एक्सप्लोरर

Diffusion Engineers IPO: चूक गया मनबा फाइनेंस और केआरएन हीट आईपीओ? अब यहां बन रहा है मौका

Diffusion Engineers IPO GMP: पिछले 5 दिनों के दौरान बाजार में 3 आईपीओ खुले और तीनों को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. उनमें से 2 क्लोज हो गए हैं, लेकिन एक आईपीओ में अभी भी मौका बचा हुआ है...

शेयर बाजार की तूफानी तेजी के बीच आईपीओ के निवेशकों के लिए बहार आई हुई है. बाजार में दनादन आईपीओ लॉन्च हो रहे हैं और उन्हें निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. हाल ही में आए दो आईपीओ मनबा फाइनेंस और केआरएन हीट एक्सचेंजर को निवेशकों ने हाथों-हाथ लिया. अगर आपको इन दोनों आईपीओ में मौका नहीं मिल पाया, तब भी पैसे बनाने के मौके खत्म नहीं हुए हैं.

बोली लगाने के लिए एक दिन का मौका

इस सप्ताह बाजार में मेनबोर्ड पर 3 आईपीओ ओपन हुए. उनमें दो तो मनबा फाइनेंस और केआरएन हीट एक्सचेंजर के आईपीओ हैं. तीसरा आईपीओ है डिफ्यूजन इंजीनियर्स का, जो अभी बंद नहीं हुआ है. यह आईपीओ 26 सितंबर को खुला और उसमें 30 सितंबर तक बोली लगाई जा सकती है. यानी आपके पास इस आईपीओ में बोली लगाने के लिए सोमवार का वक्त है.

ऐसा है डिफ्यूजन इंजीनियर्स का आईपीओ

डिफ्यूजन इंजीनियर्स के 158 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के लिए 159 से 168 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है. आईपीओ के एक लॉट में 88 शेयर हैं. मतलब आपको इस आईपीओ में निवेश करने के लिए कम से कम 14,784 रुपये की जरूरत पड़ने वाली है.

इतना चल रहा है ग्रे मार्केट में प्रीमियम

डिफ्यूजन इंजीनियर्स का आईपीओ 27 सितंबर यानी शुक्रवार तक 27 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ है. इस आईपीओ को ग्रे मार्केट में बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है. अभी डिफ्यूजन इंजीनियर्स के शेयर का जीएमपी यानी ग्रे मार्केट प्रीमियम 64 रुपये चल रहा है. 168 रुपये के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से देखें तो मौजूदा जीएमपी 38 फीसदी बढ़कर 232 रुपये पर लिस्टिंग होने का संकेत दे रहा है.

इस शेयर की धमाकेदार लिस्टिंग के संकेत

केआरएन हीट एक्सचेंजर का आईपीओ 27 सितंबर को क्लोज हो गया. यह आईपीओ 213 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ है. कंपनी 30 सितंबर को शेयर अलॉट करेगी और उसके बाद तीन अक्टूबर को शेयरों की लिस्टिंग होगी. इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम फिलहाल 125 फीसदी पर चल रहा है. वहीं मनबा फाइनेंस का आईपीओ 23 सिंतबर से खुलकर 25 सितंबर को बंद हुआ. इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम 40 रुपये यानी 33 फीसदी पर चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: खत्म हुआ शपूरजी पलोनजी के मेगा आईपीओ का इंतजार, टूटेगा 2 साल का रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget