एक्सप्लोरर

Moody's ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान फिर घटाया, साल 2020 के लिए 5.3 फीसदी रहने का अनुमान

Moody's ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान फिर घटा दिया है और कैलेंडर ईयर 2020 के लिए इसके 5.3 फीसदी रहने का अनुमान दे दिया है जो कि पहले 5.4 फीसदी था.

नई दिल्लीः कोरोना वायरस का संकट झेल रही भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक और परेशान करने वाली खबर आई है. मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस ने भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान घटा दिया है. मूडीज ने कहा है कि कैलेंडर ईयर 2020 में भारत की जीडीपी ग्रोथ घटकर 5.3 फीसदी पर आ सकती है. इससे पहले फरवरी 2020 में मूडीज ने साल 2020 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ का एस्टिमेट देते हुए कहा था कि ये 5.4 फीसदी पर रह सकती है.

क्यों घटाया मूडीज ने अनुमान कोरोना वायरस के भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे असर को देखते हुए मूडीज ने ये ग्रोथ अनुमान संशोधित किया है. इसके अलावा ये भी कहा है कि घरेलू मांग में कमी, सेवाओं के विस्तार में कटौती और माल की सप्लाई पर असर पड़ने के कारण ये निगेटिव असर भारत की इकोनॉमी पर देखा जाएगा. सप्लाई चेन पर असर पड़ रहा है और देशों के बीच होने वाला व्यापार बाधित होने का असर भी भारत पर देखा जाएगा.

बता दें कि पहले मूडीज ने साल 2020 के लिए देश की जीडीपी का अनुमान 5.4 फीसदी दिया था जो कि इसके पहले के अनुमान 6.6 फीसदी से भी काफी कम था. हालांकि साल 2021 के लिए एजेंसी ने कहा है कि इस साल में भारत की विकास दर 5.8 फीसदी पर आ सकती है.

कोरोना वायरस का गहरा असर रहेगा कोरोना वायरस से प्रभावित होने वाले देशों में से भारत भी एक है और यहां इस महामारी का असर लंबे समय तक देखा जा सकता है. जैसा कि देश के कई राज्यों में कारोबार पर असर पड़ रहा है तो साफ तौर पर जीडीपी पर इसका असर देखा जाएगा.

कल आरबीआई ने भी किया था आगाह कल आरबीआई गवर्नर शक्तिकांता दास ने भी इस बारे में आगाह किया था और प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि कोरोना वायरस का असर देश की जीडीपी पर पड़ सकता है.

चीन और अमेरिका के लिए भी मूडीज ने घटाया अनुमान मूडीज ने चीन के लिए भी ग्रोथ अनुमान को कम किया है. चीन के लिए कहा गया है कि इसकी ग्रोथ रेट साल 2020 में 5.2 फीसदी से घटकर 4.8 फीसदी पर आ सकती है. इसके अलावा अमेरिका के लिए भी कहा है कि इसकी विकास दर 1.7 फीसदी से घटकर 1.5 फीसदी पर आ सकती है.

बता दें कि एडीबी यानी एशियन डेवलपमेंट बैंक ने भी कोरोना वायरस के खतरे के चलते भारतीय अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचने की बात कही है.

ये भी पढ़ें

Coronavirus: कई देशों ने किया राहत पैकेज का एलान, जानिए कौन-कौन से देश महामारी से लड़ने के लिए आगे आए Coronavirus: ऑनलाइन ऑर्डर बढ़ने के कारण 1 लाख लोगों को नौकरी देगा Amazon

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Rate Today: आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
भारत के निर्यात को मिली नई रफ्तार, अफ्रीका में 47% और आसियान देशों में 56% की बढ़ोतरी
भारत के निर्यात को मिली नई रफ्तार, अफ्रीका में 47% और आसियान देशों में 56% की बढ़ोतरी
आज बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का हाल
आज बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का हाल
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget