एक्सप्लोरर

Mukesh Ambani Stock: मुकेश अंबानी की इस कंपनी का ताज है खतरे में! टाटा समूह के स्टॉक से मिल रही चुनौती

Reliance Vs TCS: रिलायंस का मार्केट कैप घटकर 16.55 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है और टीसीएस उससे कुछ ही फासले पर 15.12 लाख करोड़ के मार्केट कैप के साथ खड़ा है.

Reliance Stock Price: देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की ताज खतरे में है. रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की सबसे बड़ी कंपनी होने के साथ मोस्ट वैल्यूएबल कंपनी भी है. लेकिन रिलायंस के स्टॉक में पिछले कुछ महीनों में जैसी गिरावट आई है उसके बाद शेयर बाजार की सबसे कीमती कंपनी होने का तमगा छिनने का खतरा मंडरा रहा है. कंपनी के स्टॉक में 8 जुलाई 2024 को ऐतिहासिक हाई छूने के बाद से 24 फीसदी की गिरावट आ चुकी है.

रिलायंस का मार्केट कैप घटकर 16.55 लाख करोड़ पर 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्टॉक में आई बड़ी गिरावट के बाद कंपनी का मार्केट कैप घटकर 16.55 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है. जबकि छह महीने पहले ही 28 जून 2024 को कंपनी का मार्केट कैप करीब 21 लाख करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा था. 8 जुलाई को रिलायंस के शेयर ने 1608 रुपये का ऑलटाइम बनाया था. लेकिन 24 दिसंबर 2024 को स्टॉक इस लेवल से 24 फीसदी की गिरावट के साथ 1222 रुपये पर क्लोज हुआ है.  

TCS से रिलायंस को खतरा!

रिलायंस का मार्केट कैप घटकर 16.55 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है. और दूसरे पायदान पर खड़ी कंपनी टाटा समूह की टीसीएस और रिलायंस के मार्केट कैप में केवल 1.43 लाख करोड़ रुपये का फर्क रह गया है. टाटा कंसलटेंसी का मार्केट कैप 15.12 लाख करोड़ रुपया है. जबकि मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से तीसरे पायदान पर एचडीएफसी बैंक का है जिसका वैल्यू 24 दिसंबर 2024 के क्लोजिंग प्राइस के हिसाब से 13.74 लाख करोड़ रुपये है. रिलायंस के स्टॉक में गिरावट जारी रही और टीसीएस के शेयर में तेजी लौटी तो टीसीएस मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज को पीछे छोड़ सकता है. आईटी शेयरों में वैसे ही हाल के दिनों में तेजी लौटी है तो इसके टीसीएस के रिलायंस को पीछे छोड़ने की संभावना बढ़ती जा रही है. 

2025 में रिलायंस जियो की लिस्टिंग संभव

नए साल 2025 में रिलायंस इंडस्ट्रीज में तेजी के पूरे आसार नजर आते हैं. इस बात के कयास लगाये जा रहे कि रिलायंस समूह अपनी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो का आईपीओ साल 2025 में ला सकती है. वैल्यू अनलॉकिंग के चलते रिलायंस के स्टॉक में रौनक आ सकती है. हाल के दिनों में कई ब्रोकरेज हाउस ने रिलायंस के स्टॉक के टारगेट प्राइस को बढ़ाया है. 

CLSA-Jefferies रिलायंस पर बुलिश 

जेफ्फरीज ने अपने रिसर्च नोट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर को खरीदने की सलाह देते हुए कहा कि स्टॉक 1700 रुपये तक जा सकता है. सीएलएसए ने भी अपने रिपोर्ट में रिलायंस जियो के आईपीओ (Reliance Jio IPO) के 2025 की दूसरी या तीसरी तिमाही में लॉन्च होने की संभावना जताते हुए कहा है कि रिलायंस जियो और रिटेल कारोबार के वैल्यू अनलॉकिंग और नए एनर्जी बिजनेस के ऑयल टू केमिकल्स बिजनेस के साइज जितना बड़ा होने की संभावना के चलते रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्टॉक का 2186 रुपये तक जा सकता है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें 

Adani Group Stocks: गौतम अडानी की इस कंपनी के शेयर्स नए साल में देंगे 150 फीसदी का बंपर रिटर्न! जानें स्टॉक का नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
Withdrawal Limit: बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट
बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget