एक्सप्लोरर

Mutual Fund में निवेश करने से पहले जान लेनी चाहिए ये 10 बातें, वरना हो सकता है नुकसान

Mutual Fund Investment: अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों पर गौर कर लेना चाहिए. इसे फॉलो  करने से आपका मुनाफा बढ़ भी जाएगा. 

Mutual Funds Investment: पिछले कुछ सालों में म्यूचुअल फंड समेत स्टॉक में निवेश करने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है. खासकर म्यूचुअल फंड में निवेशकों की संख्या ज्यादा बढ़ी है. म्यूचुअल फंड में आप एसआईपी और एकमुश्त निवेश दोनों तरीके से कर सकते हैं. 

अगर आप भी म्यूचुअल फंड में निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो यहां 10 बातों पर गौर कर लेना चाहिए. इन बातों का ध्यान में रखकर पैसा लगाएंगे तो आपकी इनकम बढ़ जाएगी और म्यूचुअल फंड में ज्यादा से ज्यादा लाभ कमा सकते हैं. 

कितना होना चाहिए निवेश का लक्ष्य 

म्यूचुअल फंड में आप शॉर्ट, मिड टर्म और लॉन्ग टर्म में निवेश की योजना बनाई जा सकती है. इसमें से किसी एक का चयन करना होगा. आप अपने पैसों की जरूरत के हिसाब से इसे चुन सकते हैं. 

फंड और कैटेगरी 

कई तरह के म्यूचुअल फंड और कैटेगरी जैसे इक्विटी फंड, डेट फंड, हाइब्रिड फंड और सब्जेक्टिव फंड होते हैं. इन्हीं सभी में से किसी एक कैटेगरी के फंड को चुने, जो आपके जरूरत के हिसाब से हो. 

फंड का परफॉर्मेंश 

म्यूचुअल फंड के परफॉर्मेंश पर भी नजर डालना जरूरी है. आपको 1 वर्ष, 3 वर्ष, 5 वर्ष में रिटर्न और स्थिरता के हिसाब से सलेक्शन करना चाहिए. इसके अलावा फंड हाउस की वंशावली और उम्र की भी जांच करनी चाहिए. 

खर्चे की दर

म्यूचुअल फंड एक व्यय अनुपात लेते हैं, जो संपत्ति के प्रतिशत के रूप में फंड के प्रबंधन की वार्षिक लागत है. कम व्यय अनुपात आम तौर पर निवेशकों के लिए अधिक अनुकूल होते हैं, क्योंकि उनका रिटर्न अधिक होता है. सही विकल्प चुनने के लिए समान फंडों के व्यय अनुपात की तुलना करें. 

जोखिम का भी आकलन करें

फंड के जोखिम के बारे में रिसर्च करना भी बेहद जरूरी है, क्योंकि एक गलत फंड में निवेश आपकी रकम डूबा सकती है. ऐसे में फंड के क्रेडिट रिस्क, ब्याज दर रिस्क और मार्केट रिक्स जैसी चीजों पर ध्यान देना जरूरी है. 

विड्रॉल अमाउंट 

ऐसे फंड का चयन करना आवश्यक है, जिसमें कभी भी निकला जा सकता है. ताकि नुकसान की आशंका होने पर आप प्रॉफिट बुक कर सकें. 

टैक्स कैलकुलेशन जानें 

जिस फंड में आपने निवेश किया है, उसके टैक्स के बारे में जानना आवश्यक है. आपके फंड निवेश पर कितना टैक्स लगेगा, यह भी कैलकुलेट कर लेना बेहद जरूरी है. 

दस्तावेजों को समझें 

किसी भी फंड में निवेश करने से पहले आपको म्यूचुअल फंड के डाक्यूमेंट को ध्यान से पढ़ना चाहिए. ताकि आगे चलकर आपको किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े. 

नियमित निगरानी

निवेशकों को अपने फंड की नियमित तौर पर निगरानी करनी चाहिए. ताकि ये जाना जा सके कि उनका फंड कैसा परफॉर्म कर रहा है. 

ये भी पढ़ें 

Multibagger Stocks: 3 साल में एक लाख की वैल्यू 39 लाख रुपये से हुई ज्यादा, इस स्टॉक ने कराई बंपर कमाई!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5841 टन चीनी निर्यात को सरकार की मंजूरी, अब किस की किस्मत चमकेगी?
5841 टन चीनी निर्यात को सरकार की मंजूरी, अब किस की किस्मत चमकेगी?
हो गया बड़ा ऐलान, 1065 रुपये से शुरू होगी Jio IPO की बोली; आप लगाएंगे दांव?
हो गया बड़ा ऐलान, 1065 रुपये से शुरू होगी Jio IPO की बोली; आप लगाएंगे दांव?
SpiceJet पर बड़ा संकट, बकाया वेतन न मिलने पर पायलटों का उड़ान भरने से इनकार
SpiceJet पर बड़ा संकट, बकाया वेतन न मिलने पर पायलटों का उड़ान भरने से इनकार
ग्लोबल इकोनॉमी में बजेगा भारत का डंका, IMF ने FY27 में 7% ग्रोथ का लगाया अनुमान
ग्लोबल इकोनॉमी में बजेगा भारत का डंका, IMF ने FY27 में 7% ग्रोथ का लगाया अनुमान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget