एक्सप्लोरर

इस डिफेंस कंपनी को रक्षा मंत्रालय से मिला 1,990 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों पर दिख सकता है असर

अगर शेयर मार्केट की बात करें, तो मझगांव डॉक शिपबिल्‍डर्स के शेयर आज 1.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,266.25 रुपये पर क्लोज हुए. हालांकि, इस डील की वजह से कल इनके शेयरों में हलचल दिख सकती है.

Mazagon Dock Shipbuilders Ltd: मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स को 1,990 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है, जिसके तहत पनडुब्बियों के लिए एयर-इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (एआईपी) प्लग का निर्माण करना है. 

2,867 करोड़ रुपये के दो ऑर्डर

सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि रक्षा मंत्रालय ने 2,867 करोड़ रुपये के दो अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए हैं. इनमें से एक डीअरडीओ के लिए एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (AIP) का कंस्ट्रक्शन एवं देश की पनडुब्बियों पर इसका इंटीग्रेशन का आर्डर मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स को मिला है. जबकि दूसरा 877 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट फ्रांस के नेवल ग्रुप के साथ साइन किया गया है. इन्हें डीआरडीओ के बनाए गए इलेक्ट्रॉनिक हैवी वेट टॉरपीडो (EHWT) को दूसरा कलवरी-क्लास पनडुब्बियों में लगाना है. रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में  30 दिसंबर, 2024 को नई दिल्ली में इन दोनों कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया गया. 

इस टेक्नीक से पनडुब्बियां बनेंगी और पावरफुल

AIP टेक्नीक को डीआरडीओ ने बनाया है. सरकार की तरफ से कहा गया कि पनडुब्बियों में एआईपी प्लग को लगाने से इनकी मजबूती बढ़ेगी और साथ ही देश में इनका निर्माण होने से आत्मनिर्भर भारत की पहल में भी योगदान होगा. इस परियोजना से लगभग तीन लाख लोगों को रोजगार मिलेगा. जबकि पनडुब्बियों में ईएचडब्ल्यूटी का इंटीग्रेशन डीआरडीओ, भारतीय नौसेना और फ्रांस का एक संयुक्त प्रयास होगा. इससे भारतीय नौसेना की कलवरी-क्लास पनडुब्बियों की अटैक करने की क्षमता बढ़ेगी. 

शेयर मार्केट का यह रहा हाल

अगर शेयर मार्केट की बात करें, तो मझगांव डॉक शिपबिल्‍डर्स के शेयर आज 1.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,266.25 रुपये पर क्लोज हुए. साल के आखिरी हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में इस कीमत पर मझगांव डॉक शिपबिल्‍डर्स के स्टॉक की क्लोजिंग इस साल 98.46 प्रतिशत की बढ़त को दर्शाता है. इससे पहले शुक्रवार को कंपनी ने 2:1 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की थी.   कंपनी के स्टॉक ने 5-दिवसीय, 10-दिवसीय, 20-दिवसीय, 30-दिवसीय चलती औसत से कम कारोबार किया, जबकि  0-दिवसीय, 100-दिवसीय, 150-दिवसीय और 200-दिवसीय सरल मूविंग एवरेज (एसएमए) से अधिक कारोबार किया.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि, UPI किंग बना भारत, पर्स छोड़ फोन से दे रहा पैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget