एक्सप्लोरर

Multibagger Stock Tips: इस डिफेन्स स्टॉक ने एक महीने में दिया 140% का रिटर्न, देखें इसका पिछला रिकॉर्ड

Zen Technologies Multibagger Stock: जानकारों की मानें तो अगले कुछ महीनों में इस शेयर की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है. ऐसे में निवेशक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.

Top Multibagger Stock 2021: ड्रोन निर्माण कंपनियों के लिए केंद्र सरकार की 120 करोड़ रुपये की प्रोडक्शन-लिंक्ड स्कीम (PLI) के ऐलान के बाद शेयर बाजार विशेषज्ञ जेन टेक्नोलॉजी (Zen Technologies) के शेयरों को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. जानकारों के मुताबिक जेन टेक्नोलॉजी एकमात्र ड्रोन निर्माता कंपनी है, जो भारतीय शेयर बाजारों में लिस्टेड है. सरकार की घोषणा के बाद पिछले एक महीने में इस डिफेंस स्टॉक (Defence Stock) की कीमतों में करीब 140 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो चुकी है. जानकारों के मुताबिक कुछ मुनाफावसूली के बाद यह मल्टीबैगर स्टॉक 250 रुपये तक जा सकता है. 

पांच साल के लिए है सरकार की स्कीम 
जानकारों के मुताबिक ड्रोन निर्माण कंपनियों के लिए सरकार की पीएलआई योजना 5 साल के लिए है. इसलिए कंपनी के शेयर्स पर इसका दीर्घकालिक प्रभाव पड़ेगा. पिछले एक महीने में स्टॉक पहले ही लगभग 140 प्रतिशत बढ़ चुका है और इसलिए मुनाफावसूली का इंतजार है. निवेशकों को कंपनी के शेयर्स में इन्वेस्ट करने से पहले इसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए. निवेशक इस बारे में बाजार के एक्सपर्ट्स से भी सलाह ले सकते हैं. 

कंपनी की वित्तीय स्थिति काफी मजबूत 
एक्सपर्ट्स के मुताबिक जेन टेक्नोलॉजी की वित्तीय स्थिति काफी मजबूत है, क्योंकि कंपनी ने पिछले दो महीनों (जुलाई से अगस्त 2021) में भारतीय वायु सेना से 155 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिलने के बाद अपनी ऑर्डर बुक को दोगुना से अधिक कर दिया है. इस स्टॉक में कुछ मुनाफावसूली हो सकती है, क्योंकि पिछले एक महीने में स्टॉक लगभग 140 फीसदी चढ़ा है. इस स्मॉल-कैप स्टॉक की तरलता कम है, ऐसे में आने वाले कुछ ट्रेड सेशन में लोअर सर्किट हिट कर सकता है. हालांकि इसकी स्थिति काफी मजबूत है, ऐसे में यह तत्काल अल्पावधि में 240 से 250 प्रतिशत तक जा सकता है. 

निवेशकों के लिए टिप्स 
एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप इन शेयर्स में निवेश करना चाहते हैं, तो आप लंबी अवधि तक पैसों को निवेश करने का प्लान बनाएं, ताकि आपको ज्यादा फायदा हो सके. फिलहाल कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत है और सरकार की स्कीम अगले 5 सालों तक चलेगी, जिससे निवेशकों को लंबे समय बाद भारी रिटर्न मिल सकता है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ेंः Multibagger Stock Tips: इस फार्मा स्टॉक ने बदली निवेशकों की किस्मत, 6 महीने में दिया 650% रिटर्न

Gold-Silver Rate: पांच महीने के निचले स्तर पर आई सोने के दाम, चांदी के कीमत में भी आई कमी, जानें रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Food: ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
Household Income: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget