सेवाओं के लिए नहीं है, बल्कि रियल एस्टेट की डील है. जानें किस रईस की मिलकियत को अपना बनाया.

Narayan Murthy: अपने कारोबारी उसूलों, नैतिकता और कई बार विवाद की हद तक चले जाने वाले विचारों के लिए चर्चित उद्योगपति नारायण मूर्ति फिलहाल एक सौदे के लिए चर्चा में हैं. दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस के फाउंडर ने यह सौदा अपने कॉरपोरेट मुख्यालय वाले शहर बेंगलुरु में ही किया है. यह सौदा किसी आईटी प्रॉडक्ट या आईटी आधारित सेवाओं के लिए नहीं है, बल्कि यह रियल एस्टेट का सौदा है. तो क्या आईटी दिग्गज अब रियल एस्टेट में भी हाथ आजमाने वाले हैं? ऐसा नहीं है. उन्होंने अपने लिए एक अपार्टमेंट खरीदा है, जो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. 

आलीशान इतना कि नजरें चौंधिया जाए

नारायण मूर्ति का यह आलीशान अपार्टमेंट देश में शान-शौकत के पर्याय रहे और अब दिवालिया हो चुके उद्योगपति विजय माल्या की पैतृक जमीन पर बना हुआ है. 16वीं मंजिल पर स्थित यह फ्लैट लगभग 8400 वर्गफुट में बना हुआ है. इसकी कीमत इतनी है कि नोएडा जैसी जगहों में इससे 25 विला खरीदे जा सकते हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि फ्लैट का सौदा लगभग 50 करोड़ में हुआ है. यहां नारायणमूर्ति का यह दूसरा फ्लैट है. चार साल पहले नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति ने इसी अपार्टमेंट में 23वीं मंजिल पर एक फ्लैट 29 करोड़ में खरीदा था. विजय माल्या ने यूबी सिटी में साढ़े चार एकड़ में फैले किंग फिशर टावर्स में तीन ब्लॉक में 81 अपार्टमेंट बनवाए थे. 34 मंजिला टावर में हर फ्लैट का साइज लगभग 8321 वर्गफुट का है.  

क्या है फ्लैट की खासियत

नारायण मूर्ति के इस नए अपार्टमेंट में चार बेडरूम का फ्लैट और पांच कार पार्किंग स्पेस है. सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट के यूबी सिटी स्थित किंगफिशर टावर्स बेंगलुरु के सबसे सुंदर रिहाइशी ठिकानों में से माना जाता है. यहां कॉरपोरेट कंपनियों के भी आलीशान दफ्तर बने हुए हैं. यहां के अन्य प्रमुख निवासियों में बायोकॉन की किरण मजूमदार शॉ और कर्नाटक के मंत्री केजे जॉर्ज के बेटे राणा जॉर्ज भी शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें

New IPO: निवेशकों के लिए सुनहरा मौका, जानिए कौन सी फार्मा दिग्गज कंपनी ला रही आईपीओ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8वें वेतन आयोग के किस नियम से खफा हुए पेंशनर्स? ToR में बदलाव के लिए पीएम मोदी से गुहार
8वें वेतन आयोग के किस नियम से खफा हुए पेंशनर्स? ToR में बदलाव के लिए पीएम मोदी से गुहार
नहीं कटेगा गैस कनेक्शन, बढ़ गई एलपीजी ई-केवाईसी की तारीख, जानें क्या है नई डेडलाइन
नहीं कटेगा गैस कनेक्शन, बढ़ गई एलपीजी ई-केवाईसी की तारीख, जानें क्या है नई डेडलाइन
अब विदेशी पटरियों पर सरपट भागेगी वंदे भारत, कतार में खड़े अमेरिका-श्रीलंका जैसे कई खरीदार
अब विदेशी पटरियों पर सरपट भागेगी वंदे भारत, कतार में खड़े अमेरिका-श्रीलंका जैसे कई खरीदार
आज घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर का कितने में मिलेगा? देखें रेट लिस्ट
LPG Rate Today: आज घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर का कितने में मिलेगा? देखें पूरी रेट लिस्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget