एक्सप्लोरर

मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट से हुए बाहर, जानें कितनी है उनकी संपत्ति

टेस्ला के सीईओ और सह-संस्थापक एलन मस्क की संपत्ति में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है. इस साल उनकी संपत्ति 14000 करोड़ डॉलर यानी 10.50 लाख करोड़ रुपये बढ़ी है.

नई दिल्ली: भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में टॉप 10 से बाहर हो गए हैं. वहीं इस साल सबसे ज्यादा दौलत एलन मस्क की बढ़ी है और वह दूसरे नंबर पर हैं. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक मुकेश अंबानी अपनी कुल 5.72 लाख करोड़ रुपये की दौलत के साथ लिस्ट में 11वें नंबर पर खिसक गए हैं.

फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक कोविड-19 महामारी के बाद भी इस साल मुकेश अंबानी की ग्रोथ नहीं रुकी है. वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में छठे नंबर तक आ गए थे लेकिन सितंबर के बाद से आरआईएल के शेयरों में गिरावट आई जिसकी वजह से उनकी रैंकिंग गिरी है. हालांकि उनकी दौलत में ज्यादा परिवर्तन नहीं हुआ है.

आरआईएल का शेयर सितंबर में 2,369.35 रुपये पर पहुंच गया था जो रिकॉर्ड हाई था. उसके बाद से अबतक शेयर करीब 19 फीसदी नीचे गिरकर 1998.10 रुपये के भाव पर आ गया है. हालांकि, इस दौरान मुकेश अंबानी की दौलत स्थिर ही रही है.

कमाई के लिहाज से मुकेश अंबानी के लिए यह साल अच्छा ही रहा है. कोरोना संकट के बावजूद भी उनकी दौलत बढ़ी है. 2020 में उनकी दौलत में 1770 करोड़ डॉलर (1.32 लाख करोड़ रुपये) का इजाफा हुआ. उनकी कुल दौलत 7630 करोड़ डॉलर यानी 5.72 लाख करोड़ रुपये हो गई है.

वहीं टेस्ला के सीईओ और सह-संस्थापक एलन मस्क की संपत्ति में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है. इस साल उनकी संपत्ति 14000 करोड़ डॉलर यानी 10.50 लाख करोड़ रुपये बढ़ी है. मस्क की कुल दौलत 16700 करोड़ डॉलर यानी 12.5 लाख करोड़ रुपये हो गई है.

लिस्ट में टॉप पर अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस का नाम है जिनकी कुल दौलत 18700 करोड़ डॉलर है. वहीं बिल गेट्स 13100 करोड़ डॉलर के साथ तीसरे नंबर है. फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग पांचवे नंबर हैं. उनकी कुल संपत्ति 10,500 करोड़ डॉलर है.

यह भी पढ़ें:

2030 में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत, यह देश होगा टॉप पर: रिपोर्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह
RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह
Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड
Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड
Inflation: हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget