एक्सप्लोरर

Mobile PLI Scheme: पीएलआई योजना पर सरकार का होगा जितना खर्च, उससे ज्यादा हो चुकी है बढ़े टैक्स से कमाई

Mobile GST Collection: मोबाइल फोन के विनिर्माण के लिए शुरू की गई पीएलआई योजना सरकार के लिए फायदे का सौदा साबित हो रही है. इससे सरकार को खर्च से ज्यादा कमाई हो रही है...

सरकार ने देश में विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजनाओं (PLI Schemes) की शुरुआत की है. इससे देश को निर्यात के मोर्चे पर सुधार करने में मदद मिली है. इसके बाद भी पीएलआई योजनाओं की सफलत और सार्थकता पर बहस जारी रहती है. हालांकि अब एक ताजा आंकड़ा ऐसा है, जो आलोचकों का मुंह बंद कर सकता है.

पीएलआई के तहत होंगे इतने खर्च

ईटी की एक खबर के अनुसार, मोबाइल फोन पर 6 फीसदी इंक्रीमेंटल जीएसटी (Incremental GST on Mobile Phones) से पिछले तीन साल में 42,897 करोड़ रुपये मिले हैं. यह स्मार्टफोन के विनिर्माण के लिए शुरू की गई पीएलआई योजना के लिए किए गए पूरे प्रावधान से ज्यादा है. केंद्र सरकार ने स्मार्टफोन विनिर्माण की पीएलआई योजना के लिए करीब 39 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया था.

अकेले केंद्र सरकार की कमाई सरप्लस

उद्योग संगठन इंडिया सेल्यूलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (ICEA) ने वित्त मंत्रालय को भेजे एक पत्र में ये जानकारियां दी है. ईटी की एक खबर में आईसीईए के हवाले से कहा गया है कि अगर जीएसटी से सिर्फ केंद्र सरकार को होने वाली कमाई को तो देखें तो भी 5 साल में इस पीएलआई योजना से सरप्लस मिलने वाला है. 5 साल में इस योजना के तहत सरकार को जितनी कमाई हो जाएगी, वह पूरे पांच साल के लिए योजना पर किए गए खर्च से करीब 11 हजार करोड़ रुपये ज्यादा होगा.

जीएसटी की बढ़ी दर से इतनी कमाई

केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल 2020 को स्मार्टफोन विनिर्माण के लिए पीएलआई योजना की शुरुआत की थी. इसके साथ-साथ केंद्र सरकार ने मोबाइल फोन पर जीएसटी की दर को भी 12 फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी कर दिया था. आईसीईए की मानें तो जीएसटी में जो ये 6 फीसदी की बढ़ोतरी की गई, उससे सरकार को 42,897 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिला है. वहीं इन 3 सालों में मोबाइल फोन जीएसटी से सरकार की पूरी कमाई 1,28,691 करोड़ रुपये रही है.

अब इतना होने वाला है खर्च

सरकार की पीएलआई योजना के तहत 5 साल के लिए कुल प्रावधान अब 38,601 करोड़ रुपये रहने वाला है. पहले इसके तहत कुल खर्च 41 हजार करोड़ रुपये रहने वाला था. आईफोन बनाने वाली कंपनी पेगाट्रॉन ने एक साल देर से शुरुआत की, जिससे पीएलआई के तहत खर्च भी कम हुआ. अभी तक पीएलआई योजना के तहत स्मार्टफोन कंपनियों को 1,644 करोड़ रुपये दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: हिंडनबर्ग के आरोपों की भेंट चढ़ा अडानी का एक और सौदा, 400 करोड़ रुपये में होने वाली थी ये डील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DA और DR में क्या फर्क है? 8वें वेतन आयोग से पहले जान लें पूरा हिसाब
DA और DR में क्या फर्क है? 8वें वेतन आयोग से पहले जान लें पूरा हिसाब
फ्रांस में 158 रुपए लीटर है दूध, पेट्रोल के दाम 200 पार, किस देश में रहना है ज्यादा महंगा?
फ्रांस में 158 रुपए लीटर है दूध, पेट्रोल के दाम 200 पार, किस देश में रहना है ज्यादा महंगा?
ट्रक ड्राइवरों को राहत, GST जांच का नियम बदला, तमिलनाडु बना पहला राज्य
ट्रक ड्राइवरों को राहत, GST जांच का नियम बदला, तमिलनाडु बना पहला राज्य
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज 4000 कमा रहा शख्स
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज 4000 कमा रहा शख्स

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
Embed widget