एक्सप्लोरर

Gautam Adani: अडानी समूह ने रद्द किया डॉलर बॉन्ड जारी करने की योजना, 600 मिलियन डॉलर जुटाने की थी तैयारी

Adani Group: अमेरिका में गौतम अडानी पर रिश्वत देने के आरोप लगाये गए हैं जिसके बाद समूह ने डॉलर बॉन्ड जारी करने की योजना को रद्द कर दिया है.

Adani Group Update: अडानी समूह की सब्सिडियरी कंपनियों ने 600 मिलियन डॉलर के अमेरिकी डॉलर बॉन्ड जारी करने की प्रस्तावित योजना को रद्द कर दिया है. अडानी ग्रीन एनर्जी ने स्टॉक एक्सचेंजों के पास रेगुलेटरी फाइलिंग में ये जानकारी दी है. कंपनी ने बताया कि यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस और यूनाइटेड स्टेट्स सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने कंपनी के बोर्ड सदस्य गौतम अडानी और सागर अडानी के खिलाफ आरोप तय किए हैं और इन बातों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने अमेरिकी डॉलर बॉन्ड नहीं जारी करने का फैसला किया है. 

अडानी समूह ने टाला डॉलर बॉन्ड जारी करने की योजना 

स्टॉक एक्सचेंज के पास फाइल किए गए रेगुलेटरी फाइलिंग में अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने अपने अपडेट में कहा, यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (United States Department of Justice) और यूनाइटेड स्टेट्स सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (United States Securities and Exchange Commission) ने अमेरिका के न्यूयॉर्क के इस्टर्न डिस्ट्रिक्ट में आपराधिक आरोप जारी करते हुए हमारे बोर्ड के सदस्य गौतम अडानी और सागर अडानी के खिलाफ सिविल शिकायत जारी किया है. कंपनी ने बताया कि अमेरिका के इस जस्टिस डिपार्टमेंट ने बोर्ड के सदस्य विनीत जैन पर भी आपराधिक आरोप लगाये हैं.   

अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने कहा, इन बातों के सामने आने के बाद हमारी सब्सिडियरी ने ये फैसला लिया है कि प्रस्तावित अमेरिकी डॉलर डॉमिनेटेड बॉन्ड ऑफरिंग  (USD Denominated Bond Offerings) को अब जारी नहीं किया जाएगा. 

गौतम अडानी की बढ़ी मुश्किलें!

दरअसल अडानी समूह के चेयरमैन और ब्लूमबर्ग बिलियनायर इंडेक्स के मुताबिक दुनिया के 18वें सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) समेत सात लोगों पर अमेरिकी अदालत में भारत में सोलर प्रोजेक्ट्स हासिल करने के लिए 265 मिलियन डॉलर (2250 करोड़ रुपये के करीब) की रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोप लगाये गए हैं. प्रॉसीक्यूटर्स ने आरोप लगाया है कि गौतम अडानी और अन्य लोगों ने अमेरिकी निवशकों से पैसा जुटाने की कोशिशों के दौरान झूठ बोला है.

अडानी शेयरों में हाहाकार 

गौतम अडानी समेत कंपनी से जुड़े सात लोगों पर लगाये गए इन आरोपों के चलते अडानी ग्रीन एनर्जी समेत स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड सभी 10 अडानी कंपनियों के शेयरों में 20 फीसदी तक की तेज गिरावट देखने को मिली है. अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर 18 फीसदी की गिरावट के साथ, तो अडानी एंटरप्राइजेज में 21 फीसदी, अडानी पोर्ट्स में 20 फीसदी और अडानी एनर्जी सोल्युशंस में भी 20 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. 

ये भी पढ़ें 

Adani Group Stocks: अडानी समूह के शेयरों में मचा हाहाकार, 20 फीसदी तक गिरे स्टॉक्स

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card Spendings: कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
Stock Market: Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget