एक्सप्लोरर

Milk Price Hiked: महंगाई का झटका, मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, जानें कितना महंगा हुआ

Milk Price Hiked: अब दूध के दाम फिर बढ़ गए हैं और मदर डेयरी ने आज फुल क्रीम मिल्क के कीमतों में इजाफा कर दिया है. जानें कितना महंगा हो गया है अब फुल क्रीम मिल्क.

Milk Price Hiked: महंगाई (Inflation) से आम जनता को राहत मिलती नहीं दिख रही है. अब दूध के दाम (Milk Price Hiked) फिर बढ़ गए हैं. मदर डेयरी (Mother Dairy) ने दूध के दाम में इजाफा कर दिया है और फुल क्रीम मिल्क (Full Cream Milk) अब 63 रुपये प्रति लीटर की जगह 64 रुपये प्रति लीटर पर मिलेगा. दूध के दाम में एक रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो गया है.

टोकन वाला दूध भी हुआ महंगा
इसके अलावा मदर डेयरी ने टोकन वाले दूध के दाम में भी बढ़ोतरी कर दी है और इसे 2 रुपये प्रति लीटर महंगा कर दिया है. मदर डेयरी ने टोकन मिल्क की कीमतों को 48 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 50 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. यानी अब हर रोज की दूध-चाय भी आपको महंगी पड़ने वाली है.

राहत कहां
हालांकि राहत की बात ये है कि फुल क्रीम दूध के आधे लीटर (500 ML) के पैकेट के दाम पर कोई इजाफा नहीं किया गया है. यानी अगर आप 1 किलो के लिए 500 मिलीलीटर वाले 2 पैक खरीदते हैं तो आपको पहले के दाम पर ही मदर डेयरी का फुल क्रीम मिल्क मिलेगा. 

कल से महंगा मिलेगा दूध
मदर डेयरी की बढ़ी हुई कीमतें कल यानी सोमवार से प्रभावी हो जाएंगी. ये कीमतें बढ़ने का सबसे ज्यादा असर दिल्ली-एनसीआर वालों पर पड़ेगा क्योंकि मदर डेयरी कंपनी दिल्ली एनसीआर में सबसे ज्यादा मिल्क सप्लाई करने वाली कंपनियों में से एक है. 

इस साल चौथी बार बढ़ाए मदर डेयरी ने दूध के दाम
इस साल मदर डेयरी ने ये चौथी बार अपने दूध के दाम बढ़ाए हैं. 16 अक्टूबर को इसने दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के अन्य शहरों मेंगाय के दूध के साथ  फुल क्रीम दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए थे. इससे पहले मार्च और अगस्त में भी मदर डेयरी ने अपने मिल्क पैकेट्स के दाम में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया था. 

अक्टूबर में भी बढ़ाए थे मदर डेयरी ने दाम
हाल ही में मदर डेयरी और अमूल ने अक्टूबर के महीने में भी दूध के दामों में बढ़ोतरी कर दी थी. अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम 2-2 रुपये प्रति लीटर से बढ़ा दिए थे जिसमें फुल क्रीम मिल्क और काऊ मिल्क (गाय का दूध) शामिल था.

कंपनी के प्रवक्ता ने दी जानकारी
मदर डेयरी के दूध के दाम बढ़ाए जाने की जानकारी इस कंपनी के प्रवक्ता ने दी है. मदर डेयरी के दूध की दिल्ली-एनसीआर में करीब 30 लाख लीटर प्रति दिन की खप हो जाती है. अब जब मदर डेयरी ने दाम बढ़ाए हैं तो ये आशंका है कि और कंपनियां भी दूध की कीमतों में इजाफा कर सकती हैं.

ये भी पढ़ें

Isha Ambani Baby: मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के घर गूंजी किलकारियां, जुड़वां बच्चों को दिया जन्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार धड़ाम, 116 अंक फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी नीचे
हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार धड़ाम, 116 अंक फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी नीचे
8वें वेतन आयोग के किस नियम से खफा हुए पेंशनर्स? ToR में बदलाव के लिए पीएम मोदी से गुहार
8वें वेतन आयोग के किस नियम से खफा हुए पेंशनर्स? ToR में बदलाव के लिए पीएम मोदी से गुहार
नहीं कटेगा गैस कनेक्शन, बढ़ गई एलपीजी ई-केवाईसी की तारीख, जानें क्या है नई डेडलाइन
नहीं कटेगा गैस कनेक्शन, बढ़ गई एलपीजी ई-केवाईसी की तारीख, जानें क्या है नई डेडलाइन
अब विदेशी पटरियों पर सरपट भागेगी वंदे भारत, कतार में खड़े अमेरिका-श्रीलंका जैसे कई खरीदार
अब विदेशी पटरियों पर सरपट भागेगी वंदे भारत, कतार में खड़े अमेरिका-श्रीलंका जैसे कई खरीदार

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget