एक्सप्लोरर

137 गुना ओवरसब्सक्राइब होकर बंद हुआ मुक्का प्रोटीन्स का आईपीओ, 125% प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा GMP

Mukka Proteins IPO Price Band: 7 मार्च को स्टॉक एक्सचेंज पर आईपीओ की लिस्टिंग होगी. ग्रे मार्केट में मुक्का प्रोटीन्स का आईपीओ 35 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है.

Mukka Proteins IPO: मुक्का प्रोटीन्स के आईपीओ भी निवेशकों की ओर से मिली जोरदार रेस्पांस के साथ क्लोज हुआ है. आईपीओ में निवेश करने का आज आखिरी दिन था. तीनों की कैटगरी संस्ठागत, गैर-संस्थागत और रिटेल निवेशकों की ओर से भारी भरकम निवेश के चलते मुक्का प्रोटीन्स का आईपीओ 137 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ है. 29 फरवरी 2024 को आईपीओ निवेश के लिए खुला था. 

बीएसई पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक संस्थागत निवेशकों का कैटगरी कुल 189.28 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ है. इस कैटगरी के निवेशकों के लिए 16000435 शेयर्स रिजर्व रखे गए थे और कुल 3,02,85,210 शेयर्स के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है. गैर-संस्थागत निवेशकों का कैटगरी 250 गुना सब्सक्राइब हुआ है. गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए 1,20,00,000 शेयर्स रिजर्व रखे गए थे और कुल 3,00,46,14,570 शेयर्स के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है. रिटेल निवेशकों के लिए 2,80,00,000 शेयर्स रिजर्व रखे गए थे और कुल 1,63,84,93,140 शेयर्स के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है. रिटेल निवेशकों का कैटगरी कुल 58.5 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ है. मुक्का प्रोटींस के आईपीओ में कुल 5,60,00,435 शेयर्स जारी किए गए हैं और 7,67,16,38,920 शेयर्स के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है और आईफीओ कुल 136.99 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ है.   

 मुक्का प्रोटीन्स का आईपीओ 29 फरवरी को खुला था और 4 मार्च 2024 आवेदन की आखिरी तारीख थी. एक रुपये फेस वैल्यू के शेयर पर कंपनी ने 26 से 28 रुपये आईपीओ का प्राइस बैंड फिक्स किया था. निवेशक 535 शेयर्स के एक लॉट और उसके बाद मल्टीपल्स लॉट में आवेदन कर सकते थे. मुक्का प्रोटींस ने आईपीओ के जरिए 224 करोड़ रुपये जुटाये हैं. 5 मार्च 2024 को शेयर अलॉटमेंट का आधार तय किया जाएगा. 6 मार्च को निवेशकों को उनके पैसे रिफंड कर दिए जायेंगे और छह मार्च को ही निवेशकों के डिमैट खाते में शेयर्स क्रेडिट कर दिया जाएगा. 7 मार्च को स्टॉक एक्सचेंज पर आईपीओ की लिस्टिंग होगी.  

मुक्का प्रोटीन्स लिमिटेड मछली प्रोटीन्स से जुड़े प्रोडक्ट्स, मछली का तेल बनाती है. कंपनी अपने प्रोडक्ट्स बहरीन, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, मलेशिया, चीन, सऊदी अरबस ओमान ताइवान समेत कई देशों को अपने उत्पादन एक्सपोर्ट करती है. 30 सितंबर, 2023 छमाही तक कंपनी का रेवेन्यू 606.39 करोड़ रुपये रहा था और कंपनी को इस अवधि में 32.98 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है. 

मुक्का प्रोटीन्स ने एंकर निवेशकों के जरिए 67.20 करोड़ रुपये जुटाये हैं. ग्रे मार्केट में मुक्का प्रोटीन्स का आईपीओ 35 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. इसके हिसाब से आईपीओ 125 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट हो सकता है.  

ये भी पढ़ें 

मूडीज ने भारत के GDP अनुमान में की बढ़ोतरी, 2024 में 6.8% आर्थिक विकास दर का जताया भरोसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेयर मार्केट की चाल गड़बड़ाई, 77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी में बढ़ी गिरावट
शेयर मार्केट की चाल गड़बड़ाई, 77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी में बढ़ी गिरावट
नौकरी और EMI नहीं, इस एक डर ने उड़ा दी 94% कॉरपोरेट कर्मचारियों की नींद
नौकरी और EMI नहीं, इस एक डर ने उड़ा दी 94% कॉरपोरेट कर्मचारियों की नींद
आज किस रेट में होगी 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की बुकिंग? जानें दिल्ली से जयपुर तक के रेट
आज किस रेट में होगी 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की बुकिंग? जानें दिल्ली से जयपुर तक के रेट
अब खाते में आएंगे राशन के पैसे, लेकिन 30 दिनों में नहीं खरीदा अनाज तो क्या होगा?
अब खाते में आएंगे राशन के पैसे, लेकिन 30 दिनों में नहीं खरीदा अनाज तो क्या होगा?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget