एक्सप्लोरर

Export Ban: गैर-बासमती चावल के बाद इस तरह के तेल पर भी रोक, सरकार नहीं करेगी निर्यात

Export Ban of De Oiled Rice Bran: गैर बासमती चावल के एक्सपोर्ट पर बैन लगाने के बाद अब सरकार ने डी-ऑयल राइस ब्रान के निर्यात पर भी रोक लगा दी है.

De Oiled Rice Bran Export Ban: केंद्र की मोदी सरकार ने गैर-बासमती चावल (Non Basmati Rice Export Ban) के बाद अब तेल रहित चावल की भूसी (De Oiled Rice Bran Export Ban) पर भी बैन लगाने का फैसला किया है. सरकार ने यह रोक 30 नवंबर, 2023 तक के लिए लगाया है. डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (DGFT) के द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए नोटिफिकेशन में इसकी जानकारी दी गई है.

भारत है विश्व का बड़ा निर्यातक देश

ध्यान देने वाली बात ये है कि भारत विश्व में तेल रहित चावल की भूसी का निर्यात करने वाला बड़ा देश है. भारत हर साल 10 लाख टन से अधिक चारे को विदेशों में निर्यात करता है.  ऐसे में सरकार के इस फैसले का असर दुनियाभर पर पड़ेगा. तेल रहित चावल की भूसी का इस्तेमाल आमतौर पर जानवरों के चारे के लिए किया जाता है. इसके अलावा इसका इस्तेमाल शराब बनाने के लिए और कई बीमारियों की दवाई जैसे कोलेस्ट्रॉल,दिल, मोटापे, उच्च रक्तचाप आदि के इलाज के लिए किया जाता है.

सरकार ने क्यों लगाया बैन?

गौरतलब है कि भारत में पिछले कुछ महीनों में दूध के दामों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है जानवरों के भूसे की कीमतों (Rice Bran Price) में जबरदस्त तेजी. ऐसे में चारे के दाम को कंट्रोल करने के लिए सरकार ने तेल रहित चावल की भूसी के निर्यात पर बैन लगाया है. चावल की भूसी का इस्तेमाल गाय, भैंस के चारे के अलावा मुर्गी पालन और मछली पालन के उद्योग में भी किया जाता है. जानवरों के खाने में इसका 25 फीसदी तक का हिस्सा है. ऐसे में सरकार इसके निर्यात पर बैन लगाकर कीमतों को काबू में करने की कोशिश कर रही है ताकि इसका असर दूध के दामों पर भी दिखे.

गैर-बासमती चावल के एक्सपोर्ट पर भी लगाया बैन

इससे पहले सरकार ने 20 जुलाई को गैर बासमती चावल को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए इसके निर्यात पर बैन लगा दिया था. सरकार ने यह फैसला देश में खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए किया था. ध्यान देने वाली बात ये है कि सरकार ने सरकारी जरिए से चावल के एक्सपोर्ट पर बैन नहीं लगाया है. ऐसे में आने वाले वक्त में अलग-अलग देश भारत सरकार से गैर-बासमती चावल की खरीद के लिए सीधे सौदा कर सकते हैं. भारत से निर्यात होने वाले चावलों का 25 फीसदी हिस्सा सफेद गैर बासमती चावल का है. इस साल विश्व भर में चावल की पैदावार कम हुई है. ऐसे में केंद्र सरकार देश में चावल की उपलब्धता को सुनिश्चित करने और घरेलू मार्केट में चावल के दाम को कंट्रोल करने के लिए यह कदम उठाया है. 

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price: नोएडा से लेकर पटना तक सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर का क्या है हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget