एक्सप्लोरर

Multibagger Stock: इस मल्टीबैगर शेयर का कमाल, 10 हजार के निवेश को बनाया सात लाख, लगे इतने साल

Best Multibagger Stock: आज हम आपको जिस स्टॉक के बारे में बताने जा रहे हैं, उसने लगातार अपने इन्वेस्टर्स के लिए दोलत बनाई है और उन्हें कई गुणा रिटर्न दिया है...

Multibagger Stock List 2023: शेयर बाजार (Share Market) में अपने इन्वेस्टर्स को कम समय में मोटा रिटर्न देने वाले शेयरों को मल्टीबैगर (Multibagger Stock) कहा जाता है. आज हम आपको एक ऐसे ही स्टॉक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने पिछले कुछ सालों के दौरान अपने इन्वेस्टर्स को इस कदर मालामाल किया है कि महज 10 हजार रुपये के निवेश की वैल्यू बढ़कर 7 लाख रुपये हो गई है.

7500 फीसदी से ज्यादा रिटर्न

हम बात कर रहे हैं अल्काइल एमाइन्स केमिकल्स लिमिटेड (Alkyl Amines Chemicals) की. इस शेयर ने लगातार अपने इन्वेस्टर्स को शानदार रिटर्न (Alkyl Amines Chemicals Return) दिया है. पिछले एक दशक के दौरान इस शेयर के भाव में 7,500 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है.

इसका मतलब हुआ कि अगर किसी इन्वेस्टर ने एक दशक पहले इस शेयर में 10 हजार रुपये का निवेश किया होता और अपने इन्वेस्टमेंट को अब तक होल्ड किए रहता, तो उसकी होल्डिंग की वैल्यू अभी बढ़कर 7 लाख रुपये हो गई होती.

इस तरह से लगातार मिला है रिटर्न

इस शेयर ने अपने इन्वेस्टर्स को छोटी अवधि में भी जबरदस्त रिटर्न दिया है. पिछले 3 सालों में इसके भाव में 366 फीसदी की तेजी आई है, जबकि पिछले पांच साल में यह 878 फीसदी ऊपर गया है. शुक्रवार को एनएसई पर अल्काइल एमाइन्स केमिकल्स का शेयर 1.15 फीसदी यानी 28.45 रुपये गिरकर 2,441.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था.

बीएसई 500 का हिस्सा है कंपनी

यह एक बीएसई 500 कंपनी है, जिसका बाजार पूंजीकरण अभी करीब 12,480 करोड़ रुपये है. इसका मतलब हुआ कि यह अभी बीएसई पर लिस्टेड सबसे बड़ी 500 कंपनियों में से एक है. यह कंपनी एमाइन्स और एमाइन बेस्ड केमिकल बनती है तथा दवा, एग्रो केमिकल, रबर केमिकल, वाटर ट्रीटमेंट इंडस्ट्री आदि को केमिकल्स सप्लाई करती है.

देखें कंपनी का शेयरहोल्डिंग पैटर्न

कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न (Alkyl Amines Chemicals Shareholding Pattern) को देखें तो सबसे ज्यादा 71.99 फीसदी हिस्सेदारी के साथ प्रवर्तकों का नंबर आता है. वहीं पब्लिक इन्वेस्टर्स के पास कंपनी के बाकी 28.01 फीसदी शेयर हैं. कंपनी में रिटेल इन्वेस्टर्स के पास करीब 18.49 फीसदी शेयर हैं, जबकि विदेशी निवेशकों के पास 2.79 फीसदी हिस्सेदारी है. म्यूचुअल फंडों के पास इसके बस 0.57 फीसदी शेयर हैं.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: बाजार में कमाने के मौकों की भरमार, इस सप्ताह एक्स-डिविडेंड होंगे ये शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?
Real Estate: फ्लैट खरीदार दें ध्यान, मुंबई में बिल्डरों को हो गई 2 साल की जेल
फ्लैट खरीदार दें ध्यान, मुंबई में बिल्डरों को हो गई 2 साल की जेल
AC, फ्रिज, पंखे और गीजर के बढ़ेंगे दाम, महंगा हो गया ये एक सामान
AC, फ्रिज, पंखे और गीजर के बढ़ेंगे दाम, महंगा हो गया ये एक सामान
कम लागत में शुरू करें ये फूड बिजनेस, डिमांड ऐसी कि रोज होगी अच्छी कमाई
कम लागत में शुरू करें ये फूड बिजनेस, डिमांड ऐसी कि रोज होगी अच्छी कमाई

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget