एक्सप्लोरर

108 रुपये से 941 पर पहुंची मल्टीबैगर शेयर की कीमत, अडानी के स्टॉक्स और गिरते बाजार में भी लगा अपर सर्किट

शेयर के फंडामेंटल्स की बात करें तो इसका मार्केट कैप 1,626 करोड़ का है. स्टॉक का पीई 102 है और आरओसीई 29.5 फीसदी है. शेयर की बुक वैल्यू 29 रुपये है और आरओई 28.3 फीसदी है. वहीं फेस वैल्यू 10 रुपये है.

भारतीय शेयर मार्केट में आई गिरावट अभी भी बरकरार है. 21 नवंबर को बाजार खुलते ही सेंसेक्स 400 अंको से ज्यादा टूट गया. निफ्टी में भी भारी गिरावट देखने को मिली. लेकिन, सबसे ज्यादा तबाही अडानी समूह के शेयरों में देखने को मिली. अडानी एनर्जी सोल्युशंस (Adani Energy Solutions) और अडानी एंटरप्राइजेज का स्टॉक (Adani Enterprises Stock) तो 20 फीसदी तक गिर गए.

इसके अलावा अन्य शेयरों में भी भारी गिरावट देखने को मिली. इस गिरावट की वजह से समूह को लगभग 2 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. ये सब इसलिए हुआ, क्योंकि अमेरिका के फेडरल कोर्ट में गौतम अडानी पर रिश्वत देने और फ्रॉड करने के आरोप लगे हैं. हालांकि, इस गिरावट के बीच भी एक शेयर ऐसा है जो चट्टान बन कर खड़ा रहा. इस शेयर में आज भी अपर सर्किट लगा है. चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

कौन सा है वो शेयर

हम जिस शेयर की बात कर रहे हैं उसका नाम है ट्राइडेंट टेक लैब्स लिमिटेड (Trident Techlabs Ltd). आज इस शेयर में 5 पर्सेंट का अपर सर्किट लगा है और शेयर की कीमत हो गई है 941 रुपये. 29 अक्तूबर से ही इस शेयर में तेजी है. लेकिन 12 और 13 नवंबर को इसमें गिरावट भी देखने को मिली. हालांकि, इसके बाद शेयर में फिर तेजी आई और फिर अपर सर्किट लगा. आपको बता दें एक साल से भी कम समय में इस शेयर ने कमाल का रिटर्न दिया है. 1 जनवरी 2024 की बात करें तो इस दिन इसके एक शेयर की कीमत 108.20 रुपये थी. जबकि, आज इस शेयर की कीमत 941 रुपये है.

शेयर के फंडामेंटल्स कैसे हैं

ट्राइडेंट टेक लैब्स लिमिटेड (Trident Techlabs Ltd) के फंडामेंटल्स की बात करें तो इसका मार्केट कैप 1,626 करोड़ का है. स्टॉक का पीई 102 है और आरओसीई 29.5 फीसदी है. शेयर की बुक वैल्यू 29 रुपये है और आरओई 28.3 फीसदी है. शेयर की फेस वैल्यू की बात करें तो  ट्राइडेंट टेक लैब्स लिमिटेड की फेस वैल्यू 10 रुपये है. वहीं इसका 52 वीक आई 998 रुपये है और 52 वीक लो 93.2 रुपये है.

ये भी पढ़ें: Gautam Adani: अडानी समूह ने रद्द किया डॉलर बॉन्ड जारी करने की योजना, 600 मिलियन डॉलर जुटाने की थी तैयारी

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

सुष्मित सिन्हा एबीपी न्यूज़ के बिज़नेस डेस्क पर बतौर सीनियर सब एडिटर काम करते हैं. दुनिया भर की आर्थिक हलचल पर नजर रखते हैं. शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच तेजी से बदलते आंकड़ों की बारिकियों को आसान भाषा में डिकोड करने में दिलचस्पी रखते हैं. डिजिटल मीडिया में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. यहां से पहले इंडिया टीवी, टीवी9 भारतवर्ष और टाइम्स नाउ नवभारत में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITR भरने की तारीख बढ़ी आगे, कारोबारियों को मिली बड़ी राहत
ITR भरने की तारीख बढ़ी आगे, कारोबारियों को मिली बड़ी राहत
शेयर बाजार में लिस्ट नहीं होगी टाटा संस? ट्रस्ट ने बनाया प्लान, होगा दो कंपनियों का मर्जर
शेयर बाजार में लिस्ट नहीं होगी टाटा संस? ट्रस्ट ने बनाया प्लान, होगा दो कंपनियों का मर्जर
8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर ही तय नहीं करेगा बेसिक सैलरी, जानें और क्या-क्या है जरूरी
8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर ही तय नहीं करेगा बेसिक सैलरी, जानें और क्या-क्या है जरूरी
देशभर में Red Bull के स्टॉक जब्त, FSSAI के आदेश के खिलाफ कानूनी जंग
देशभर में Red Bull के स्टॉक जब्त, FSSAI के आदेश के खिलाफ कानूनी जंग

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget