एक्सप्लोरर

RIL MG Motor Deal: टाटा की राह पर चले अंबानी, खरीदने जा रहे हैं ये 100 साल पुरानी ब्रिटिश कंपनी!

MG Motor Stake Sale: कई सदियों पुराने ब्रिटिश ब्रांड आज के समय में भारतीय कंपनियों के पास हैं. टाटा समूह ने कुछ साल पहले जगुआर लैंड रोवर को खरीदा था...

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज तेजी से नए-नए क्षेत्रों में कारोबार का विस्तार कर रहे हैं. अब इस कड़ी में ऑटो सेक्टर नया एडिशन हो सकता है. इसके साथ ही मुकेश अंबानी का नाम टाटा समूह के साथ भी जुड़ जाएगा, क्योंकि उनकी कंपनी इस बार 100 साल से ज्यादा पुराने एक ब्रिटिश ब्रांड को खरीदने की तैयारी कर रही है.?

ये कंपनियां भी हैं दावेदार

दरअसल ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि एमजी मोटर अपनी भारतीय यूनिट कह बहुलांश हिस्सेदारी बेचना चाह रही है. इसे खरीदने में कई बड़े नाम दिलचस्पी दिखा रहे हैं. मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज भी यह डील करने में दिलचस्पी ले रही है. इसके अलावा घरेलू दोपहिया कंपनी हीरो, प्रेमजी इन्वेस्ट और जेएसडब्ल्यू ग्रुप भी एमजी मोटर की हिस्सेदारी खरीदने के प्रयास में है.

अभी इसके पास मालिकाना हक

एमजी मोटर यानी मॉरिस गैराज एक आइकॉनिक ब्रिटिश ब्रांड है. इसकी स्थापना 1920 में हुई थी. दशकों तक एमजी मोटर की पहचान ब्रिटेन ककी कार के रूप में होती आई है. यह उसी तरह का आइकॉनिक ब्रिटिश ब्रांड है, जैसा जगुआर लैंड रोवर है. हालांकि कई अन्य सदियों पुराने ब्रिटिश ब्रांड की तरह अब यह भी अन्य देशों के कॉरपोरेट के हाथों में जा चुका है. अभी इसका मालिकाना हक चीन की कंपनी एसएआईसी मोटर्स के पास है. वहीं जगुआर लैंड रोवर को कई साल पहले टाटा समूह ने खरीद लिया था.

चल रही है डील पर बातचीत

खबरों में बताया जा रहा है कि एमजी मोटर इंडिया की टीम बहुलांश हिस्सेदारी यानी 50 फीसदी से ज्यादा शेयर बेचने के लिए विभिन्न भारतीय कॉरपोरेट घरानों व फैमिली ऑफिस से बातचीत कर रही है. एमजी मोटर इंडिया की योजना है कि इस साल के अंत तक इस डील को पूरा कर लिया जाए. इससे जो फंड मिलेगा, कंपनी उनका इस्तेमाल विस्तार की अन्य योजनाओं में करेगी.

भारत में मिला अच्छा रिस्पॉन्स

आपको बता दें कि भारत में एमजी मोटर ने बहुत कम समय में ठीक-ठाक बाजार बनाने में कामयाबी हासिल की है. कंपनी के कई मॉडल भारत में खूब पसंद किए जा रहे हैं. यही कारण है कि एमजी मोटर भारत में नया प्लांट बनाने की तैयारी में भी है, जिससे कंपनी की मैन्यूफैक्चरिंग कैपिसिटी लगभग दो गुणा हो जाएगी.

डील के पीछे ये भी एक कारण

एमजी मोटर इंडिया की 50 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी बेचने की योजना को हालिया भू-राजनीतिक घटनाक्रमों से भी जोड़कर देखा जा रहा है. भारत और चीन के बीच संबंध अभी मधुर नहीं हैं. पिछले 2-3 साल के दौरान सैन्य तनाव की कई घटनाओं ने संबंधों को खराब किया है. इन सबके कारण भारत में आम लोगों के बीच चीन और चीन की कंपनियों के प्रति धारणा पर असर हुआ है.

ये भी पढ़ें: दिवालिया होने के करीब पाकिस्तान, देखें ये 5 इशारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market: धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले
धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले
Gold-Silver Rate Fall: ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; जानें लेटेस्ट कीमत
ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; जानें लेटेस्ट कीमत
LPG Rate Today: 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर का आज क्या चल रहा भाव? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर का आज क्या चल रहा भाव? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
Petrol-Diesel Rate: ट्रंप की धमकी से क्रूड ऑयल में उबाल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे रेट? जानें आज कीमत
ट्रंप की धमकी से क्रूड ऑयल में उबाल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे रेट? जानें आज कीमत

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget