एक्सप्लोरर

MTHL Toll: मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का उद्घाटन होते ही बदलेगी मुंबई की तस्वीर, समुद्र पर बने रास्ते पर लगेगा इतना टोल

Mumbai Trans Harbour Link: मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक के उद्घाटन से ठीक एक दिन पहले इस लिंक के टोल रेट्स को जान लें जिससे आपको इस रास्ते पर चलने का खर्च पता हो जाएगा.

Mumbai Trans Harbour Link: समुद्र पर बना मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (Mumbai Trans Harbour Link)  बनकर तैयार है. शुक्रवार 12 जनवरी, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) इस पुल का उद्घाटन करेंगे. ऐसे में उद्घाटन से ठीक एक दिन पहले महाराष्ट्र सरकार ने वन-वे टोल के प्रस्ताव को मंजूरी दे रही है. मुंबई और नवी मुंबई को जोड़ने वाले इस 22 किलोमीटर लंबे पुल पर अलग-अलग टोल देने पर कुल 500 रुपये का शुल्क देना होगा. अगर आने और जाने दोनों के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है तो इसके लिए 375 रुपये चुकाने होंगे.

जानें डेली पास और मंथली पास का चार्ज

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक के लिए यात्री अगर डेली पास लेते हैं तो उन्हें 625 रुपये और मासिक पास के लिए 12,500 रुपये का शुल्क देना होगा. महाराष्ट्र सरकार को उम्मीद है कि मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक पर हर दिन 70,000 से अधिक गाड़ियां गुजरेगी. ऐसे में हर दिन टोल के जरिए ये लिंक रोड 1.75 करोड़ रुपये की कमाई हासिल कर लेगा. 

प्रस्तावित टोल दरें-

सिंगल- 250 रुपये
रिटर्न- 375 रुपये
डेली पास- 625 रुपये
मासिक पास- 12,500 रुपये

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) के जानें डिटेल्स-

कल यानी 12 जनवरी को लिंक के उद्घाटन के बाद इसे आम लोगों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा. मुंबई में बने बांद्रा-वर्ली सी लिंक के मुकाबले इस लिंक की लंबाई 4 गुना है और यह 21.8 किलोमीटर लंबा और छह लेन का है. इसमें से 16.5 किलोमीटर का हिस्सा समुद्र पर और 5.5 किलोमीटर का हिस्सा जमीन पर बना हुआ है. इस पुल का नाम देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर 'अटल सेतु' रखा गया है. यह पुल मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने का काम करेगा और दोनों के बीच की दूरी को केवल 20 मिनट में तय किया जा सकेगा. फिलहाल इसमें 2 घंटे से ज्यादा का वक्त लगता है. ऐसे में इस पुल के शुरू हो जाने से मुंबईकरों को भारी ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी.

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक की इतनी है लागत

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) के निर्माण में पूरे 18,000 करोड़ रुपये खर्च हो रहे है. पुल का निर्माण साल 2018 में शुरू हुआ था और इसे बनने में पूरे 4.5 साल का वक्त लगने वाला था. यानी हालांकि साल 2020 से 2021 तक कोरोना महामारी के संकटकाल के कारण इसे बनने में देरी हो गई थी. आखिरकार इसका उद्घाटन अब 12 जनवरी यानी कल होने जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

JSW Cement IPO: मार्केट में जल्द आएगा नया आईपीओ! 6000 करोड़ का इश्यू लाएगी जेएसडब्ल्यू सीमेंट, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget