एक्सप्लोरर

Meesho: जमकर की कमाई और अब दे दिया 9 दिन का ब्रेक, कर्मचारियों में खुशी की लहर 

Reset and Recharge: सोशल मीडिया पर लोग कंपनी के इस फैसले को लाजवाब बता रहे हैं. उनका कहना है कि कंपनियों को ब्रेक का महत्त्व समझना चाहिए. 

Reset and Recharge: फेस्टिव सीजन की शुरुआत में ही ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो (Meesho) ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं. इस दौरान सभी कर्मचारियों ने जमकर मेहनत की. अब उन्हें इसका तोहफा देते हुए कंपनी ने 9 दिन का ब्रेक दे दिया है. इस दौरान काम से जुड़े ईमेल, मीटिंग और मैसेज नहीं भेजे जाएंगे. यह सुकून भरे दिन 26 अक्टूबर से शुरू होंगे और 3 नवंबर तक चलेंगे. कंपनी लगातार 4 साल से अपने कर्मचारियों को यह तोहफा दे रही है. मीशो के इस फैसले की सभी जगह तारीफ हो रही है. साथ ही लोग कह रहे हैं कि अन्य कंपनियों को भी इससे सीखना चाहिए. 

मीशो ने कहा- नई ऊर्जा के साथ काम पर ध्यान देंगे कर्मचारी 

मीशो ने रीसेट और रीचार्ज का नाम दिया है. यह फैसला कंपनी के सभी कर्मचारियों पर लागू होगा. कंपनी ने एक लिंक्डइन पोस्ट में कहा कि हम काम से ब्रेक का महत्व समझते हैं. हम अपने कर्मचारियों को रेस्ट का समय देना चाहते हैं. हम चाहते हैं कि उन्हें थोड़ी फुर्सत मिले और वह नई ऊर्जा के साथ फिर से काम पर ध्यान दें. हमने इस साल मेगा ब्लॉकबस्टर सेल के जरिए सफलता हासिल की है. इस दौरान हम सभी ने कड़ी मेहनत की. अब समय अपने दिमाग और शरीर को राहत देने का है ताकि अगले साल की तैयारी हम नई ऊर्जा के साथ कर सकें.

किसी ने बताया ड्रीम कंपनी, दूसरी कंपनियों को सीखने की सलाह दी 

कंपनी के इस फैसले पर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यह निर्णय स्वागत योग्य है. भागदौड़ की इस दुनिया में ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है. लगातार चलने वाले काम के फेर में हम सभी फंस जाते हैं. इस दौरान हम ब्रेक लेने के महत्त्व को भूल जाते हैं. मीशो ने अपने कर्मचारियों को 9 दिन का ब्रेक देकर उन्हें बड़ी राहत दी है. एक यूजर ने तो इसे ड्रीम कंपनी तक बता दिया. उन्होंने लिखा कि आज के माहौल में किसी भी इंडस्ट्री में ऐसी उम्मीद तक नहीं की जा सकती. हालांकि, मीशो ने अन्य कंपनियों के लिए उदाहरण पेश किया है.

ये भी पढ़ें 

Noel Tata Net Worth: अरबों की संपत्ति के मालिक हैं टाटा ट्रस्ट्स के नए चेयरमैन नोएल टाटा, इतनी है नेट वर्थ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव से कम हो सकती है किचन के चूल्हे की लॉ, LNG सप्लाई पर मंडराया संकट
खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव से कम हो सकती है किचन के चूल्हे की लॉ, LNG सप्लाई पर मंडराया संकट
अनिल अंबानी से जुड़े 10 से 12 ठिकानों पर ED की छापेमारी, कार्रवाई के बीच उछले शेयर
अनिल अंबानी से जुड़े 10 से 12 ठिकानों पर ED की छापेमारी, कार्रवाई के बीच उछले शेयर
Dollar vs Rupee: रूस से तेल खरीदने की छूट पर उछला रुपया, करेंसी की रिंग में अमेरिकी डॉलर को छकाया
रूस से तेल खरीदने की छूट पर उछला रुपया, करेंसी की रिंग में अमेरिकी डॉलर को छकाया
Gold and Silver Rate: उधर तबाह हो रहा ईरान, इधर गिर रहे सोने के दाम; जानें आज कितना कम हुआ रेट?
उधर तबाह हो रहा ईरान, इधर गिर रहे सोने के दाम; जानें आज कितना कम हुआ रेट?

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
'दो पैसों के सामने घुटने नहीं टेकें' शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद की भारत सरकार पर सख्त टिप्पणी
'दो पैसों के सामने घुटने नहीं टेकें' शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद की भारत सरकार पर सख्त टिप्पणी
'कर्नाटक में बच्चे इस्तेमाल नहीं करेंगे सोशल मीडिया', सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला
'कर्नाटक में बच्चे इस्तेमाल नहीं करेंगे सोशल मीडिया', सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला
IND vs NZ Weather Report: भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले में बारिश का खतरा? जानें अहमदाबाद का पूरा मौसम अपडेट
भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले में बारिश का खतरा? जानें अहमदाबाद का पूरा मौसम अपडेट
Jab khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़ियां की ये फिल्म दिल को छू लेगी, आपको अपने परिवार के करीब लाने वाली फिल्म 
जब खुली किताब रिव्यू: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़ियां की ये फिल्म दिल को छू लेगी
असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद
असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद
इंग्लैंड से जीता भारत तो आ गई मीम्स की बाढ़, बुमराह से लेकर बैथल तक को यूजर्स ने दिया सम्मान
इंग्लैंड से जीता भारत तो आ गई मीम्स की बाढ़, बुमराह से लेकर बैथल तक को यूजर्स ने दिया सम्मान
Foods That Help You Sleep: गहरी नींद के लिए 'बटर हैक', एक्सपर्ट्स से जानें क्या सच में काम करता है यह ट्रेंड?
गहरी नींद के लिए 'बटर हैक', एक्सपर्ट्स से जानें क्या सच में काम करता है यह ट्रेंड?
Embed widget