एक्सप्लोरर

Afcons Infra IPO: खत्म हुआ शपूरजी पलोनजी के मेगा आईपीओ का इंतजार, अगले सप्ताह टूटेगा 2 साल का रिकॉर्ड

Afcons Infrastructure IPO: एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर का आईपीओ एलआईसी के बाद बाजार में आने वाला सबसे बड़ा आईपीओ होगा. समूह की योजना आईपीओ का साइज बढ़ाने की है...

शपूरजी पलोनजी समूह के मेगा आईपीओ का इंतजार जल्द समाप्त होने वाला है. समूह की कंपनी एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का बहुप्रतीक्षित आईपीओ अक्टूबर महीने की शुरुआत में खुलने जा रहा है. यह आईपीओ बीते 2 साल का सबसे बड़ा आईपीओ बनने वाला है.

अक्टूबर के पहले सप्ताह में खुलेगा इश्यू

ईटी की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि शपूरजी पलोनजी समूह की इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी का आईपीओ अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह में खुलने जा रहा है. यानी अगले सप्ताह एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर आईपीओ में निवेशकों को बोली लगाने का मौका मिलने वाला है. शपूरजी पलोनजी समूह की फ्लैगशिप कंपनी के आईपीओ की गिनती अब तक के सबसे बड़े आईपीओ में होने वाली है.

अब इतना बड़ा हो सकता है आईपीओ

रिपोर्ट के अनुसार, एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर के आईपीओ को लेकर शपूरजी पलोनजी समूह की योजना साइज बढ़ाने की है. पहले इस आईपीओ का साइज करीब 7 हजार करोड़ रुपये रहने वाला था. अब कहा जा रहा है कि आईपीओ का साइज 8,400 करोड़ रुपये होगा, जिसमें प्री-आईपीओ अलॉटमेंट भी शामिल है. अगर रिपोर्ट की यह बात सच साबित होती है तो मई 2022 में आए एलआईसी आईपीओ के बाद यह सबसे बड़ा आईपीओ होगा. सरकारी बीमा कंपनी मई 2022 में 21,008 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आई थी, जो भारतीय शेयर बाजार का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ है.

ऑफर फोर सेल का बढ़ने वाला है हिस्सा

प्रस्तावित आईपीओ में 1,250 करोड़ रुपये के शेयरों का फ्रेश इश्यू रह सकता है. उसके अलावा पहले बताया गया था कि आईपीओ में 5,750 करोड़ रुपये तक का ऑफर फोर सेल रहेगा. ऑफर फोर सेल के जरिए प्रमोटर कंपनी गोस्वामी इंफ्राटेक अपनी हिस्सेदारी कम करेगी. अब कहा जा रहा है कि आईपीओ में ऑफर फोर सेल का हिस्सा 7,150 करोड़ रुपये का हो सकता है.

शपूरजी पलोनजी समूह का दूसरा आईपीओ

एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर शपूरजी पलोनजी समूह की दूसरी कंपनी बनने वाली है, जिसका बाजार में आईपीओ आया होगा. इससे पहले समूह की सोलर पावर इंजीनियरिंग एंड ईपीसी कंपनी स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर का आईपीओ अगस्त 2019 में आया था. शपूरजी पलोनजी समूह के इस प्रस्तावित आईपीओ के लिए आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, डीएएम कैपिटल, जेफरीज इंडिया, नोमुरा, नुवामा और एसबीआई कैपिटल को लीड मैनेजर बनाया गया है.

ये भी पढ़ें: कमाई के मौकों की भरमार, पैसे निकालकर हो जाइए तैयार, अगले 5 दिन में खुल रहे 11 नए आईपीओ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air India: हवाई टिकटों पर 20% की छूट, जानिए कैसे मिलेगा एक्स्ट्रा 10% डिस्काउंट
हवाई टिकटों पर 20% की छूट, जानिए कैसे मिलेगा एक्स्ट्रा 10% डिस्काउंट
Independence Day पर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, पाकिस्तान में क्या हैं रेट?
Independence Day पर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, पाकिस्तान में क्या हैं रेट?
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
GenZ कैंडिडेट ने ठुकराई 1 करोड़ रुपये की नौकरी, वजह जान हो जाएंगे हैरान
GenZ कैंडिडेट ने ठुकराई 1 करोड़ रुपये की नौकरी, वजह जान हो जाएंगे हैरान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget